close
अमेरिकादिल्लीदेशविदेश

सीजफायर मैने कराया, भारत पाकिस्तान संघर्ष में 5 लड़ाकू जेट गिरे कहा ट्रंप ने किसके गिरे, नही बताया, कांग्रेस ने दावे पर 3 सवाल किए

Donald Trump US
Donald Trump US

वाशिंगटन, नई दिल्ली/ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाने का दावा किया है साथ ही उन्होंने कहा मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में 5 जेट गिरे थे लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह लड़ाकू विमान किस देश के गिरे थे। यह बात ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान रिपब्लिकन सांसदों के बीच कही। लेकिन ट्रंप के 24 वीं बार संघर्ष विराम के दावे के बाद कांग्रेस ने 3 सवाल करते हुए सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में इसका जवाब देने को कहा है।

18 जुलाई शुक्रवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों को डिनर दिया गया था राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिनर के दौरान कहा “हमने कई युद्ध रोके और ये युद्ध भारत पाकिस्तान के बीच चल रहा था। वहां विमानों को मार गिराया जा रहा। मुझे लगता है वास्तव में 5 जेट गिराए गए थे ये दोनों देश संवेदनशील एटमी शक्ति है और वे एक दूसरे पर हमला कर रहे थे यह जंग बड़ा रूप ले सकती थी।

इस तरह ट्रंप अब तक 24 बार भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर की बात कह चुके है सबसे पहले उन्होंने यह दावा 10 मई को सोशल मीडिया पर किया था।

इससे पहले 14 जुलाई को भी ट्रंप ने आने इस दावे को दोहराया था कि, उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाल में भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने से पहले रोक दिया था। ट्रंप ने यह टिप्पणी नाटो के महासचिव मार्क रूट के साथ अपनी बैठक के दौरान की थी। ट्रंप ने कहा ” हम यह युद्ध निबटाने में बहुत सफल रहे है” उन्होंने इसके लिए अपनी रणनीति की ओर इशारा करते हुए कहा हमने व्यापार के माध्यम से ऐसा किया।

दरअसल पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने लड़ाई में 5 भारतीय विमान मार गिराए है वहीं भारत ने भी कहा हमने पाकिस्तान के कुछ विमान गिराए है खास बात है पाकिस्तान ने अपने किसी भी विमान के नुकसान से इंकार नहीं किया जबकि उसने हवाई ठिकानों को निशाना बनाने की बात मान ली थी।

ट्रंप के दावे पर कांग्रेस के तीन सवाल, मांगा पीएम से जबाव –

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार बार दावा करने के बाद आज शनिवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन सवाल पूछे है। पहला – क्या ट्रंप ने वाकई सीजफायर करवाया। दूसरा – क्या ट्रंप ने व्यापार की धमकी देकर जंग रुकवाई। तीसरा – जंग में 5 लड़ाकू विमान किसके गिरे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम नरेश ने यह सवाल करते हुए कहा हैं कि संसद शुरू होने वाली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी चुप्पी तोड़ना चाहिए कोई और नेता नहीं चलेगा कांग्रेस और पूरा विपक्ष विशेष चर्चा की मांग करेगा, और पीएम को जबाव देना चाहिए हमें कोई सब्सिट्यूट बल्लेबाज नहीं चाहिए केवल और केवल प्रधानमंत्री को ही जबाव देना होगा।

जबकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की लंबे समय से दोस्ती है फिर चाहे वह सितंबर 2019 की हाउडी मोदी हो या फरवरी 2020 में नमस्ते ट्रंप का आयोजन हो, दोनों का गले मिलने का रिश्ता रहा है अब पीएम मोदी को संसद में खुद बयान देना होगा। खेड़ा ने कहा है कि हमने देश का पीएम कौन है? मैंने गूगल किया, तो नरेंद्र मोदी का नाम सामने दिखा, फिर ट्रंप ही सब कुछ क्यों बोल रहे है वह सारे फैसले क्यों ले रहे है।

कांग्रेस और विपक्ष मानसून सत्र में वे ट्रंप के इन दावों पर सरकार से जवाब चाहते है मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है इस मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार लगते है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!