रायपुर/ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85 वा अधिवेशन शुक्रवार से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू हो गया है अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इस अधिवेशन में कांग्रेस के 110 से अधिक डेलीगेट शामिल हुए है इस अधिवेशन के पहले दिन यह निर्णय लिया गया कि पूर्व की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को नामित करेंगे। साथ ही एससी एसटी पिछड़े वर्ग सहित महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा गया। शुक्रवार को 3 बजे करीब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रायपुर पहुंच गए है।
रायपुर में शुक्रवार से ढाई दशक बाद गैर गांधी अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हुआ पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय हुआ की कांग्रेस कार्यसमिति के चुनाव नही होंगे और सदस्यों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे इसके अलावा अधिवेशन में आने वाले प्रस्तावों और नए बदलावों पर चर्चा हुई । जिसके तहत कार्यसमिति में सदस्य बड़ाने के साथ कई प्रस्तावों के लिए पार्टी संविधान में बदलाव होगा। साथ ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सीडब्ल्यूसी के सदस्य रहेंगे।
इसके अलावा एससी एसटी ओबीसी युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव भी रखा गया बताया जाता लोकसभा और विधानसभा की 50 प्रतिशत सीटों पर 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाने का प्रस्ताव भी आया है साथ ही सामाजिक न्याय से जुड़े प्रस्ताव में बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक सोशल ऑडिट का प्रस्ताव भी सामने आया जिसके जरिए सभी समुदायों और जातियों का नेतृत्व सुनिश्चित करेंगे साथ ही आरक्षित सीटों पर एक नया प्रभावी नेता भी खोजेंगे।
दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगीत के साथ अधिवेशन की शुरूआत हुई जिसमें पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेता शामिल हुए। आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल रविवार को अधिवेशन में अपना संबोधित देंगे।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को टर्निग पॉइंट बताते हुए कहा कि इससे देश के करोड़ों लोग कांग्रेस के साथ संवाद के जरिए जुड़े और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ उन्होंने यह भी कहा भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब मेरी राजनेतिक पारी अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने 1998 में पार्टी अध्यक्ष बनने के साथ उनके कार्यकाल में आए उतार चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाने से मैं पूर्ण संतुष्ट हूं लेकिन आज भारत के सामने एक बार फिर कठिन समय हैं और आगे का रास्ता आसान नहीं है जिससे हमें लड़ना होगा।
जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आज देश कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है भारत की सत्ता पर काबिज बीजेपी की सरकार आम लोगों के अधिकार,भारत के मूल्यों और संविधान को समाप्त करना चाहती है कांग्रेस को एकजुटता के साथ इन मूल्यों की रक्षा करना होगा उन्होंने कहा सेवा संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान अध्यक्ष ने कहा कि देश पर थोपी गई नोटबंदी बड़ी बेवकूफी थी और जीएसटी से एमएसएमई के तहत छोटे उधोग व्यापार खत्म हो गए अचानक लॉक डाउन का निर्णय घातक रहा युवाओं का बेरोजगारी से भविष्य खतरे में है किसान को फसल की कीमत नही मिल रही एक मजदूर को आज 27 रूपये मजदूरी जबकि मोदी के चहेते अडानी की एक दिन में 1 हजार करोड़ की कमाई। अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमें मिलकर लड़ना होगा रोने से काम नहीं चलेगा।
कांग्रेस अधिवेशन के प्रमुख बिंदु …
1. एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए एआईसीसी डेलीगेट्स और सभी पदों में 50 प्रतिशत पद आरक्षित
2. 50 फीसदी पदों में 50 साल से कम उम्र के लोगों की भागीदारी
3. एक जनवरी 2025 से कांग्रेस में पेपर मेंबरशिप नही होगी सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी
4. कांग्रेस के फॉर्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी साथ ही फॉर्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखना होगा
5. ब्लॉक,जिला और प्रदेश स्तर पर जहां भी कांग्रेस के चुने हुए सदस्य है वह सभी डेलीगेट्स होंगे
6. सदस्यता से सशक्तिकरण की ओर अब 6 पीसीसी डेलीगेट्स मेंबर पर एक एआईसीसी मेंबर चुना जायेगा
7. एआईसीसी मेंबर की संख्या 1240 से बढ़ाकर अब 1653 हो जायेगी
8. अधिवेशन में विपक्षी एकता पर कहा गया बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हो और थर्ड फ्रंट ना बनाया जाएं