नई दिल्ली/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चार राज्यों में अपने राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची आज जारी कर दी है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची बुद्धवार को जारी की है चार राज्यों से घोषित प्रत्याशियों में मध्यप्रदेश से अशोक सिंह, कर्नाटक से सर्व श्री अजय माकन, डॉक्टर सैयद नासिर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर और तेलंगाना से श्रीमती रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव राज्यसभा के उम्मीदवार बनाएं गए हैं जल्द सभी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा निर्वाचन हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अशोक सिंह जी को नामांकित किया गया है।
“हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ” pic.twitter.com/9VgYgagcE8
— MP Congress (@INCMP) February 14, 2024