close
दिल्लीदेश

सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति, 300 के मुकाबले 452 वोट मिले,15 वोट अमान्य, क्रॉस वोटिंग हुई

CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan

नई दिल्ली/ भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे आज हुए चुनाव में उन्हें कुल 767 मतों में से 452 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में 15 सदस्यों के वोट अमान्य हो गए जबकि क्रॉस वोटिंग भी हुई।

NDA गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि इंडिया एलायंस ने पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जगदीप धनकड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हुआ था।

आज हुए चुनाव में लोकसभा राज्यसभा सहित मनोनीत 767 सदस्यों ने भाग लिया था चुनाव के बाद हुई मतगणना में सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि NDA के पास कुल 427 सांसद थे जबकि इंडिया एलायंस के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले खास बात है कि इस गठबंधन के सांसदों की संख्या 319 थी जबकि 15 वोट निरस्त हो गए। इस तरह इस वोटिंग में 15 वोट अमान्य हुए वही क्रॉस वोटिंग भी हुई समझा जा सकता है यह क्रॉस वोटिंग NDA के पक्ष में रही।

खास बात यह है कि देश की तीन पार्टियों ने विभिन्न कारणों से उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन में हिस्सा नहीं लिया। जिसमें बीजू जनता दल (BJD, 7 सांसद), बीआरएस ( 4 सांसद) और अकाली दल (1 सांसद) शामिल है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!