close
मध्य प्रदेश

अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, दी गिरफ्तारी, विधायक का विवादित बयान

Congress MP Satyagrah
Congress MP Satyagrah

अशोकनगर / मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली पुलिस थाने में झूठा केस दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

इस न्याय सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित हजारों कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे अध्यक्ष पटवारी ट्रेक्टर से सभा स्थल अशोकनगर के मंडी प्रांगण पहुंचे। इस दौरान ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने विवादित बयान दिया उन्होंने कहा – जो मर्द थे वह जंग में आते जो हिजड़े थे संघ के गए, समझ गए न इशारा ही काफ़ी है।

कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार 100 वाहनों के साथ वहां पहुंचे लेकिन उनके काफिले को पुलिस ने रोका और पूरी चेकिंग की डिक्की भी खुलवाई इसका सिंगार ने विरोध करते हुए कहा कि वह कोई गोला बारूद थोड़ई ले जा रहे है। जबकि दिग्विजय सिंह ने कहा हमें रोकने के लिए 8 जिलों की पुलिस बुलाई गई है। इस मौके पर अध्यक्ष पटवारी ने कहा जिस जगह कांग्रेस कार्यकर्ता का पसीना गिरेगा वहां मेरी और हमारे नेताओं की खून की अंतिम बूंद तक गिरेगी।

इस दौरान तराना के कांग्रेस विधायक महेश परमार की गाड़ी चेकिंग के लिए पुलिस ने रोकी तो वे भड़क गए, उन्होंने कहा विधायकों की गाड़ी की भी चेकिंग कर रहे हो मुझे मार दो और बीजेपी का बिल्ला लगा लो। जबकि जौरा विधायक पंकज उपाध्याय और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को जब पुलिस ने रोका तो कुशवाह ने महिला एसआई से कहा मैडम हमारी भी सरकार बनेगी।

इस न्याय आंदोलन के पश्चात एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच पर आकर सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घोषणा की उसके तत्काल बाद अशोकनगर के एसडीएम बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं को रिहा करने का ऐलान मंच से कर दिया।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने मंच से पहले ही घोषणा की थी कि वह शिकायतकर्ता गजराज लोधी के घर जायेंगे और नहीं मिला तो उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराएंगे। बाद में दिग्विजय सिंह गजराज लोधी के घर गए लेकिन पूरा परिवार घर से गायब मिला घर पर ताला लगा था दिग्विजय सिंह ने उसके घर के पास रहने वालो से बातचीत की उनका कहना था कि गजराज ने उनसे मारपीट और मैला खिलाने की बात कही थी। बाद में दिग्विजय सिंह पुलिस थाने पहुंचे और गजराज़ लोधी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जैसा कि अशोकनगर जिले में रहने वाला गजराज लोधी ओरछा दौरे के समय कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से में मिला था और उसने बीजेपी कार्यकर्ता पर मारपीट करने और मैला खिलाने का आरोप लगाया था तब पटवारी के कलेक्टर से बात कर इसकी जानकारी देते हुए कार्यवाही की बात कही थी। लेकिन बताया जाता है गजराज बाद अपने कहे से मुकर गया और उसके बाद पटवारी पर उल्टा मुंगावली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई ।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!