देवास / उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने देवास के सोनकच्छ के विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री आनंद अहिरवार को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है खास बात है ईई ने चलती गाड़ी में फरियादी पुष्पराज सिंह से वाहन अटैचमेंट कराने के एवज में रिश्वत ली थी।
बताया जाता है पुष्पराज सिंह की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने अपना जाल फैलाया बताया जाता है सोनकच्छ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री आनंद अहिरवार ने पुष्पराज सिंह से विभाग में वाहन अटैच करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी गुरुवार को पुष्पराज सिंह ने उन्हें 25 हजार रुपए की रास्ते में रिश्वत दी जिसे उन्होंने पिछली जेब में रख लिया और अपनी गाड़ी से चल दिए जब फरियादी पुष्पराज ने लोकायुक्त पुलिस को इशारा किया तो लोकायुक्त पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और भोरासा टोल पर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान ईई ने भागने की कोशिश भी की लेकिन लोकायुक्त ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस बीच ईई आनंद अहिरवार (नीली हाफ शर्ट पहने ) ने लोकायुक्त पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को बरगला कर अपना पीछा छुड़ाने की नाकाम कोशिश भी की।





