close

महाराष्ट्र

गोवादेशमहाराष्ट्र

गोवा में 25 लोगों की दर्दनाक मौत के आरोपी भाई थाईलैंड पुलिस की हिरासत में, भारत लाने अधिकारियों की टीम रवाना

Goa nightclub fire

गोवा/ गोवा के नाइट क्लब में 25 लोगों की जलकर हुई मौत के आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा भाईयों को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस ने उन्हीं फोटो भी जारी किया है जिन्हें भारत लाने के लिए अधिकारी थाईलैंड रवाना हो गए है।

गोवा में 6 दिसंबर की रात कहर बन कर आई देर रात 11.45 बजे स्थानीय विर्च नाइट क्लब में एकाएक जोरदार तरीके से आग भड़की इस आग की चपेट में क्लब के सदस्य और पर्यटक आ गए और उन्हें बचाने की कोशिश होती तब तक 25 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इससे भी दुखद पहलू है कि जब फायर ब्रिगेड का अमला आग बुझाने की कोशिश कर रहा और प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा था तो 6 -7 दिसंबर की दरमियानी रात बिर्च क्लब के मालिक ने सामने आकर हाथ बांटने की बजाय बचने के लिए भागने का निर्णय लिया और रात 1.17 बजे ऑन लाइन इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की बेवसाइट पर टिकट बुक करने के लिए लॉग इन किया और सौरभ लूथरा और उसका भाई गौरव लूथरा सुबह तड़के 5.30 बजे गुपचुप तरीके से इंडिगो फ्लाइट 651073 से दिल्ली से फुकेट के लिए फरार हो गए।

लेकिन गोवा पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया साथ ही इस मामले को चुनौती के रूप में लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में इनकी बारीकी से खोजबीन शुरू की गई और संभावित देशों में इनको पकड़ने के लिए जाल फैलाया गया। मंगलवार को सुबह थाईलैंड से पुख्ता जानकारी गोवा पुलिस को मिली कि थाईलैंड पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया इस बात की पुष्टि के लिए इन दोनों के पासपोर्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड रवाना हो गई है जो करीब 24 घंटों के अंदर इन दिनों भाईयों को भारत वापस ले कर आयेगी। देश आने के बाद दानों को गोवा पुलिस की हिरासत में सौंप दिया जायेगा जो आगे की कार्यवाही करेगी।

इधर लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड में हिरासत में लिए जाने के बाद भारत में अपने वकील के मार्फत दिल्ली की रोहणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी हैं।

 

Image Source: BBC
read more
देशमहाराष्ट्रमुंबई

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन,अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड,नम आंखों से दी विदाई,पत्नी हेमा बेटी ईशा ,अमिताभ सहित अनेक सेलिब्रिटीज रहे मौजूद

Dharmendra 1935-2025

मुंबई/ जाने माने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है सोमवार दोपहर 1.10 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली वह लंबे समय से बीमार थे। विले पार्ले श्मशान घाट पर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनके बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर सारा बॉलीवुड ने मौजूद रहकर उन्हें अंतिम विदाई दी।इस दौरान अभिताभ बच्चन,संजय दत्त आमिर खान शाहरुख खान सहित अनेक फिल्मी सेलिब्रिटीज श्मशान घाट पहुंचे और उनकी यंतेष्टी में शामिल हुए । जबकि उनकी पत्नी हेमामालिनी और बेटी ईशा देओल मौजूद रही। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक युग का अंत कहा।

अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेंने में दिक्कत के चलते 10 नवंबर को कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 11 नवंबर को कुछ न्यूज चैनलों पर उनके निधन की खबर पर उनके परिजनों खासकर पत्नी हेमामालिनी ने गुस्सा जाहिर किया था 12 नवंबर को तबियत में कुछ सुधार के बाद डॉक्टरों ने उनका घर पर ही इलाज कराने का मशवरा दिया था तब धर्मेंद्र को उनके बेटे सनी देओल घर ले गए थे। लेकिन आज दोपहर उनका निधन हो गया और 1 बजकर 10 मिनट पर IANS न्यूज एजेंसी ने सबसे पहले उनके निधन की पुष्टि की।

निवास से धर्मेंद्र की पार्थिव देह को विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर लाया गया था इस दौरान उनके पुत्र सनी देओल बॉबी देओल भी साथ थे। इसके उपरांत उनकी पत्नी हेमामालिनी बेटी ईशा देओल अभिनेता अमिताभ बच्चन सायरा बानो संजय दत्त आमिर खान गोविंदा सलमान खान शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, करण जौहर,रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण सलमान खान के पिता एवं सिने राइटर सलीम खान,फरहान और जोया अख्तर श्मशान घाट पहुंची और उन्हें विनम्र और भावुक श्रद्धांजलि दी। जबकि अभिनेत्री पूनम ढिल्लन काजोल शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी धर्मेंद्र के घर पहुंची।

इधर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के साहेनवाल में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था प्रारंभिक शिक्षा साहेनवाल में हुई आगे की शिक्षा लुधियाना और फगवाड़ा में हुई। धर्मेंद्र फिल्म देखने के शुरू से ही शौकीन थे और वह पिक्चर देखने साहेनवाल से लुधियाना आते थे पहली फिल्म उन्होंने मिनर्वा टॉकीज में देखी थी तभी से वह फिल्मी हीरो बनने की सोचने लगे, लेकिन दिलीप कुमार की शहीद फिल्म देखकर वह दिलीप कुमार के मुरीद हो गए और उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत माना और 1959 में वह एक्टर बनने साहेनवाल से ट्रेन में बैठे और मुंबई आ गए शुरूआती संघर्ष के बाद 1960 में उन्हें पहली फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” मिली। इसके बाद 1960 से 1980 तक उन्होंने अनेक हिट फिल्में दी। 1980 में धर्मेंद्र ने केकड़ दे ओहले फिल्म में काम किया। 2011 से 2018 के बीच धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ “यमला पगला दीवाना” की सीरीज बनाई और पंजाब में काफी समय तक इसपर काम किया।

ही मेन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में दी जिसमें सत्यकाम,आए दिन बहार के, फूल और पत्थर,इज्जत, आँखें, आया सावन झूम के, मेरा गांव मेरा देश,जीवन मृत्यु, लोफर, ब्लैकमेल, प्रतिज्ञा, शोले, चुपके चुपके, धरमवीर, दिल्लगी, अनुपमा, यादों की बारात, राजाजानी ड्रीमगर्ल प्रमुख रूप से शामिल है वही उनकी अंतिम फिल्म “इक्कीस” है जो आने वाली है।

read more
खेलदेशमहाराष्ट्रमुंबई

भारत ने विमेंस वर्ड कप जीतकर रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया, शैफाली और दीप्ति ने जिताया फायनल

India womens Cricket Champs 2025

मुंबई / भारत ने 52 साल बाद आखिर इतिहास रच ही डाला, भारत ने विमेंस क्रिकेट वर्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त देकर 47 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया । 21 साल की शैफाली वर्मा ने 87 रन बनाने के साथ अहम मौके पर 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द फायनल बनी। जबकि दीप्ती शर्मा ने हॉफ सेंचुरी लगाने के साथ 5 विकेट लेने का कीर्तिमान रचा। भारत को महिला वनडे का विश्व चैंपियन बनाने में शैफाली और दीप्ति दोनों खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा।

मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा बुल्फोर्ट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर्स 50 ओवर्स में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। ओपनर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की शतकीय साझेदारी हुई जो स्मृति के 45 रन पर आउट होने पर टूटी। वहीं शैफाली वर्मा ने सबसे अधिक 87 रन (78 बॉल) की पारी खेली उनके अलावा सेमीफाइनल में शतक लगाकर जिताने वाली जेमिमा रॉड्रिक्स ने 24 रन कप्तान हरमनप्रीत कोर ने 20 रन दीप्ति शर्मा ने 58 रन त्रिचा घोष ने तेज़ 34 रन (24 बॉल) और अमरजीत कोर ने 12 रन बनाएं राधा यादव (3 रन) नाबाद रही।

साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज आयाबोगा खाका ने भारत के सबसे अधिक 3 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि डी क्लर्क इयान और मलावा को एक एक विकेट मिला जबकि दीप्ति शर्मा खेल की अंतिम बॉल पर रन आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत धीमी लेकिन ठीकठाक रही उसने 51 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया जब अमनजोत के सीधे थ्रो पर बिट्स 23 रन पर रन आउट हो गई उस के बाद श्रीचरणी ने ऐनीके बॉश को लेग बिफोर आउट कर दिया अफ्रीका 62 रन पर 2 विकेट खो चुका था लेकिन दूसरे छोर पर जमी कप्तान बल्फोर्ट को साथ देने लुइस लूस उतरी दोनों स्कोर 114 पर ले गई तभी भारतीय कप्तान ने अनियमित बॉलर शैफाली वर्मा को गेंद थमाई और उन्होंने लगातार दो ओवरों में अफ्रीका के दो विकेट चटका दिए शैफाली ने पहले लूस को ( 25 रन) कोट एंड बोल्ड किया उसे बाद काप को आउट किया ऋचा घोष ने विकेट के पीछे अच्छा केच लिया। उसके बाद दीप्ति शर्मा का कहर टूटा उन्होंने पहले ज़ाफ़ता को 16 रन राधा के हाथों कैच कराया उसे बाद एनरी डेकेसन (35 रन) को आउट किया इसके बाद सेंचुरी बना चुकी कप्तान बुल्फर्ट को 101 रन पर बाउंड्री के पास आउट किया अमनजोत ने उनका कैच लिया साउथ अफ्रीका के 220 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे उसे जीत के लिए अभी भी 53 बॉल में 78 रन की जरूरत थी उसके बाद दीप्ति ने ट्रयान 9 रन पर और क्लर्क 18 रन पर हरमन के हाथों कैच करा दिया इस तरह अफ्रीका को 246 रन पर ऑल आउट हो गई। उससे पहले खाका भी दीप्ति के थ्रो पर रन आउट हो गई।

भारत की दीप्ति शर्मा सबसे सफल बॉलर रही उन्होंने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि शैफाली वर्मा को 2 विकेट श्रीचरणी को एक विकेट मिला दो अफ्रीकी खिलाड़ी रन आउट हुए।

भारत की ऑल राइडर और स्टार खिलाड़ी बनी दीप्ति शर्मा ने फायनल में डबल किया उन्होंने 15 से ज्यादा विकेट लिए बल्कि फायनल में अर्धशतक जड़ने के साथ 200 से अधिक रन इस वर्ड कप 2025 में बनाए खास बात है दीप्ति ने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी पेस बॉलर मैरिजन कैप की बॉल पर छक्का भी जड़ा।

प्रतिका रावत की जगह ओपनिंग करने वाली 21 साल 278 दिन की शैफाली वर्मा ने इतिहास रचा उन्होंने फायनल में सबसे अधिक 87 रन बनाने के साथ लगातार 2 विकेट भी लिए जो टर्निग प्वाइंट साबित हुआ। उन्होंने 2013 का जेफ डफिन का (23 साल 235 दिन) रिकॉर्ड तोड़ा। जबकि ऋचा घोष ने इस वर्ड कप के मेघा इवेंट में सबसे अधिक 12 छक्के लगाए। वही स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 434 रन बनाए और मिताली राज का 2017 में बनाए 409 रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस तरह भारत के हर खिलाड़ी ने अपना सौ फीसदी देने का काम बखूबी किया। शैफाली प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजी गई।

विमेंस वर्ड कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने यह बड़ी जीत हासिल की और भारत महिला क्रिकेट का सिरमौर बना। जबकि इससे पहले 1983 में कपिल देव ने वर्ड कप जिताया 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को T 20 विश्व कप की जीत की सौगात दी और उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में फिर से टी 20 विश्व कप जीता था।

विमेंस वर्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले 1973 में हुई थी लेकिन भारत डायना इदुल जी की कप्तानी में पहली बार 1978 में वर्ड कप में शामिल हुआ था।

read more
महाराष्ट्रमुंबई

मालेगांव ब्लास्ट के सभी 7 आरोपी बरी, सबूत नहीं दे पाई NIA, जिंदगी के 17 साल बर्बाद हुए कहा प्रज्ञा ठाकुर ने

Pragya Thakur

मुंबई/ मुंबई की एक विशेष एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव बम धमाके केस में बड़ा फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। एनआईए विशेष अदालत के जज एके लाहोटी ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, क्योंकि कोई भी धर्म हिंसा की वकालत नहीं करता है उन्होंने कहा यह फैसला नैतिकता या जनता के सोच पर नहीं दिया जा सकता। जज लाहोटी ने फैसले के दौरान कहा जांच एजेंसी आरोप सिद्ध नहीं कर पाई ऐसे में आरोपियों को संदेह का लाभ मिल गया।

जज लाहोटी ने कहा कि यह भी सच है कि धमाका हुआ लेकिन प्रॉसिक्यूशन यह साबित नहीं पाया कि जिस मोटर साइकिल में विस्फोट हुआ वह प्रज्ञा ठाकुर की थी। न ही कर्नल पुरोहित RDX लाए और उसे कहा रखा इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला साथ ही अभिनव भारत संगठन के पैसे आतंक फैलाने में उपयोग होने का भी कोई सबूत नहीं है।

29 सितंबर 2008 को नासिक जिले के मालेगांव में एक मोटर साइकिल में विस्फोट हुआ था जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले की जांच पहले ATS कर रही थी बाद ने यह मामला NIA को सौप दिया गया था। कोर्ट ने अपने फैसले में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को मुख्य आरोपी बनाया गया था इनके अलावा अन्य आरोपियों में रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे। इन सभी 7 लोगों को एनआईए कोर्ट ने बरी कर दिया है।

फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोर्ट में भावुक हो गईं और जज लाहोटी के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कोर्ट से बाहर आने और उन्होंने कहा, ‘मैंने वर्षों तक अपमान सहा, कई बार संघर्ष किया. मुझे तब कलंकित किया गया जब मैं दोषी नहीं थी. आज, भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है. ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठा आरोप अब झूठा साबित हो गया है.’ कोर्ट से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा।

17 साल बाद फैसला आरोपियों के पक्ष में आया लेकिन कोर्ट भी मानता है कि विस्फोट हुआ फिर सवाल है कि विस्फोट किसने किया उसके आरोपी कोन है। बताया जाता है पक्षकार अब इस मामले में आगे अपील करने की तैयारी कर रहे है।

read more
देशपुणेमहाराष्ट्र

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, 6 लोगो की मौत , 20 से 25 लोगों के बहने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bridge Collapsed at Pune

पुणे/ महाराष्ट्र के पुणे के इंद्रायणी नदी पर बने पुराने पुल का एक बड़ा हिस्सा आज अचानक ढह गया उस समय नदी में बढ़ते पानी के स्तर को देखने के लिए पुल के ऊपर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। बताया जाता है अचानक हुए इस हादसे में 20 से 25 लोगों के पानी में गिरकर बह जाने और दब की आशंका व्यक्त की जा रही है इस बीच 6 लोगो के मरने की पुष्टि की गई है और 32 लोग घायल हुए है मौके पर प्रशासन पुलिस एनडीआरएफ बचाव दल की टीम पहुंच गई है और राहत और बचाव का काम शुरू किया जा चुका हैं। बताया जाता है इस जर्जर पुल पर जाने पर प्रतिबंध था।

पिछले कई दिनों महाराष्ट्र सहित पुणे में भारी बारिश जारी है लगातार हो रही बारिश से पुणे की इंद्रायणी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था वह तेज गति से बह रही थी। रविवार की छुट्टी होने से आज काफी तादाद में लोग कुंडमाला के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुराने पुल पर बढ़ते पानी को देखने पहुंचना शुरू हो गए थे दोपहर के समय भारी भीड़ पुल पर मौजूद थी। इसी बीच पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गिर गया। जिससे लोगों के अगर तफरी मच गई लोग चिल्लाने लगे और इधर उधर भागने लगे और अपने लोगों को खोजने लगे। बताया जाता है पुल गिरने के साथ कुछ लोग नदी के पानी में गिर गए और बहने लगे।

खबर मिलने पर पहुंचे पुलिस प्रशासन सहित बचाव दल और एनडीआरएफ की टीमें वहां पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लोगो को बचाने का काम शुरू किया लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि 20 से 25 लोग पानी में गिरकर बह गए है और कुछ लोग पुल के नीचे दब गए है बताया जाता है करीब 32 लोग घायल भी हुए है जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है जबकि 5 से 6 लोगो की मौत की पुष्टि भी प्रशासन ने की हैं।

बताया जाता है बारिश के दौरान मौसम अच्छा था जिसके चलते काफी संख्या में पर्यटक पुल पर आ गए थे। जर्जर होने से इस पुल को खतरनाक बताते हुए उस पर जाने पर रोक थी लेकिन प्रतिबंध का कोई साइन बोर्ड पुल के आसपास नहीं लगा था जो संबंधित प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है एक साल पहले से इस पुल को तोड़ने की प्रक्रिया भी चल रही थी और महापालिका ने टेंडर भी निकाला था।

इधर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पुल टूटने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है मौजूदा हालात पर हमारी नजर है हादसे के समय पुल पर काफी लोग मौजूद थे प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव काम में जुटी है और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है घटना की खबर के बाद मंत्री गिरीश महाजन पुणे रवाना हो गए है।

read more
देशनागपुरमहाराष्ट्र

औरंगजेब की कब्र हटाने के प्रदर्शन के दौरान नागपुर में हिंसा तोड़फोड़ आगजनी, डीसीपी सहित 33 पुलिस कर्मी घायल, 50 उपद्रवी हिरासत में,धारा 163 के साथ कर्फ्यू लगा

Nagpur Riots

नागपुर / महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा पथराव आगजनी और तोड़फोड़ में सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि करीब 35 पुलिस कर्मी और अफसर घायल हो गए है। पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज कर अभी तक 50 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज से वह अन्य की पहचान कर रही है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लगाने के साथ 11 इलाको में कर्फ्यू लगा दिया है और भारी पुलिस फोर्स और CPRF को तैनात कर दिया है। इधर मुख्यमंत्री देवेंद्र गडणवीस ने कहा कि नारेबाजी के बाद हिंसा भड़की फिलहाल स्थिति काबू में है किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे सोची समझी साजिश बताया है। जानकारी मिली है कि पुतला दहन के दौरान उड़ी एक अफवाह के बाद यह हिंसा भड़की थी।

औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर पूरे महाराष्ट्र में सोमवार को हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया था इस दौरान कानपुर में भी विहिप, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने रेली प्रदर्शन कर औरंगजेब के पुतले का दहन किया । लेकिन अचानक यह प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया। इस बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ ने बाजार और आसपास भारी उपद्रव शुरू कर दिया इस दौरान उन्होंने पथराव के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी इतना ही नहीं उन्होंने घरों में भी पथराव किया और बंद घरों के किवाड़ों को तोड़ने की कोशिश भी की इस दौरान सीसीटीवी तोड़ दिए गए। और बाहर और घर में खड़े दर्जनों दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए और आगजनी कर उन्हें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

खबर मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा ,जब पुलिस फोर्स ने बल पूर्वक उपद्रवियों को रोकना चाहा तो प्रदर्शनकारियों ने उल्टा पुलिस पर ही हमला बोल दिया और पथराव के साथ हथियारों से पुलिस कर्मियों पर प्रहार शुरू कर दिया इस दौरान एक आताताई ने कुल्हाड़ी से डीसीपी निकेतन कदम पर हमला कर दिया इस हमले में कदम सहित डीसीपी रैंक के 3 अफसर सहित करीब 35 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल डीसीपी में कदम के अलावा शशिकांत सातव और अर्चित बाइक के नाम शामिल है।

इधर पुलिस कमिश्नर रविन्द्र सिंघल ने कहा है कि इस हिंसा में 33 पुलिस अफसर और कर्मचारी घायल हुए है हिंसा ग्रस्त क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है अभी तक 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ उपद्रव और हिंसा फैलाने वाले लोगों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 163 लगा दी गई है।

बताया जाता है औरंगजेब के पुतले दहन के साथ कोई धार्मिक सामग्री जलाए जाने की अफवाह फैलने के बाद यह हिंसा शुरू हुई। एहतियातन पुलिस प्रशासन ने कानपुर के गणेशपेठ शांतिनगर इमामबाड़ा, लकड़गंज, सक्करदरा, कपिल नगर, यशोधरा नगर पचपावली और नंदनवन सहित 11 क्षेत्रों में ग़ैरमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस बल के साथ SRPF की 5 टुकड़ियों प्रभावित इलाकों तैनात कर दी गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान करीब रात 7.30 बजे दंगाईयों ने उपद्रव किया और नारेबाजी के बाद हिंसा भड़की उन्होंने कहा इस हमले में कुल्हाड़ी और तलवारो का भी उपयोग किया गया जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए, उन्होंने बताया कि 2 जेसीबी 1 क्रेन 12 बाईक और कई कार और दर्जनों वाहनों को जला दिया गया। पुलिस ने शांति बनाए रखने की कोशिश की लेकिन उपद्रवियों ने उनपर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया फिलहाल अब स्थिति नियंत्रण में है लेकिन जांच के बाद जो भी दोषी पाए जायेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा जिन्होंने पथराव किया पेट्रोल बम का उपयोग किया आम नागरिकों को परेशान किया उनके घरों पर पथराव किया उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा। महाराष्ट्र में हमेशा शांति रही है अब आगे अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि कानपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से विफल रही है इसलिए सरकार को इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने कहा एनडीए की सरकार होने के बावजूद ऐसी घटना हुई जो शर्मनाक है उन्होंने कहा नागपुर में आज तक कोई दंगा नहीं हुआ जबकि यहां आरएसएस का मुख्यालय भी हैं फिर इस तरह की घटना सरकार की कार्यविधि पर प्रश्न चिन्ह अंकित करती है। जबकि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नागपुर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण बीजेपी महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है

read more
महाराष्ट्रमुंबई

टी 20 : भारत ने इंग्लेंड को 150 रन के बड़े अंतर से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक का शतक के साथ 2 विकेट, सीरीज 4-1 से भारत के नाम

Suryakumar with trophy

मुंबई / भारत ने अंतिम और 5वे टी 20 मैच में इंग्लेंड को 150 रन से करारी शिकस्त देते हुए 4 – 1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। भारत की इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 छक्कों के साथ 135 रन की शतकीय पारी खेली साथ ही इंग्लेंड के 2 विकेट भी लिए। जबकि भारतीय क्रिकेट के लिए खुशखबरी है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बापसी करते हुए सबसे अधिक 3 विकेट लिए। भारत के 9 विकेट पर 247 रन के जवाब में इंग्लेंड की टीम सिर्फ 97 रन पर ऑल आउट हो गई।

प्लेयर ऑफ मैच अभिषेक शर्मा रहे।

इंग्लेंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और भारत ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 247 रन का बड़ा स्कोर बनाया कहा जाए कि आज भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा का दिन था तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी इन्होंने आज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 37 बॉल में शतक ठोका और 7 चौके और 13 छक्कों के साथ 250 के स्ट्राईक रेट से 135 रन (54 बॉल) की शतकीय पारी खेली। भारत का पहला विकेट 21 रन पर संजू सैमसन (16 रन) का गिरा जो मार्क वुड की बॉल पर आउट हुए।

इसके बाद अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 136 रन की पार्टनरशिप की जो तिलक के 24 रन पर आउट होने पर टूटी। कप्तान सूर्य कुमार यादव (2 रन) आज भी फैल रहे उसने बाद अभिषेक का साथ देने शिवम् दुबे मैदान पर उतरे उन्होंने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जब भारत का,स्कोर 182 रन था तो शिवम 30 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हो गए। खास बात रही तिलक, सूर्य और शिवम तीनों को ब्रायडन कोर्स ने अपना शिकार बनाया। उसके बाद मार्क वुड की बॉल पर हार्दिक पांड्या ( 9 रन) और जोफ्रा आर्चर की बॉल पर रिंकू सिंह (9 रन) भी सस्ते में आउट हो गए लेकिन अभिषेक शर्मा जमे रहे जब भारत का स्कोर 237 रन था तो आदिल रशीद ने अभिषेक (135 रन) को अपनी बॉल पर जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद अक्षर पटेल ने रन आउट होने से पहले 15 रन की पारी खेली। इस तरह भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 बनाए।

इंग्लेंड के बॉलर ब्रायडन कोर्स ने 38 रन देकर भारत के सबसे अधिक 3 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि मार्क बुड ने 2 जेमी आर्बिटन,आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर ने भारत के 1 – 1 बल्लेबाज को आउट किया आर्चर आज भी काफी महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 55 रन दिए और एक विकेट लिया। जबकि अक्षर पटेल को लिविंगस्टन के थ्रो पर फिल सॉल्ट ने रन आउट किया।

इंग्लेंड को जीत के लिए भारत ने 12.88 के औसत से 248 रन बनाने का बड़ा टारगेट दिया। शुरूआत में फिल सॉल्ट ने तेज गति से रन बनाए लेकिन उनका साथ उनके किसी भी बल्लेबाज ने नहीं दिया जब इंग्लेंड का स्कोर 21 रन था तो बेन डकेत शून्य पर मोहम्मद शमी की बॉल पर चलते बने उनका कैच अभिषेक शर्मा ने लिया। पांचवे ओवर में कप्तान सूर्य कुमार ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए हार्दिक की जगह स्पिनर बरुण चक्रवर्ती को लगाया और उन्होंने पहले ही ओवर में जोश बटलर को तिलक के हाथों कैच आउट करा दिया उसके बाद हैरी ब्रुक को रवि विश्नोई ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया बरुण ने दौड़ते हुए उनका काफी अच्छा कैच लिया।

उसके बाद सॉल्ट का साथ देने आए लिविंगस्टन (9 रन) भी तेज शॉट लगाने के दौरान जल्दी चलते बने उनको वरुण चक्रवर्ती ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। भारतीय कप्तान ने आज शिवम दुबे को भी बोलिंग दी उन्होंने निराश भी नहीं किया और शिवम ने शुरू से जमे ओपनर फ़िल साल्ट को अपना शिकार बनाया उन्होंने 55 रन के साथ अर्धशतकीय पारी खेली। सॉल्ट को विकेट के पीछे ध्रुव जुवेल (सब्सिट्यूट) ने केच किया। उसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपने 1 ओवर में दो विकेट लिए पहले उन्होंने ब्रायडन कोर्स (2 रन) को वरुण के हाथों और उसके बाद जे आर्बिटन (1 रन) को सूर्य के हाथों कैच आउट कराया और शिवम ने अगले ओवर में बेथल जेकब (10 रन) को बोल्ड आउट कर दिया और इंग्लेंड का स्कोर 8 विकेट पर 90 रन का हो गया उसके बाद रही सही कसर मोहम्मद शमी ने पूरी कर दी उन्होंने पहले आदिल रशीद को 6 रन के स्कोर पर आउट किया उसके बाद आए ग्राहम बुड को शून्य पर पवेलियन भेज दिया दोनों कैच विकेट कीपर ध्रुव जुरैल ने लिए। इस तरह भारत ने इंग्लेंड को 97 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

भारत के बॉलर मोहम्मद शमी ने 25 रन देकर इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं अनियमित बॉलर अभिषेक शर्मा ने अपने 1 ओवर में केवल 3 रन देकर 2 विकेट और शिवम दुबे ने दो ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि रवि विश्नोई ने 1 ओवर में 9 रन देकर इंग्लैंड के 1 बल्लेबाज को आउट किया।

भारत ने 5 वा टी 20 मैच 150 रन से जीत लिया इससे पहले 2 लगातार मैच भारत ने जीते और तीसरा मैच इंग्लेंड ने जीता था लेकिन चौथा और पांचवा टी 20 मैच भारत ने जीतकर 5 मैचों की यह सीरीज भारत ने 4 – 1 से अपने नाम करली। शतक के साथ 2 विकेट लेने वाले भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे अभिषेक ने 329 फेंटेसी प्वाइंट के साथ सीरीज में सबसे अधिक 279 रन बनाए। जबकि सीरीज में 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। खास बात है अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल में अपना शतक पूरा किया था अब वह रोहित शर्मा (35 बॉल) और डेविड मिलर (35 बॉल) के बाद टी 20 में विश्व में तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर आ गए है।

read more
देशमहाराष्ट्रमुंबई

सैफ – शर्मीला ने अस्पताल ले जाने वाले ऑटो चालक को कहा शुक्रिया, शरीफ़ुल के साथ पुलिस ने सीन रीक्रिएट किया,सैफ के बयान दर्ज

Saif With Auto Driver

मुंबई / हमले के बाद घायल वालीवुड एक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह को अपने घर बुलाकर सैफ और उनकी मां सिने अभिनेत्री शर्मीला टैगोर ने उनको शुक्रिया कहा। जबकि मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम को घटना स्थल ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। बताया जाता है आरोपी शरीफुल 8 मंजिल तक सीढ़ियों से गया बाद में पाइप के सहारे 12 वीं मंजिल पर खिड़की के रास्ते सैफ के घर में घुसा था।

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के 6 दिन बाद 19 जनवरी की देर रात मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आरोपी शरीफुल को पकड़ा था। फिलहाल केस की जांच का काम अब सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंगनकर को सौंपी गई है लेकिन गायकवाड़ को क्यों हटाया गया इसका खुलासा नहीं हुआ है।मुंबई पुलिस ने मंगलवार की सुबह से देर रात तक क्राइम सीन रीक्रिएट किया इस दौरान पुलिस आरोपी शरीफुल को सैफ के घर से 500 मीटर दूर ले गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सैफ के घर की खिड़की से उनके घर में घुसा और हमले के बाद खिड़की से ही बाहर आया था।

जब आरोपी सतगुरू शरण अपार्टमेंट की बिल्डिंग में घुसा तो उस समय गार्ड सो रहा था आरोपी ने मेन गेट और गलियारों में सीसीटीवी न होने का फायदा उठाया साथ ही उसकी आहट या आवाज न हो इसलिए अपने जूते भी उतार लिए थे साथ ही मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया था। आरोपी शरीफुल बिल्डिंग के आठवें माले तक सीढ़ियों से ऊपर गया और वहां से पाइप के सहारे 12वीं मंजिल तक पहुंचा और सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे में बाथरूम की खिड़की से दाखिल हुआ था। इस कमरे में पुलिस को आरोपी की टोपी भी मिली पुलिस उस टोपी में मिले बालों का डीएनए टेस्ट भी करा रही है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 जनवरी की रात वह चोरी के इरादे से सतगुरू शरण अपार्टमेंट में घुसा था लेकिन अन्य घर पूरी तरह बंद थे जबकि सैफ के घर की खिड़की उसे खुली मिली उसे नहीं मालूम था कि यह किसी फिल्म अभिनेता का घर है दूसरे दिन अखबार में पढ़ा तब उसे मालूम हुआ कि वह जिस घर में घुसा था वह वालीवुड स्टार सैफ अली खान का घर था।

इधर मंगलवार 21 जनवरी को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ सतगुरू शरण अपार्टमेंट के घर में जाने की बजाय फॉर्च्यून हाईट्स स्थित अपने पुराने घर में आए इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था इस दौरान उन्होंने ऑटो ड्राइवर भजन सिंह को अपने घर बुलाया जो सैफ को हमले के बाद लीलावती अस्पताल ले गया था सैफ की मां शर्मीला टैगोर और सैफ दोनों ने भजन लाल का शुक्रिया अदा किया। यहां पुलिस ने सैफ के बयान भी दर्ज किए।

read more
देशमहाराष्ट्रमुंबई

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला, रीढ़ की हड्डी में घुसा चाकू का टुकड़ा, सर्जरी हुई, हालत स्थिर, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Saif Ali Khan

मुंबई / फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनपर चाकू से 6 जगह हमला किया जिससे वह घायल हो गए। जबकि रीढ़ की हड्डी में घुसे चाकू के टुकड़े को डॉक्टरों ने सर्जरी करके निकाला है साथ ही उनकी कोहनी की भी सर्जरी की गई है पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात शख्स की तस्वीर सामने आई है जिसे पकड़ने के लिए 18 टीमें लगा दी गई है।

रात ढाई बजे घर पर हुआ हमला …

घटना मुंबई के खार स्थित गुरूशरण अपार्टमेंट की है बुधवार की रात करीब ढाई बजे बिल्डिंग के 12 वे फ्लोर पर स्थित सैफ अली खान के घर में अज्ञात शख्स पहुंचा था। जब सैफ ने बच्चों के कमरे से उनके बच्चों को रखने वाली महिला हेल्पर की चीख सुनी तो सैफ उस कमरे में पहुंचे उन्होंने देखा हमलावर महिला को दबोचे खड़ा है जब सैफ ने उसे रोक और कुछ बात करना चाही तभी उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया और उनके हाथ पीठ और गले सहित 6 जगह चाकू के बार किए घटना के बाद हमलावर युवक वहां से भाग गया।

रीढ़ की हड्डी और कोहनी की सर्जरी हालत स्थिर…

रात में ही सैफ को लीलावती अस्पताल लाया गया अस्पताल के सीओओ डॉ नीरज उत्तमानी के मुताबिक उनके शरीर पर 6 जगह घाव के निशान है उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और उससे फ्लूड भी लीक हो रहा था रीढ़ की हड्डी और उनकी कोहनी की सर्जरी की गई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

बांद्रा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने शुरू किया इन्वेस्टीगेशन ,18 टीमें गठित …

बांद्रा पुलिस ने इस मामले में हमलावर की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई है जो सक्रिय भी हो गई है। जबकि क्राइम ब्रांच ने भी सैफ के घर जाकर अपना इन्वेस्टीगेशन शुरू कर दिया है क्राइम ब्रांच की 8 टीमें इस काम के लिए गठित की गई है बताया जाता है क्राइम ब्रांच की टीम में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल हैं।

एक संदिग्ध आईडेंटिफाईड …

जबकि पुलिस को छठवें माले पर जीने से उतरते हुए एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति के सीसीटीवी फुटेज मिले है जो पीठ पर एक बैग लटकाए है और तेजी से जीने से उतरता नजर आ रहा है। डीसीपी गेंदाम दीक्षित ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है जो जीने से ही आया था और जीने से होकर ही भाग है और उसकी खोजबीन के लिए पुलिस टीमों को लगाया है जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

मेड ने पुलिस को दिए बयान में क्या कहा …

इधर बांद्रा पुलिस सैफ अली खान के यहां काम करने वाली तीन मेड को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। इस दौरान एक हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे रात को बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना मेम छोटे बेटे को देखने आई है लेकिन बाद में उसे जब शक हुआ तो वह आगे बढ़ी तभी अचानक एक व्यक्ति ने उसपर हमला कर पकड़ लिया और धारदार हथियार दिखाकर चुप रहने को कहा, इस बीच दूसरी मेड भी आ गई तभी हमलावर ने बच्चों।की देखरेख करने वाली मेड नैनी से एक करोड़ रुपए की मांग की। तभी चीख की आवाज सुनकर सैफ अली खान कमरे में आ गए जब उन्होंने देखा और रोक तो सैफ और हमलावर के बीच हथापाई शुरू हो गई।

मेड ने अपने बयान में यह भी बताया कि हमले के संजय सैफ करीना के घर में हम 3 महिला और 3 पुरुष नौकर थे हमले के बाद 8 वे फ्लोर पर रहने वाली सैफ की बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम वहां आ गए और वह सैफ को ऑटो से लीलावती अस्पताल ले गया। बताया जाता है इस समय घर पर कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था जबकि ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक गाड़ी किसी को चलाना नहीं आती थी।

सैफ के साथ एक मेड भी घायल, परिवार ने दुआ की अपील की …

सैफ अली खान के पारिवारिक बयान में कहा गया है कि सैफ की हालत स्थिर है वह डॉक्टर की निगरानी में है और इस हमले में एक मेड आरियाका फिलिप उर्फ लीमा भी घायल हुई है उसका भी लीलावती अस्पताल में इलाज किया का रहा है। हमारे फैंस दुआ करें कि सब कुछ ठीक हो।

read more
देशमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नाव से नेवी की स्पीड वोट टकराई, 3 नौसेना कर्मियों सहित 13 की मौत 101 घायल

Mumbai Gateway of India Boat Accident

मुंबई / मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नीलकमल नामक नाव में नेवी की स्पीड पोस्ट की वोट जा टकराई,इस भिड़ंत में नाव समुद्र में डूब गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में 3 नेवी के कर्मचारी है जबकि 101 लोग घायल हो गए है जिन्हें अलग अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।

यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे उरण के पास हुआ जब मुंबई से एलीफेंटा की गुफाओ की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नो सेना की गश्ती स्पीड वोट अनियंत्रित हो गई और उसने एकाएक नीलकमल वोट में भीषण टक्कर मार दी जिससे वोट में पानी भर गया और वह डूब गई।

सूचना मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया जिसमें नौसेना की 11 वोट मरीन पुलिस की 3 वोट और कास्ट गार्ड की 1 वोट सहित 4 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन ने लगाया गया। जिसके बाद यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया।

बताया जाता है नेवी का यह स्पीड पोस्ट जहाज ट्राइल पर था। नेवी ने X पोस्ट पर बताया कि नौसेना का जहाज इंजन ट्राइल पर था इस बीच जहाज का कैप्टन इसपर से नियंत्रण खो गया और यह जहाज सीधा नीलकमल वोट से टकरा गया जिससे यह दुर्घटना हुई।

नाव में 80 लोगों की क्षमता थी लेकिन उसमें 20 बच्चों सहित 110 लोग सवार थे इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जिसमें तीन नेवी के कर्मचारी है जबकि 10 आम लोग शामिल है रेस्क्यू कर निकाले गए 101 लोगो को मुंबई के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिसमें 2 घायलो की हालत नाजुक है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 5 -5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएंगी।

read more
error: Content is protected !!