ग्वालियर- भाजपा और कांगे्रस में दलितों का हितैषी बनने की होड मची है। यही कारण है कि दोनों ही दल के नेता कांगे्रस और भाजपा के बडे नेताओं के पुतले फूंक रहे है। मंगलवार को ग्वालियर में एक साथ आठ स्थानों पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बीजेपी नेताओं के गलत बयानी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और पार्टी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चैहान के पुतले फूंके।
अशोक नगर में ट्राॅमा सेंटर के उदघाटन पर उठा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। इस मामले में बीजेपी पूर्व केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उनके प्रदेश भर में पुतले दहन कर चुकी है। लिहाजा कांगे्रस ने भी अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पार्टी अध्यक्ष नंद कुमार चैहान का पुतला फूका।
कांगे्रस ने आरोप लगाए है कि बीजेपी पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.जगजीवन राम के समय भी अपने दलित विरोधी होने का अहसास करा चुकी है। कांगे्रस का कहना है कि वो सच्चे अर्थों में दलित हितेषी पार्टी है। मंगलवार को कांगे्रस ने शहर के आठ अलग-अलग स्थानों पर सीएम और पार्टी अध्यक्ष चैहान का पुतला फूका।