शिमला / हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है और नदिया उफान पर है कई जगह लेंस लाइड की घटनाओं से सड़क काम और रास्ते बंद हो गए है। हिमाचल में पिछले 30 दिनों से बादल फटने का सिलसिला लगातार जारी है जिससे साफ तौर पर तबाही का मंजर नजर आने लगा हैं।
हिमाचल के चंबा में बादल फटने से त्राहि त्राहि मच गई सलोनी की बेली पर भारी नुकसान होने की खबर है। कुल्लू मनाली में व्यास नदी उफान पर है और अपना रौद्र रूप दिखा रही है मनाली में नदी का पानी बाहर आने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए है लैंड हाईवे में कटाव उत्पन्न हो गया है और आवागमन बंद हो गया है।
जबकि किन्नौर में सतलज नदी उफान पर है यहां बादल फटने की घटना भी सामने आई है कुल्लू के बेजार उपमंडल में भूस्खलन की घटना हुई है बरसाती नाले भरकर चल रहे है हिमाचल के कई जिलों में पिछले 30 दिनों से बादल फटने की घटनाएं लगातार जारी है जिससे मकान डूब गए है मंडी में बारिश जारी होने से व्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है और वह उफान पर है जिससे पूरा क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गया है बस स्टेंड हो या ग्राउंड सभी पानी में डूब गए है।










