-
ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात महिला पुलिस कर्मी का किडनैप,
-
बंधक बनाकर किया रैप, 6 युवकों पर मामला दर्ज
ग्वालियर/ ग्वालियर में एक महिला आरक्षक का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 6 युवको ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले महिला आरक्षक का अपहरण किया फिर बंधक बनाकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला आरक्षक ग्वालियर शहर के थाने पदस्थ है।
घटना के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर महिला आरक्षक को उंसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन आज थाने पहुंचकर महिला आरक्षक ने शिकायत की है। वही पुलिस ने युवको के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल गत 27 दिसंबर 2019 को शहर के थाने में पदस्थ महिला आरक्षक का कंपू थाना क्षेत्र के केआरजी कॉलेज के तिराहे से 6 युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था जिसके बाद उसे कार में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और बंधक बनाकर लोकेंद्र नाम के एक युवक ने महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद महिला आरक्षक को धमकी दी कि अगर वह पुलिस में शिकायत करती है तो उसके भाई को जान से मार दिया जाएगा।
डरी सहमी महिला आरक्षक कई दिनों तक शांत रही लेकिन आज शनिवार की दोपहर वहां थाने जा पहुंची जहां उसने अपने साथ हुई आप बीती को पुलिस को सुनाया और शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर सभी 6 युवको के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि घटना गंभीर है पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
इस घटना से पूरे पुलिस महकमे पर ही सबालिया निशान लगते है और यह भी साफ होता है कि ग्वालियर में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है और अपराधियों, बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है जब एक पुलिस की महिला कर्मचारी ही सुरक्षित नही है तो आम लड़कियों और महिलाओं की क्या बिसात है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन कितनी जल्द आरोपियों को पकड़ कर जेल के सीखचों में भेजता है।