close
गुजरात

गुजरात के जामनगर में फाइटर प्लेन क्रेश, प्लेन में आग लगने के साथ टुकड़े हुए, एक पायलट की मौत एक गंभीर घायल

Jaguar Plane Crash
Jaguar Plane Crash

जामनगर / गुजरात राज्य के जामनगर के बाहरी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक फाइटर प्लेन क्रेश हो गया और उसमें आग लग गई इस दौरान विमान के टुकड़े दूर दूर तक बिखर गए। इस विमान हादसे में एक पायलट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा पायल गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया जाता है यह एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन था जो क्रेश हुआ है यह हादसा जामनगर के कलावड़ रोड के सुवदरा गांव के पास हुई जहां के एक खेत ने यह प्लेन अचानक क्रेश हुआ जिसमें एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है क्रेश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया और उसमें आग लग गई घायल दूसरे पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीण भरी तादाद में आ गए थे और खबर मिलने क्रेश वाली जगह स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सहित एयरफोर्स के ऑफिसर भी आ गए ।

घटना के बाद फायर ब्रिगेड का दमकल दस्ता आग बुझाने में लगा रहा घटना स्थल के जो तस्वीर और हालात नजर आते है उसमें खेत के बड़े इलाके में आग लगी दिखाई देती है साथ ही जगह जगह क्रेश हुए प्लेन के टुकड़े फैले हुए साफ दिखाई देते है।

खास बात है पिछले महीने 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के कारण एयरफोर्स का एक जगुआर फाइटर जेट क्रेश हो गया था इस फाइटर जेट ने अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी क्रेश होने के दौरान ट्रेनी पायलट विमान से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा था। इसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना का रूसी मूल का एक परिवहन विमान AN -32 लैंडिंग के बाद क्रेश हो गया था।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!