ग्वालियर / मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित गजरा राजा मेडीकल कॉलेज के पूर्व डीन एवं जाने माने न्यूरोसर्जन डॉ एस.एन.अयंगर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे लंबे समय से बीमार थे और लंग्स में इंफेक्शन के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे यहां उनका लंग्स ट्रांसप्लांट भी हुआ था लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अयंगर की पार्थिव देह एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद से ग्वालियर लाई जा रही है । बताया जा रहा है उनकी पत्नी डॉक्टर सुधा अयंगर और बेटा भी साथ आ रहे है।
डॉक्टर अयंगर जेएएच के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष रहने के साथ अधीक्षक और बाद में जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन के पद पर भी रहे थे।
डॉ. अयंगर के निधन से चिकित्सा जगत और समाज को एक बड़ी और अपूर्णीय क्षति हुई है। “आई ताजा खबर” परिवार उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करता है।





