नई दिल्ली/ भारत ने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 का सफलता पूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला और चांद पर पहुंचने वाला विश्व का चौथा देश बन गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विदेशी दौरे पर है उन्होंने इसरो के वैज्ञानिक और देश को बधाई देते हुए कहा यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है अब बच्चें कहेंगे चंदा दूर के नही।
40 दिन बाद आज चंद्रयान 3 जो चंद्रमा की सतह के करीब आ गया था उसकी लैंडिंग हुई शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई रफ लैंडिंग पूरी तरह कामयाब रही इसके उपरांत 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिंग की उस समय चंद्रमा से उसकी दूरी मात्र 3 किलोमीटर रह गई थी अंत में लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा। इसरो के मुताबिक भारत आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला और चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है इससे पहले अमेरिका सोवियत रूस और चीन चंद्रमा पर पहुंच चुके है।
चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अब सभी विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है लैंड के दौरान पैदा हुए धूल का गुबार शांत होने के बाद प्रज्ञान रोवर बाहर आयेगा, इसमें करीब 3 से 4 घंटे तक का समय लगेगा इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक दूसरे के फोटो खींचेंगे और वह फोटो विक्रम अपने माध्यम से प्रथ्वी पर भेजने का काम करेंगा।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ और उनकी टीम सहित देश के 140 करोड़ नागरिकों को बधाई दी है इस मौके पर उन्होंने कहा यह पल और आसमानी क्षण नए भारत का जयघोष है यह पल नए विकसित भारत के शंखनाद का हैं
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर वही से वर्चुअली इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ और उनकी टीम सहित देश के 140 करोड़ नागरिकों को बधाई दी है इस मौके पर उन्होंने कहा यह पल और आसमानी क्षण नए भारत का जयघोष है यह पल जीत के चंद्रपथ पर चलने और देश के 140 करोड़ लोगों के ह्रदय की धड़कन के सानिध्य का है साथ ही नए विकसित भारत के शंखनाद का है और यह क्षण नए विश्वास नए युग और नई चेतना का है पीएम ने कहा हमने धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर साकार किया साथ ही हार से सबक लेकर जीत हासिल की उन्होंने कहा जो अमेरिका रूस और चीन नही कर पाएं उसे भारत के वैज्ञानिकों ने सफलता से अर्जित कर दिखाया, उन्होंने कहा अब भारत सूर्य के लिए आदित्य L1 मिशन लांच करेंगा। पीएम ने कहा अब बच्चें कहेंगे चंदा मामा एक दूर के नही।
इस मौके पर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा यह हमारे वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत का फल है उन्होंने कहा चंद्रयान 2 की असफलता से हमने बहुत कुछ सीखा जो कमिया रही उन्हें हटाकर चंद्रयान 3 में नए प्रयोग किए उन्होंने बताया खुशी की बात है चंद्रयान 3 की बहुत सॉफ्ट लैंडिंग हुई हैं।
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की अगली कड़ी में विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के माध्यम से पहले तस्वीर भेजेगा उसके साथ ही वहां की धरती और मोजूद तत्वों की खोजबीन करने के साथ वहां पानी और ऑक्सीजन की स्थिति की जांच करेगा।