मऊगंज / मऊगंज में देवर और भाभी ने परिजनों के सामने ही बहुती वाटर फॉल में छलांग लगा दी इससे पहले उन्होंने मांग भरने का वीडियो इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची उसने तहकीकात की और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों की खोजबीन शुरू की।
यह घटना बुधवार शाम की है जिले के देवरा खटखरी क्षेत्र के तेलिया बूढ़ गांव में रहने वाला दिनेश साहू (26 साल) और उसकी भाभी शकुंतला साहू (35 साल) दोनों चार दिन से घर से लापता थे बुधवार शाम दोनों बहुती वाटर फॉल पहुंचे उनके परिजन उन्हें समझाने भी पहुंचे लेकिन इस बीच दोनों ने पानी में छलांग लगा दी।
मौके पर मौजूद लोगों हे इसकी जानकारी पुलिस को दी नई गुड़ी और शाहपुरा पुलिस थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रात होने से सर्च ऑपरेशन उस समय शुरू नहीं हो सका गुरूवार सुबह एसडीआईआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश शुरू की।
दिनेश के चाचा ने बताया दोनों 4 दिन से लापता थे 19 जुलाई को दिनेश और शकुंतला घर से चले गए थे पता चला कि दोनों छत्तीसगढ़ में है बुधवार को दिनेश ने दोनों का फोटो लगाया जिसमें वह शकुन्तला की मांग में सिंदूर भर रहा था दोनों के बहुती वाटर फॉल पर होने की खबर मिली शकुंतला की मां अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची इस बीच उन्होंने हमें सूचना दी हम सब भी वाटर फॉल पर पहुंचे सभी ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों पानी में कूद गए।
वहां मौजूद एक चश्मदीद राजेंद्र साकेत ने बताया बहुती जल प्रपात पर दोनों खामोश बैठे थे इस बीच कुछ लोग वहां आए और उनके पास पहुंचकर उन्होंने उनसे बातचीत शुरू की कुछ समझ नहीं पाए एकाएक लड़के ने उठकर पानी में छलांग लगा दी उसके बाद महिला भी कूद गई।
शाहपुर के ग्राम गौरी के रहने वाले शकुंतला के पिता चंद्रशेखर साहू ने बताया करीब 15 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी शकुंतला की शादी हीरालाल साहू से की थी। विवाह के बाद सब कुछ सामान्य रहा उसकी तीन बेटियां भी है शकुंतला ने आज तक कोई शिकायत नहीं की पता नही आज अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया।
बताया जाता है दिनेश साहू शकुंतला के पति हीरालाल का चचेरा भाई है हीरालाल तीन भाई है हीरालाल तीन भाई है सबसे बड़ा संतोष साहू जो कर्नाटक में मजदूरी करता है उसके बाद हीरालाल साहू बह ही बाहर मजदूरी करता है तीसरा राजकुमार साहू जो पुणे में रहता है। वही दिनेश साहू भी तीन भाई है बड़ा वाल्मीक साहू दूसरा ब्रजेश यह दोनों। पुणे में मजदूरी करते है जबकि छोटा दिनेश है जो छत्तीसगढ़ में रहता है और एक महीने पहले ही गांव आया है।
खास बात है दिनेश साहू ने सोशल मीडिया पर इस घटना के लिए 4 लोगों को जिम्मेदार बताया है जिसमें संतोष हीरालाल राजेंद्र साहू और राजकुमार साहू के नाम शामिल है जबकि शकुंतला के पति हीरालाल साहू ने कहा इन दोनों के क्या सम्बन्ध है हम किसी को यह मालूम ही नहीं है फिर न जाने क्यों उसने यह इल्जाम लगाया है उसने कहा जो नाम लिखे है पूरी तरह से गलत है।





