close
दिल्लीदेश

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के हलके झटके, अफ़गानिस्तान की हिन्दुकुश की पहाड़ियां बनी भूकंप का केन्द्र

Earthquake
Earthquake
  • दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के हलके झटके,
  • अफ़गानिस्तान की हिन्दुकुश की पहाड़ियां बनी भूकंप का केन्द्र

नई दिल्ली / उत्तर भारत के कई इलाकों में आज हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये लेकिन किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नही है बताया जाता है इस भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान की हिन्दुकुश की पहाड़ियां रही। वही रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है।

आज नई दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये काफ़ी कम समय कांपी धरती पर भूकंप के ये झटके हल्के रहे यहीं बजह रही कि इस प्राकृतिक आपदा से किसी तरह का नुकसान नही हुआ। भूकंप के यह हल्के झटके नई दिल्ली एनसीआर हरियाणा पंजाब राजस्थान,उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में महसूस किये गये हैं।एक तरफ़ देश मौसम के बदलाव के साथ आंधी तूफ़ान बबन्डर बारिश बर्फ़बारी और औले की मार झेल रहा हैं उसपर भूकंप की यह प्राकृतिक आपदा ने आम लोगों को सकते में जरूर डाल दिया हैं।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!