close
दिल्लीदेश

रक्षा मंत्री ने कहा “ऑपरेशन सिंदूर” अभी जारी, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने सरकार की कार्यवाही पर एकजुटता दिखाई

Center Govt call opposition meeting
Center Govt call opposition meeting

नई दिल्ली/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ बल्कि अभी जारी है, गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने यह कहा, जिसमें शामिल विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि हम पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ सरकार की हर कार्यवाही में एकजुटता के साथ उसके साथ खड़े है। विपक्ष के कुछ सवाल पर सरकार ने कहा कि चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है इसलिए सैन्य गतिविधियों और सरकार के अगले कदम की जानकारी गोपनीयता के आधार पर फिलहाल देना ठीक नहीं होगा। इससे साफ है कि सरकार ने 7 मई को एयर स्ट्राइक कर इस ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, फिलहाल वह रोका नहीं गया है।

पार्लियामेंट एनेक्सी में गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीएटी) नेता संजय राउत सपा नेता रामगोपाल यादव, एनसीपी (शरदा) नेता सुप्रिया सुले, टीएमसी नेता सुधीर बंधोपाध्याय टीडीपी से कृष्णा एस, आरजेडी संजय झा, एनसीपी (अजित) नेता प्रफुल्ल पटेल, एआईएमआईएम नेता असुदुद्दीन ओवैसी, लेफ्ट नेता जॉन बिटास, आप नेता संजय सिंह आरयूएमएल से ईटी मुहम्मद, एलजेपी नेता चिराग पासवान डीएमके नेता टी आर बालू,शिवसेना (शिंदे) नेता श्रीकांत शिंदे सहित अन्य विपक्षी नेता शामिल रहे।

राजनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्यवाही कर जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 100 से अधिक आतंकी इस कार्यवाही में मारे गए है जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए है उन्होंने कहा भारत अपनी तरफ से कोई एक्शन नहीं करेगा लेकिन यदि दूसरी तरफ से कोई कार्यवाही की जाती है तो उसका कड़ा जबाव भारत देगा।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सभी विपक्षी पार्टियों ने सरकार और सेना की कार्यवाही का पूरा समर्थन किया है साथ ही आगे भी इस संकट की घड़ी में समूचा विपक्ष एकजुटता के साथ सरकार की हर कार्यवाही का साथ देगा। जबकि राहुल गांधी ने कहा कि यह समय पाकिस्तान को माकूल जवाब देने का समय है देशहित में हम सरकार के साथ है।

जबकि AIMIM नेता असुदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सभी विपक्ष सरकार के साथ है लेकिन मेरा कहना है पाकिस्तान जेहाद के नाम पर निर्देश भारतीयों का कत्ल कर रहा है भारत को वैश्विक अभियान चलाना चाहिए उन्होंन यह भी कहा कि पुंछ और उड़ी के पीड़ितों को सरकार तत्काल मदद करे।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजजू ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि, विपक्ष ने इस बैठक में पूरी मैच्युरिटी दिखाई विपक्ष ने स्पष्ट तौर पर ऑपरेशन सिंदूर और सरकार की कार्यवाही पर अपनी सहमति दर्शाई साथ ही कहा कि आगे भी सरकार और सेना जो भी कार्यवाही करेंगी हम सभी एकजुटता से उसका समर्थन करते है इससे साफ है कि सभी पॉलिटिकल पार्टियों के साथ देश एकजुट है। रिजजू ने राजनाथ सिंह की बात दोहराते हुए कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है और ऑन गोइंग है। उन्होंने बताया सर्वदलीय बैठक काफी सकारात्मक हुई सभी ने अपने प्रश्न रखे उनका जवाब भी दिया गया जिसे सभी विपक्षी नेताओं ने गंभीरता से स्वीकार किया। केंद्रीय मंत्री रिजजु ने बताया कि अध्यक्षता कर रहे राजनाथ सिंह ने पहले आतंकी गतिविधियों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी विपक्ष के नेताओं को दी और कहा कि हम राजनीतिक दल जरूर है लेकिन हम देश के लिए काम करते है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!