नई दिल्ली / राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार धमाका हुआ है यह विस्फोट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के सामने हुआ है बताया जाता है रात करीब सात बजे मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी एक गाड़ी में एकाएक तेज विस्फोट हुआ और तेजी से आग फैल गई इस आग की चपेट आसपास रखे वाहन भी आ गए और उनके शीशे फूट गए । सूत्रों से मिली जानकारी यह भी मिली है कि इस धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई वही 8 लोग घायल हुए है। इस घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी हो गया है। और पुलिस और NIA भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। साथ ही प्रभावित इलाके को सील कर दिया गया है।
इस घटना के बाद तुरत फुरत दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के प्रयास शुरू हो गए है। साथ ही पुलिस प्रशासन और एफएसएल की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक जाता है इस घटना में 1 की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए है जिसमें कुछ की हालत काफी गंभीर है जबकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है सभी घायलों को लेकर एंबुलेंस एलएनजेपी अस्पताल रवाना हो गई है। घायलों में पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। NIA की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि यह आतंकी हमला है अथवा नहीं?
इधर LNJP जहां घायलों को ले जाया गया था उसकी एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 लोगों की मौत हुई है और 14 लोग घायल हुए है।





