close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

सिपाही के घर सिलेंडर से फैली आग, 13 लोग झुलसे कुछ दिन बाद होनी थी बेटी की लगुन

  • सिपाही के घर सिलेंडर से फैली आग,
  • 13 लोग झुलसे कुछ दिन बाद होनी थी बेटी की लगुन

ग्वालियर- ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया टांका में एक परिवार की खुशियां उस समय दुख भरे माहौल में बदल गई। जब घर में छोटे गैस सिलेंडर से आग लग गई और आग इतनी जबरदस्त थी कि घर में मौजूद लोग समझ नहीं सके और 13 सदस्य इस आगजनी में झुलस गए। इनका ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैं।

दरअसल सिमरिया टांका में रहने वाले छोटेलाल जाटव की बेटी ललिता की 18 अप्रैल की शादी हैं। शादी एसएएफ की 13वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक हरिओम निवासी ग्राम पाटई से तय हुई हैं। ललिता का बड़ा भाई विनोद बीएसएफ में सिपाही हैं। उसकी पोस्टिंग जम्मू में हैं। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह भी ग्वालियर आया था। शुक्रवार को ललिता की लगुन जानी थी। दोपहर करीब 12 बजे लगुन लिखी गई। इसके बाद रिश्तेदार व परिजन आंगन में खाना खाने बैठे गए। आंगन में पास ही बने एक कमरे में ललिता की भाभी लाली खाना बना रही थीं। आंगन में चार सिलेंडर रखे थे।

एक छोटा 5 (किग्रा) और तीन घरेलू उपयोग वाले बड़े एलपीजी सिलेंडर भरे हुए रखे थे। दोपहर 12ः30 बजे सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर से तेज आवाज आई और धमाके के साथ छोटा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आंगन और एक कमरे में आग लग गई। सिलेंडर के दो टुकड़े हो गए। जहा-जहा गैस पहुंची, वहां-वहां आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग झुलस गए।

आग लगते ही चीख पुकार मची तो आसपास के लोग दौड़े। पानी फेंककर आग बुझाई और इसके बाद गांव के सरपंच मदन कुश्वाह और अन्य लोग अपनी गाड़ियों से ही झुलसे लोगों को ग्वालियर के जेएएच लेकर आए। बर्न यूनिट में भर्ती हैं, पुलिस अब मामले की जांच कर रही हैं।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!