-
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन
-
सीएम ने दुख जताया
नई दिल्ली, राजगढ़– मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का इलाज के दौरान दिल्ली के मेदांता अस्पताल में दुखद निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायू हॉस्पिटल में भर्ती रहे जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार नही होने के बाद विधायक दांगी को दिल्ली रेफर किया गया था जहां रात डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजगढ़ में शोक की लहर हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख जताया हैं।
विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का राजगढ़ जिले के मोर्चाखेड़ी गांव में 3 अप्रैल 1958 को जन्म हुआ था 1978 में छात्र राजनीति से वे राजनीति में आये थे और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने साथ ही श्री दांगी जनपद सदस्य और कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष भी रहे 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नारायण पवार को पराजित कर वे ब्यावरा सीट से विधायक बने थे।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा है कि उनके निधन का समाचार मिला है मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं ।श्रद्धांजलि…
पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ ने भी श्री दांगी के निधन को दुखद बताते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की है साथ ही उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी परम पिता परमात्मा से की हैं।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दांगी एक कर्मठ ईमानदार और संक्रिय जनप्रतिनिधि थे उनके निधन से राजगढ़ सहित कांग्रेस को एक अपूर्णनीय क्षति हुई हैं।