- कांग्रेसियों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन,
- छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर लेटे पूर्व कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार
ग्वालियर- ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने में उस समय हंगामा हो गया, जब सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेसी व्यापमं के परीक्षार्थियों के समर्थन में पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने मंगलवार की रात को लाठीचार्ज करने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके ऊपर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दिया था।
कांग्रेसी धारा 353 को हटाने की मांग कर रहे थे। इस संबधं में कांग्रेसियों की पुलिस के अलाधिकारियों से बात भी हुई। लेकिन जब पुलिसकर्मी गिरफ्तार छात्रों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगे तो कांग्रेसियों और पुलिस में भी तीखी झड़प हो गयी। कांग्रेस पुलिस की गाड़ियों के समाने लेट गए, जिन्हें पुलिस बल प्रयोग करके गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मंगलवार की शाम को प्रोफेशनल एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर का घेराव करने पहुंचे थे। वे व्यापमं की परीक्षा से कोटा सिस्टम और पार्दशिता की मांग कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद पुलिस और छात्र-छात्राओं के बीच झड़प हो गयी। फिर पुलिस ने उपद्रव करने वाले छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार दोपहर इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस गोला का मंदिर थाना पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प हो गयी। फिलहाल पुलिस ने पूर्व विधायक प्रद्धुमन सिंह तोमर समेत 20 से ज्यादा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की खबर लगते ही, कई कांग्रेसियों का थाने में जमावड़ा भी शुरू हो गया है।