close
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में स्वास्थ्य टीम पर हमला डॉक्टर आशा कार्यकर्ता घायल

  • इंदौर में स्वास्थ्य टीम पर हमला डॉक्टर आशा कार्यकर्ता घायल

  • थाने का घेराव एफआईआर दर्ज

  • मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इन्दौर -इन्दौर के विनोबा नगर में आज एक शातिर बदमाश ने स्वास्थ्य टीम पर चाकुओं से हमला करने के साथ उनकी मारपीट करदी जिसमें 3 डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता घायल होंगये बदमाश ने उनके मोबाइल भी तोड़ दिये।

घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने थाने का घेराव किया पुलिस ने उक्त बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी हैं। जबकि इस घटना को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

इन्दौर में टाट पट्टी बाखल के बाद स्वास्घ्य टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है आज कई डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी टीचर आशा कार्यकर्ता और सफाईं कर्मी विनोबा नगर में स्वास्घ्य परीक्षण करने पहुंचे जब टीम सर्वे कर रही थी तभी एकाएक इलाके का एक शातिर हिस्ट्री शीटर बदमाश वहां पहुंच गया और झगड़ने लगा और इस दौरान उसने आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल छीन लिये तोड़ दिये।

जब उसको रोका गया तो उसने महिला कर्मीयों की पिटाई शुरू करदी उसने टीम के डॉक्टरों स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।जिसमें डॉक्टर और महिलाएं सहित कई लोग घायल होंगये।

इस घटना के बाद सभी लोग पलासिया थाने पहुंचे और नारेबाजी कर थाने का घेराव किया , मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू करदी हैं।इधर देवास में भी एक सफाईं कर्मी के साथ लोगों के बुरी तरह मारपीट करने की खबर भी सामने आई है।

लेकिन इन घटना से साफ होता है कि कुछ लोग अभी भी नही समझ रहै कि जो टीम सर्वे कर रही वह उनके भले का कार्य कर रही है। इधर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस घटना का संज्ञान लिया और इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को घटना वाली जगह जाने और निर्देश दिये है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।

Leave a Response

error: Content is protected !!