-
चुनाव आयोग की बड़ी कार्यवाही कमलनाथ से छीना स्टार प्रचारक का दर्जा
भोपाल- प्रदेश में उपचुनाव के चलते मतदान करने की तारीख नजदीक आने के साथ चुनावी माहौल लगातार गर्माने लगा है इस बीच कई नेता अपने प्रतिद्वंदी पर तीखी टिप्पणी और विवादित बयान देते देखे जा सकते है फिर चाहे वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय हो या पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ….सभी नेता एक से बढ़कर एक विवादित बयान देने से बाज नही आ रहे है। इसी के चलते आज चुनाव आयोग ने एक कड़ा कदम उठाया है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है।
बीते दिनों ग्वालियर दौरे पर डबरा विधानसभा क्षेत्र में कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें आइटम के नाम से संबोधित किया था जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया और बीजेपी ने इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया हैं।..इस कार्यवाही के बाद अब कमलनाथ जो भी सभा करेंगे कही आएंगे जायेंगे कमलनाथ की उन सभी सभाओ का खर्चा अब प्रत्याशी के खर्चे में शामिल होगा यही नही उनकी हवाई यात्रा का खर्चा भी प्रत्याशी की जेब से ही लिया जाएगा। जबकि प्रत्येक स्टार प्रचारक का ख़र्च पार्टी के खाते से लिया जाता है।
चुनाव आयोग ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय व्दारा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू मुन्नू कहने पर भी संज्ञान लिया है और उनके जबाब पर असंतुष्टी जाहिर करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है साथ ही चेतावनी देते हुए इस तरह की टिप्पणी करने से बाज रहने की नसीहत दी हैं।
वही कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस फैसले को एकपक्षीय और द्वेषपूर्ण बताया है साथ ही एलेक्शन कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन भी बताया है, और कांग्रेस ने आयोग के इस निर्णय पर विरोध जताया हैं।
जबकि चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी और नेताओ द्वारा किये जा रहे अमर्यादित बयान चुनाव प्रचार में लगातार देखे जा रहे हैं यह व्यक्तिगत प्रहार किस तरफ करवट लेते है ये तो जनता जनार्दन ही तय करेगी यही बजह है कि आगामी 10 तारीख को आने वाले निर्णय को लेकर भी काफी उधल-पुधल मची हुई है।




