-
प्रधानमंत्री अब अपनी नही, किसानों के मन की बात सुने…
-
मोदी सरकार उनके नेता बोल रहे है पांच झूठ: सयुक्त किसान मोर्चा
नई दिल्ली – किसान बिल का विरोध आज पांचवें दिन भी जारी रहा , इस कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली घेरने वाले किसान संगठन के नेता आज मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब किसानों के मन की बात सुने नही तो देश के किसान उन्हें कड़ा सबक सिखायेंगे। वही किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदीं सरकार और उनके मंत्री झूठ पर झूठ बोल रहे है।
हरियाणा पंजाब सहित देश के सभी किसान संगठनों के बनाये गये सयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली बॉर्डर पर प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार को खुलकर चेतावनी दी किसान नेता सरदार गुरुनाम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार बार मन की बात कहते रहते है लेकिन अब उन्हें किसानों के मन की बात सुनना पड़ेगी और जैसा किसानों की मांग है कि यह तीनों किसान बिल जो कानून बने है उन्हें बापस लिया जाये। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के मन की बात सरकार नही सुनती तो किसान मोदीं सरकार को सबक सिखाने से बाज नही आयेंगे किसान नेता ने कहा यदि यह कानून सरकार बापस नही लेती तो किसानों का आंदोलन जारी रहेगा और किसान आर पार की लड़ाई के मूढ में है और जहां है वही अड़े रहेंगे।
जबकि स्वराज इंडिया के अध्यक्ष और सयुक्त किसान मोर्चे के नेता योगेंद्र यादव ने कहा केंद्रीय सरकार किसानों के इस आंदोलन को लेकर लगातार झूठ बोल रही है पहला झूठ है कि यह आंदोलन किसान नही बिचौलिये कर रहे है, जबकि यह टिकेत के किसान आंदोलन के बाद किसानों का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आंदोलन है। उंसका दूसरा झूठ हैं किसानों को पता ही नही कि उन्हें बरगलाया जा रहा है। लेकिन सरकार क्या सभी जानते है देश का बच्चा भी जान गया कि यह किसानों का आंदोलन है। जिसमें पंजाब के 30 किसान संगठनो सहित देश के सभी किसान संगठन शामिल हैं।
योगेंद्र यादव ने कहा तीसरा झूठ यह सिर्फ पंजाब का आंदोलन है जबकि आजादी की कमान सम्हालने वाले बंगाल की तरह पंजाब इस आंदोलन का प्रणेता जरूर है लेकिन उसके 30 किसान संगठनों के साथ हरियाणा सहित पूरे देश का किसान इस मोर्चे में आज एकजुट है। चौथा झूठ इसमें कोई लीडर शिप नही है यह सिर्फ भीड़ है तो मैं बता दूं इस आंदोलन की अगुआई किसान नेता शिवकुमार कक्का सहित जानेमाने एक दर्जन किसान नेता कर रहे हैं और देश के किसान संगठन डेमोक्रेटिक तरीके से शान्तिपूर्ण आंदोलन कर रहे है।
श्री यादव ने बताया पांचवा झूठ है इस आंदोलन के पीछे किसान नही कांग्रेस और अन्य पार्टियां है और हम किसानों के खिलाफ अफवाहें फैला रहे है खालिस्तानी है देशद्रोही है अराजक तत्व है हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते है इसमें पंजाब के कांग्रेस समर्थित लोग है जबकि इस राष्ट्रीय किसान मोर्चे में देश के सभी किसान संगठन लीडर शिप कर रहे है और पूरे देश के किसान शामिल हैं।