रतलाम / रतलाम में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 वाहनों में यहां के एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पानी मिला डीजल भर दिया वाहनों के बंद हो जाने पर यह मालूम पड़ा। प्रशासन ने पेट्रोल पंप को सीज कर दिया और जांच शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री एक कार्यकम में शामिल होने गुरुवार को रतलाम आए थे भोपाल से ही उनके वीवीआईपी काकरेट में 19 इनोवा वाहन भी साथ आए थे। लेकिन कार्यक्रम के बाद जब यह वाहन बापिस भोपाल रवाना हुए तो थोड़ी दूर जाकर सभी 19 वाहन बंद हो गए। यह सभी वाहन काफी कोशिशों के बाद भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे उन्हें धक्का लगाकर वापस पेट्रोल पंप पर लाया गया और प्रशासन ने तुरत फुरत दूसरे वाहनों का इंतजाम किया और तब सीएम का काफिला भोपाल रवाना हुआ।
जब वाहनों की जांच की गई तो पाया गया कि सभी गाड़ियों में रतलाम के एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया था और उस डीजल में अधिकांश पानी की मिलावट थी जिस कारण उनका इंजन स्पीड ही नहीं ले पा रहा था।
प्रशासन ने तुरत फुरत कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। और उसकी जांच शुरू कर दी है। लेकिन उस घटना के बाद बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।











