close

मुरैना

देशमध्य प्रदेशमुरैना

मुरैना में 14 साल के बेटे का मर्डर, मां ने प्रेमी से करवाई हत्या

14 years old boy murdered

मुरैना/ मध्यप्रदेश के मुरैना में अपने नाबालिक बेटे की मां व्दारा अपने प्रेमी से हत्या करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक का बीहड़ में शव मिलने के बाद जब तफ्तीश की तो सारी कलई खुल गई। बेटे ने दोनों के अवैध संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया और उन्हें ब्लैकमेल करने लगा जो उसकी हत्या का कारण बना।

दरअसल 27 नवंबर को नाबालिक सीताराम कुशवाहा नामक 14 साल का लड़का एकाएक लापता हो गया उसके पिता और बड़े भाई ने सिविल लाइन पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, इसके बाद मंगलवार को सुबह गायब सीताराम की डेड बॉडी सराय छोला थाना इलाके के बाबा देवपुरी मंदिर के पास बीहड़ों में मिली।

पुलिस जब मामले ले की जांच और कर रही थी तो एकाएक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मृतक नाबालिक बच्चे को एक शख्स अपनी मोटर साइकिल पर पीछे बिठालकर ले जाता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने जब अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाई और रफीक खान जो साईकिल पंचर की दुकान चलाता था उसे हिरासत में ले लिया पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने बताया की उसके मृतक की मां के साथ नाजायज रिश्ते है और एक दिन जब वह महिला के साथ आलिंगनबद्ध था तो उसके बेटे ने उनकी वीडियो बना ली और इसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा, दो बार उसने उसे 10 – 10 हजार दिए लेकिन वह फिर पैसे की मांग करने लगा। उसके बाद उसने उसकी मां से जब यह बात बताई तो वह पोल खुलने से डर गई और उसके कहने पर उसने की हत्या करने का प्लान बनाया।

रफीक खान ने हत्या का खुलासा करते पुलिस को बताया उसने उसकी मां के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया वह सीताराम को बरगला कर माता मंदिर दर्शन के बहाने अपनी बाईक पर ले गया और जंगल में एक जगह उसने गाड़ी रोककर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बीहड़ में ही छोड़कर भाग आया। चूंकि सीताराम रफीक की साईकिल की दुकान पर काम भी कर चुका था, इस बीच उसकी मां भी दुकान पर आती जाती थी इसी बीच दोनों के नैन मटक्का हुए, और धीरे धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए।

एडीशनल एसपी गोपालसिंह धाकड़ ने बताया कि मृतक लड़के की मां और रफीक खान के बीच अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी बच्चे को लग गई थी उसने एक वीडियो भी बनाया था। जिसके बाद मां ने जगहसाई के डर से अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करवा दी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रफीक खान और महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read more
इंदौरउत्तराखंडकेरलतमिलनाडुतेलंगानाबंगालमहाराष्ट्रमुरैनाराजकोटशिवपुरीहिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में बंपर जीत के साथ महायुति की सरकार बनना तय, बीजेपी गठबंधन को 231 सीट पर, कांग्रेस MVA को 48 सीट पर बढ़त, 25 को सीएम की शपथ

Maharashtra Elections

मुंबई/ महाराष्ट्र में आज हुई मतगणना के बाद महायुति भाजपा गठबंधन को 231 सीट पर बढ़त के साथ बंपर जीत मिल सकती है जबकि उसकी प्रतिद्वंदी महाविकास आघाड़ी को केवल 48 सीट पर ही जीत हासिल हो सकती है इस तरह महाराष्ट्र में फिर से महायुति वाली भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन 25 नवंबर को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में कुल 288 सीट है 20 नवंबर को हुए चुनाव के बाद आज 23 नवंबर को मतगणना हुई। महायुति में शामिल बीजेपी को 78 सीट पर आगे और 55 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि शिवसेना (शिंदे) को 56 सीट में से 29 पर बढ़त और 27 सीट पर जीत हासिल हो चुकी है और एनसीपी (अजित पवार) 41 सीट में से 25 सीट जीत चुके है जबकि 16 पर आगे चल रहे है इस तरह महायुति वाले एनडीए गठबंधन ने रिकॉर्ड 231 सीटें पर बढ़त के साथ जीत के मुहाने पर है और इसका स्ट्राइक रेट 80 फीसदी का रहा जो काफी अहम बात है।

जबकि महाविकास आघाड़ी वाले INDIA गठबंधन को केवल 48 सीट पर बढ़त और जीत मिलती दिखाई दे रही है जिसमें शिवसेना यूबीटी को 20 सीट में से 11 पर जीत और 9 पर वह आगे है और कांग्रेस को 16 में से 5 पर जीत और 11 सीट पर वह आगे चल रही है और एनसीपी (शरद पवार) को 12 विधानसभा सीट में से 6 पर जीत चुकी है और 6 पर बढ़त बनाए है जबकि अन्य के खाते 12 सीटें आई है।

जीत के बाद क्या कहा नेताओं ने… तीनो दल के नेता सीएम का चुनाव करेंगे …

इस परिणाम के दौरान महायुति के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया उसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह हमारे गठबंधन की हिस्टोरिकल विक्टरी है पिछले चुनाव देखे लेकिन यह चुनाव जनता ने अपने हाथ में लिया था हमने लोकसभा चुनाव सीख ली और कॉमन मेन को आगे बड़े। उन्होंने कहा लाडली बहना योजना के साथ युवा किसान वृद्ध मजदूर और आम लोगों को लाभ देने वाली योजनाएं बनाई जिससे हमें आम आदमी का साथ मिला शिंदे ने कहा इसके अलावा जो काम महाविकास आघाड़ी की सरकार के समय बंद हो गए उन्हें हमने फिर से शुरू किया साथ ही मेट्रो और नए ओवर ब्रिज सहित महाराष्ट्र की विकास योजनाओं को पूरा किया इसमें केंद्र सरकार उनके पीछे डटकर खड़ी रही और उसकी भरपूर मदद मिली । उन्होंने कहा अहम बात है जिस योजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उसका उदघाटन भी उन्होंने ही किया।

जबकि बीजेपी नेता एवं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं महाराष्ट्र की जनता के इस फैसले के आगे नतमस्तक हूं जैसा विश्वास था उसने उससे कही ज्यादा हमें दिया। समूचे विपक्ष पर झाड़ू लगादी। उन्होंने कहा पीएम मोदी पर जो विश्वास व्यक्त किया यह बड़ी बात है लेकिन अपार समर्थन से हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है जनता के इस विश्वास को हम नहीं तोड़ेंगे खरे उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

महायुति में शामिल एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा मेरी राजनीति में आज तक किसी गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें आजतक नहीं मिली और जिसके कारण हमारी विरोधी पार्टियां शून्य हो गई, हमने लोकसभा चुनाव की गलतियों को सुधारा और हमारी सरकार की लाडली बहना योजना निर्णायक साबित हुई। उन्होंने मीडिया से शिकायती लहजे में कहा वह खबर से पहले उसकी पुष्टि करें शुरूआत में मेरे को ही पीछे बता दिया और मैं अपनी सीट से एक लाख से ज्यादा से जीता। उन्होंने कहा जनता ने हो विश्वास जताया है हमारी जिम्मेदारी होगी कि उसे कोई तख़लीफ न हो।

खास बात है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों नेताओं ने अपने बयान में कहा की मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला महायुति में शामिल तीनों पार्टी के नेता करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है 25 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएंगी।

read more
देशमध्य प्रदेशमुरैना

मुरैना में घर में भीषण विस्फोट धराशाई मकान में मां बेटी मलबे में दबी, 20 घंटे बाद मिले शव, घटना सिलेंडर फटने से या बारूद से संशय बरकरार, आसपास के मकान भी दरके

Illega crackers factory blast

मुरैना / मध्यप्रदेश के मुरैना में एक घर में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें वह मकान पूरी तरह से धराशाई हो गया बल्कि उसके आसपास के 3 से 4 घर की नींव भी हिल गई और मकानों में जगह जगह दरारें पड़ गई। यह भीषण विस्फोट जिस घर में हुआ उसके मलबे में मां बेटी दब गई NDRF की टीम को 20 घंटे बाद रविवार सुबह मां बेटी के शव मलबे से खोज पाई । यह विस्फोट कैसे और किसमें में हुआ यह सवाल उठ रहा है पुलिस के मुताबिक सिलेंडर फटा, जबकि मोहल्ला वासियों का कहना है क्षतिग्रस्त मकान में फटाके बनाए जाते थे उसमें विस्फोट हुआ है? जबकि इस मकान में रहने वाले जमील ने स्वीकारा कि वह दीवाली पर पटाखें बनाता था और एक कमरे में बारूद और पटाखें भी रखें थे।

मुरैना शहर के इस्लामपुर इलाके में शनिवार को एक घर में हुए तेज धमाके के बाद पूरा इलाका दहल गया यह मकान धराशाई होने के साथ उसकी छत उड़ गई साथ ही आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में दरारें आ गई,मकान के गिट्टी पत्थर 300 मीटर दूर तक गिरे। इस मकान में जमील परिवार के साथ रहता था जो पिज्जा बेचने के अलावा टेंट का काम भी करता था एक कमरे में टेंट का समान और काफी संख्या में गैस सिलेंडर भी रखे थे घटना के बाद पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जाता है परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमील की पत्नी और बेटी दो बच्चे घर में थे ऐसी आशंका जताई जा रही थी रेसक्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक जिन मां बेटियों की मलबे ने दबे होने की संभावना जताई जा रही है उनके पास तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच सकी, जबकि जमील के दोनों बेटे जो स्कूल गए थे शनिवार शाम लौटे तो लोगों की जान में जान आई लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा।

मुरैना शहर के इस्लामपुर इलाके में हुए धमाके के बाद पूरा इलाका दहल गया यह जिस मकान में विस्फोट हुआ वह गजराज सिंह राठौर का है जिसने जमील को यह मकान 3 साल पहले किराए पर दिया था जमील टेंट का काम करता है मकान के एक कमरे में टेंट का समान और काफी संख्या में गैस सिलेंडर भी रखे थे। जमील के साथ उसकी पत्नी अंजु बेगम (35 साल) बेटी शायना (17 साल) और दो छोटे बेटे अरबाज और आर्य रहते थे। पहले चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशा व्यक्त की जा रही थी लेकिन अरबाज और आर्य स्कूल से लौटे तब पता चला वह सकुशल है लेकिन अंजू बेगम और शायरा का फिलहाल कोई पता नहीं चला है चूंकि यह दोनों को जिंदा है या मुर्दा फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम उनकी खोज खबर में लगी हुई है।

दूसरे दिन रविवार सुबह तड़के एसडीईआरएफ की टीम जब दो जेबीसी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी तभी मलबे से झांकता एक पैर दिखाई दिया वहां खोज करने पर नीचे मां बेटी दोनों के शव बरामद हुए है।

जबकि पुलिस ने हिरासत में लेकर जब जमील से पूछताछ की तो उसने बताया एक कमरे ने टेंट का सामान और दो गैस सिलेंडर रखे थे जिसमे एक पूरा भरा था जबकि दूसरा आधा भरा था। उसने बताया कि उसके एक रिश्तेदार पर फटके बनाने का लायसेंस है वह भी दीवाली पर फटके बनाता था उसके वहां दो पेटी फ़टाके रखे थे और कुछ पिछले साल के बचे फ़टाके भी उस कमरे में रखें थे।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने शनिवार को प्रेस नोट जारी कर कहा गया कि यह विस्फोट सिलेंडर फटने से हुआ है किसी प्रकार का बारूद या और फ़टाके के कारण विस्फोट नहीं हुआ,कोई गंध भी नहीं आ, जबकि पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि यहां पर पटाखे बनाने का काम किया जाता था जिसके बाद यह इतना बड़ा विस्फोट हुआ है। लेकिन जमील के पुलिस जो दिए बयान से साफ हो जाता है कि घर में फटाके और फ़टाके बनाने का बारूद रखा था और यह उसी कमरे में रखें हो सकते है जिसमें गैस सिलेंडर रखें थे इस तरफ बारूद और सिलेंडर दोनों के विस्फोट के कारण इतनी बड़ी घटना संभव हुई।

read more
मध्य प्रदेशमुरैना

पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी ने लॉकअप में सुसाइड किया, 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड

Civil line Police Station Morena

मुरैना / मध्यप्रदेश के मुरैना के सिविल लाइन थाने में हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर पुलिस लॉकउप में आत्महत्या कर ली पुलिस उसे 29 अगस्त को ग्वालियर से गिरफ्तार करके लाई थी परिजनो और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बुरी तरह मारपीट करने के कारण उसने सुसाइड किया है। जबकि पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर 3 पुलिस कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है।

मामला मुरैना के सिविल पुलिस थाने का है हत्या और 4 अपराधिक मामलो के आरोपी बालकृष्ण जाटव को मुरैना पुलिस 29 अगस्त को ग्वालियर से गिरफ्तार करके लाई थी और उसे लॉक अप में बंद कर दिया था आरोपी ने शनिवार रात में सिविल लाईन थाने के पुलिस लॉकअप में फांसी लगाली जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन सुबह तक पुलिस को पता नहीं चला आज सुबह जब पुलिस को जानकारी लगी तो उसके होश उड़ गए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

देखते ही देखते पुलिस अधीक्षक संदीप सौरभ एएसपी अरविंद ठाकुर मौके पर आ गए और जिले भर का पुलिस बल सिविल लाइन थाने में तैनात कर दिया गया, कुछ समय बाद जुडीशियल मजिस्ट्रेट,एसडीएम तहसीलदार भी वहां आ गए। फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन पर जांच के साथ साक्ष्य इकट्ठा किए।

इसके बाद मृतक आरोपी के परिजन और उनसे संबंधित सामाजिक संस्थाओं के लोग भी इकट्ठा हो गए उनका आरोप है कि पुलिस बालकृष्ण जाटव को चार दिन पहले थाने में लाई थी जिसे अवैध रूप से रखकर उसके साथ मारपीट के साथ प्रताड़ना दी जा रही थी उस प्रताड़ना के चलते युवक ने थाने के अंदर फांसी लगा ली। भीम आर्मी के अध्यक्ष रणवीर का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

जबकि एडीशनल एसपी अरविंद ठाकुर का कहना है कि आरोपी बालकृष्ण को कल रात दस बजे पुलिस सिविल लाइन थाने में लेकर आई थी जिसके बाद प्रथम दृष्टया लगता है आत्मग्लानि के कारण उसने लॉकअप के अंदर ही उसने गमछा से अपने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया जुडीशियल मजिस्ट्रेट एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट एसडीएम तहसीलदार और एफ एस एल की टीम मौके पर आ गई है और मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

read more
देशमध्य प्रदेशमुरैना

मध्यप्रदेश अवैध हथियार बनाने का गढ़ बना? मुरैना में महिला बेखौफ देशी कट्टे साफ करती दिखी, पुलिस की रेड, पति ससुर गिरफ्तार

Illegal factory in morena

मुरैना/ क्या मध्यप्रदेश अवैध हथियार बनाने और उनकी मार्केटिंग का एक बड़ा गढ़ बन गया है? मुरैना के एक घर में एक महिला बेधड़क हाल में बने देशी कट्टों को एक बर्तन में साफ कर उन्हें चमकाती नजर आई और हिम्मत तो देखिए इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तब जाकर पुलिस की नींद खुली और फजीहत होते देख पुलिस ने आनन फानन कार्यवाही की और एक घर में रेड डालकर अवेध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी साथ ही पुलिस ने कई तैयार देशी कट्टे और अवेध हथियार बनाने का काफी मटेरियल भी वहां से बरामद किया है पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश बाकई में अजब गजब है इस प्रांत के तीन जिले मुरैना भिंड और दतिया एक समय डाकुओं से काफी प्रभावित थे डाकू तो खत्म हो गए लेकिन आज यह जिले देशी हथियार बनाने और उन्हें खपाने का बड़ा क्षेत्र बन गए है इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

हाल में मुरैना में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक महिला एक बर्तन में भरे तरल पदार्थ में ब्रश से देशी कट्टे साफ करती हुई नजर आ रही है चार कट्टे साफ साफ वीडियो में नजर आ रहे है आसपास हो सकता है और भी हथियार रखे हो, इतना ही नहीं पास बैठा एक युवक इस अवेध कार्य का बकायदा वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है बताया जाता है यह वीडियो मुरैना और जिले में आसपास वायरल हो गया और लोग मजे ले लेकर उसे देखते नजर आए।

वायरल वीडियो देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद तुरत फुरत वह सक्रिय हुईं और उसने तकनीकी रूप से खोजखबर लेने के साथ एरिए में अपने मुखबिर फैलाएं काफी कोशिशों के बाद मुरैना पुलिस को सफलता हाथ आई और पुलिस ने जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में एक घर में दविश दी तब उसकी आंखे खुली की खुली रह गई जब यहां अवैध हथियार बनाने की एक पूरी फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने यहां से आधा दर्जन से अधिक देशी कट्टे और कुछ आधे तैयार हथियारों के साथ भारी मात्रा में नाल और हथियार बनाने में प्रत्युत लोहे की सामग्री अच्छी खासी मात्रा में बरामद की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर इस अवेध कार्य करने वाले बिहारी लाल सखबार और उसके पुत्र शक्ती सिंह सख़बार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने बिहारीलाल को जेल भेज दिया गया जबकि उसे पुत्र शक्ति को एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौप दिया है अब पुलिस उससे सारी जानकारी लेगी और पता लगाएगी यह कब से यह अवैध हथियार बनाने का धंधा कर रहे है और बनाए हुए हथियार इन्होंने कहा कहा और किस किस को बेचे जिससे पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

read more
मध्य प्रदेशमुरैना

मुरैना वीर शहीदों की धरती, मेरे पिता ने देश के लिए शहादत दी, पीएम मोदी नही जानते शहादत का मतलब, प्रियंका गांधी का मोदी पर तीखा हमला

Priyanka Gandhi Vadra

मुरैना/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया और कहा मुरैना की धरती वीर भूमि है यहां के युवा फौज में जाते है जब वे शहीद हो जाते है तो उनकी शहादत की कीमत उनके परिजन समझते है मैने भी अपनी दादी और पिता को देश पर कुर्बान होते देखा है मेरे पिता (राजीव गांधी) को धन दौलत नही बल्कि विरासत में शहादत की भावना मिली,और मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही कहते है हम जानते है शहादत के क्या मायने होते है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ वोट की राजनीति करते है वह देशवासियों की शहादत को क्या जाने।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मुरैना में सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा ने कहा यह सच्चाई हैं मुरैना वीरों की धरती है आपने कितने ही बेटे देश की सेवा के लिए सेना में भेजे ऐसा कोई युद्ध नही जिसमें आपने अपने बेटे सरहद पर नही गए जिस तरह देश की हिफाजत की जिम्मेदारी आपने निभाई अब देश की रक्षा के लिए आपको वोट करना है। मोटे तौर पर आपको समझना होगा कि 10 साल में मोदी सरकार ने आपके लिए क्या किया बेरोजगारों के लिए महंगाई के लिए किसानों और गरीब के जीवन के लिए क्या किया,आप मेहनत करते है बच्चों को पढ़ाते है लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। अच्छे रोजगार सरकार खत्म कर रही है कोयल खदानें बंदरगाह हवाई अड्डे सड़कें और अन्य सरकारी संस्थान और संसाधन मोदी जी वह अपने चहेते दोस्तों को दे रही हैं पिछले 45 साल में आज सबसे अधिक बेरोजगारी देश में है। 10 साल में उन्होंने गरीब को और ज्यादा गरीब बना दिया। प्रियंका ने कहा मिडिया कोई बात नही बताता कारण सारे न्यूज चैनल अरब पतियों ने खरीद लिए है।

उन्होंने कहा मोदी जी ने सत्ता और सारा धन बटोर लिया है और वह कहते है वह सबसे अधिक ईमानदार है और अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर कहते है कि वह अकेले देश से भ्रष्टाचार खत्म कर रहे हैं उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम बनाई जो उन्हे चंदा देगा उसे गोपनीय रखा जाएगा भाजपा के पास इतना धन कहा से आया बैंक ने छुपाने की कोशिश की लेकिन एससी ने डांट लगाई तब इलेक्टोरल बॉन्ड का घोटाला सामने आया, मोदी शाह घबरा गए और सफाई देते रहे कि हमने पारदर्शी स्कीम बनाई थी लेकिन मोदी शाह ने नही सुप्रीम कोर्ट ने इसे पारदर्शी बनाया। प्रियंका ने कहा गुजरात में एक पुल गिरा सैकड़ों लोग नदी में बह गए जिस कंपनी ने पुल बनाया उससे इन्होंने बड़ा चंदा लिया। हम सभी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई उसके सार्टिफिकेट पर मोदी जी का चेहरा लगा हैं। मोदी जी कहते है हमने पूरे देश को वैक्सीन लगवाई दुनिया को भेजी लेकिन आज मालूम पड़ा कि कि बेक्सीन लगवाने से लोगों को अब दिल का दौड़ा पड़ रहा है जिम जाने वाले नौजवान और अन्य लोग अचानक गिरते है और उनकी मौत हो जाती है आज बेक्सीन बनाने वाली वह कंपनी ही कह रही है इस तरह की समस्या थी वैक्सीन में, और उसी वैक्सीन कंपनी से मोदी जी ने चंदा ले लिया और बिना जांच कराए देश को वैक्सीन लगवा दी, यह एकमात्र कंपनी थी जिसे वैक्सीन बनाने का लायसेंस सरकार ने दिया। आज केंद्रीय एजेंसियां छापे मारती है बीजेपी को चंदा दे देती है तो छापे बंद, केस करते है मुकदमे दर्ज होते है चंदा देने के बाद मुकदमे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं यह चंदा ले रहे थे या वसूली कर रहे थे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा किसान आंदोलन के दौरान 600 से अधिक किसानों की मौत हो गई लेकिन किसान कानून वापस नहीं लिए लेकिन जब उत्तर प्रदेश के चुनाव आए तो तुरंत वापस ले लिए, मोदी जी के एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मार दिया लेकिन आरोपी को पकड़ने की बजाय पीड़ितो से मिलने जाने पर मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। मोदी जी ने किसानों को कुचलने वाले को गिरफ्तार नही किया उसे बचा लिया।

कांग्रेस नेत्री ने कहा आपके दिल में देशभक्ति की भावना है मैं समझती हूं शहादत का मतलब क्या होता है आप अपने बेटों को सरहद पर भेजते है वहां वह शहीद हो जाते है आप समझते हो शहीद का परिवार क्या होता है मैने भी यह भुकता है। प्रियंका ने भावुक होते हुए कहा जब मेने 19 साल की उम्र मेंअपने पिता (राजीव गांधी) को गंवाया था तो मेरे अंदर नाराजगी थी कि उनकी हिफाजत नहीं की गई उन्हें कई टुकड़ों में तिरंगे में लपेट कर लौटा दिया गया, और आप मोदी जी उन्हें मंच पर खड़े होकर देशद्रोही कहते हो, उनपर आरोप लगाते हो कि उन्होंने विरासत लेने के लिए कानून बदला वो यह नही समझ सकते कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नही, शहादत की भावना मिली थी आज 52 साल की हूं मैं और पहली बार यह बात मैं सार्वजनिक कर रही हूं। पुलवाना के शहीद परिवारों से में यूपी में मिलने गई उन्हें बच्चों का कहना था दीदी हम भी सेना में जाएंगे, यह होती है शहादत की भावना इसे मोदी जी नही समझते। प्रियंका ने कहा जो इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गई उनके लिए मोदी जी आप उल्टी सीधी बातें करते हो इनकी देश सेवा और देश भक्ति भूलकर परिवारवाद की बातें करते हो।आप किसी की भी शहादत और उसकी भावना को कभी नहीं समझ सकते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को प्रतिमाह 8500 रुपए यानी एक साल के 1 लाख की राशि,बेरोजगार नौजवानों को इंट्रेनशिप के साथ नौकरी की गारंटी किसानों को एमएसपी और 30 लाख नौकरी देने की घोषणा की है लेकिन मोदी जी केवल इवेंटबाजी दिखाते रहे पर खाली पद नही भर पाएं।

read more
कोटामध्य प्रदेशमुरैना

शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपरहण, पिता से मांगी 30 लाख की फिरौती, फ़ोटो में लड़की के हाथ पैर मुंह बंधे, नीट की पढ़ाई करने गई थी कोटा

Morena Girl Kidnapped in Kota

शिवपुरी/ कोटा/ मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रहने वाली एक छात्रा का राजस्थान के कोटा से अपहरण हो गया है किडनेपर ने पिता को भेजे मैसेज में लड़की का फ़ोटो भी भेजा है जिसमें उसके हाथ पैर मुंह रस्सी से बंधे हुए है साथ ही 30 लाख की फिरौती भी मांगी है और नही देने पर लड़की का सिर काटने की धमकी पिता को दी हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर शिवपुरी और कोटा की पुलिस सक्रिय हो गई है एक संदिग्ध भी हिरासत में लिया गया है लेकिन कुछ मामलों में पुलिस भी उलझन में है।

शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक रघुवीर धाकड़ की बेटी काव्या धाकड़ 20 सितंबर 2023 से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। सोमवार की दोपहर 3 बजे छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ के मोबाइल नंबर पर एक नंबर से मैसेज आया । व्हाट्सएप पर आए मैसेज में छात्रा के हाथ पैर और मुंह बांधे हुए के फोटो थे। इनमे कुछ फोटो में छात्रा के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है। फोटो भेजने वाले ने मैसेज में लिखा कि रघुवीर की बेटी को किडनैप कर लिया गया है। उसे जिंदा छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी और सोमवार शाम तक एकाउंट नंबर 1859010019355 रुपए जमा करने को कहा गया साथ ही बैंक का IFSE कोड भी भेजा (BARBOTRANSP)। पिता ने इतने रुपए नहीं होने और बंदोबस्त करने का समय देने की बात कही तो मैसेज भेजने वाले युवक ने छात्रा का सिर काटकर उसकी हत्या की धमकी दी।

पिता ने इसको लेकर पुलिस में रिपोर्ट की शिवपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी पहल पर कोटा पुलिस ने लापता छात्रा के अपरहण का मामला दर्ज कर लिया है। शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि स्थानीय तौर पर हम बराबर छानबीन कर रहे है साथ ही कोटा पुलिस से बराबर संपर्क में हैं। जबकि कोटा पुलिस ने छात्रा के अपहरण का केस रजिस्टर्ड कर लिया है कोटा पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान ने बताया कि इस मामले को लेकर कई पुलिस टीमें बना दी है और हर बिंदु पर जांच पड़ताल के साथ लड़की की खोजबीन शुरू हो गई है जल्द नतीजे भी मिलेंगे। इधर कोटा पुलिस ने जयपुर से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हैं जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

लेकिन इस अपहरण और छात्रा की पढ़ाई में कुछ उलझने पुलिस के सामने जरूर आ रही है पुलिस पिता को लेकर कोटा की उस पीडबल्यू कोचिंग में जानकारी लेने पहुंची जिसमें पढ़ाने की बात पिता ने पुलिस को बताई थी लेकिन उस कोचिंग के कोटा हेड दिनेश जैन ने बताया कि काव्या धाकड़ नाम की कोई लड़की हमारी कोचिंग में भर्ती ही नही है जबकि पिता रघुवीर धाकड़ का कहना है उन्होंने अपनी लड़की का रजिस्ट्रेशन इसी कोचिंग में कराया था अब संस्थान न जाने क्यों मना कर रहा है काव्या टेस्ट देने गई थी टेस्ट के लिए इसी कोचिंग से मैसेज आया था। लेकिन संस्थान के हेड ने कहा कि उनके यहां से किसी प्राइवेट फोन पर मैसेज नही भेजते। इसको लेकर अब कई सबाल उठ रहे है। इतना ही नहीं जिस हॉस्टल में छात्रा रह रही थी उसके संचालक पारस कुमार ने भी काव्या के अपने यहां रुकने से साफ इंकार किया है उन्होंने साफ कहा कि इस नाम की कोई लड़की उनके हॉस्टल में नही है।

छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया बेटी के अपरहण का मैसेज आया है। बेटी को छोड़ने 30 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई है। वह अभी कोटा में ही है। पुलिस ने रात तीन बजे मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बेटी की तलाश में जुटी हुई है। रघुवीर धाकड़ ने बताया दो साल पहले बेटी को इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। जहां पोहरी अनुविभाग क्षेत्र के जरियाखेड़ा गांव के रहने वाले रिंकू धाकड़ ने मेरी बेटी को परेशान किया उन्होंने इसकी शिकायत इंदौर पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद बेटी के मोबाइल पर अनुराग सोनी और हर्षित नाम के लड़कों ने धमकी देना शुरू कर दिया तो उन्होंने बेटी को इंदौर से बापस शिवपुरी बुला लिया था। बेटी 6 माह तक शिवपुरी रही थी बाद में उसे नीट की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया था। लेकिन सोमवार को उसके अपरहरण होने की सूचना के साथ 30 लाख की फिरौती की मांग की गई है।

read more
मध्य प्रदेशमुरैना

मप्र के मुरैना में फेक्ट्री के टैंक में जहरीली गैस के बनने से 5 युवा मजदूरों की मौत, प्रशासन जांच में जुटा, राखी बांधने आई बहनें इंतजार करती रही

Morena Sewar Hadsa

मुरैना / मुरैना के धनेला गांव स्थित चैरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में टैंक की सफाई करते समय 5 मजदूरो की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई मरने वालों में तीन सगे भाई थे बताया जाता है एक दूसरे को बचाने में एक के बाद एक करके यह मजदूर गड्डे में उतरे लेकिन वह बापा नहीं आएं और सभी की मौत हो गई आंशका व्यक्त की जा रही है है गड्डे में जहरीली गैस होने से दम घुटने से इन मजदूरों की मौत हुई है।खबर मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मुरैना जिले नूराबाद थाना क्षेत्र के धनेला ग्राम पंचायत स्थित चेरी की साक्षी फूड प्रोडेक्ट फैक्ट्री की है।जहां फैक्ट्री प्रबंधन कौशल गोयल द्वारा लंबे समय से गंदे पानी के गड्डे की सफाई नही कराई गई थी।इस वजह से गड्ढे में बहुत ज्यादा मात्रा में पानी और गारद जमा हो गया थी। इसकी सफाई करने के लिए फैक्ट्री संचालक द्वारा एक मजदूर को नसेनी से गड्ढे में उतार दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि पानी से भरे गड्ढे में जिस मजदूर को उतारा गया, उसे सेफ्टी किट या लाइव जैकेट तक नहीं दी गई। मजदूर तैरना भी नहीं जानता था।जिस वजह से जैसे ही गड्ढे में उतरा वैसे ही गहरे पानी में डूबने लगा।जिसे बचाने के लिए फैक्ट्री में काम कर रहे उसके दो सगे भाई सहित 4 अन्य मजदूर गड्ढे में कूद गए। लेकिन वह गंदे पानी में जाने के बाद ऊपर नही आ सके और उनकी भी डूबने से मौत हो गई और कुछ समय बाद कुछ के शव पानी में उतराने लगे।

एक साथ 5 मौतों से सनसनी फैल गई खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेस्क्यू कर पांचों मजदूरों के शवो को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मरने वालों में टिकरोली गांव के रामकिशोर गुर्जर के तीन पुत्र रामनरेश (38 साल) औतार सिंह (35 साल) वीर सिंह (32 साल) इसके साथ ही घुरैया बसई गांव के रहने वाले दो युवक राजेश पुत्र बद्रीसिंह और गिर्राज सिंह पुत्र श्यामामोहन गुर्जर शामिल है संभावना जताई जा रही है कि, इन सभी की मौत की असल वजह जहरीली गैस का रिसाब है क्योंकि सभी के मुंह से सफेद झांग भी निकल रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी यही कह रहे हैं,जबकि पुलिस मामला कायम कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।

खास बात है इस घटना के बाद फैक्ट्री संचालक, मेनेजर और अन्य स्टाफ फेक्ट्री से गायब हो गए और बताया जाता है इतनी बड़ी घटना के यह जिम्मेदार अपनी लापरवाही को छुपाने के प्रयासों में जुट गए हैं।

इधर उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा ग्वालियर आनंद रायसरदार ने फेक्ट्री संचालक की खामियों को उजागर किया जिससे यह मौत हुई। उनका कहना है कि टैंक की सफाई के लिए उसमें अकुशल कर्मी उतारे गए इस दौरान वहां ना ट्रैंड सुपरवाईजर था ना मालिक, इस दौरान ना ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया ना ही सेफ्टी किट दी गई जबकि पहले ऑक्सीजन सिलेंडर देने के साथ सेफ्टी किट बांधना थी। उनके मुताबिक हर डेढ़ दो महीने में टैंक खाली कराने के साथ पानी निकाला जाता है पानी निकालने का काम पंप मशीन से कराया जाना था। इसके अलावा वेंटीलेशन का ध्यान नहीं रखा गया छह होद वाले हॉल में जहरीली गैस निकालने के लिए एक भी एग्जॉस्ट फेन नहीं लगा था चारो ओर से बंद हॉल में नमक और पपीता के सड़ने से हानिकारक गैस बन गई थी।

सबसे दिल हिला देने वाली बात यह सामने आई कि मृतक तीनों गुर्जर भाइयों की दो बहनें रक्षा बंधन पर राखी बांधने दो दिन पहले टोकरोली गांव अपने मायके में आई थी उन बेचारियो ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इस साल क्रूर काल तीनों भाइयों को लील जायेगा और वह रक्षा सूत्र बांधे बिना ही रह जायेगी। परिवार के साथ उनके मन पर क्या बीत रही होगी सोच कर ही दिल कांप जाता है।

जबकि पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि, जिस साक्षी फूड फैक्ट्री में यह घटना हुई इस फैक्ट्री में टैंक बने हुए है। उसमें एक व्यक्ति सफाई करने के लिए उतरा था वह डूबने लगा तो उसको बचाने के लिए अन्य लोग भी उतर गए, इस दौरान पांच लोगों की इस घटना में मौत हुई है। यह लापरवाही है,और जांच की जा रही है, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट रिपोर्ट आ गई है तथ्य के आधार पर कार्यवाही करेंगे। वही कलेक्टर अंकित अस्थाना का कहना है कि, साक्षी फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। उस फैक्ट्री में एक वेजिटेबल डंप का टैंक बना हुआ है, उसमें यह घटना हुई है अभी पोस्टमार्टम के लिए बॉडियों का हमने आरंभ करवा दिया है। और उनके जो परिजनों से बात हुई थी तो उनकी जो जायज मांगी थी। उन मांगों को पूरा करने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन से हमारी बात हुई है और उनकी जायज मांगो को प्रशासन जरूर पूरा कराएगा। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी करवाई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का निष्कर्ष निकलेगा।उसके अनुसार ही आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच के तथ्य हमारे सामने निकल कर आ जाएं उसके बाद ही कुछ टिप्पणी करना सही होगा।

read more
मध्य प्रदेशमुरैना

मध्यप्रदेश के मुरैना में ट्रपल मर्डर, युवक ने पत्नी साली और साले की गोली मारकर की हत्या

Morena Govt Hospital

मुरैना / मध्यप्रदेश के मुरैना में मामूली घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी साले और साली की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बागचीनी बस स्टेंड पर हुई जिससे वहां हड़कंप मच गया फरार आरोपी की पुलिस जोराशोर से तलाश कर रही है।

मुरैना जिले के बागचीनी गांव में यह दर्दनाक हत्याकांड हुआ है बताया जाता है बागचीनी गांव में रहने वाले त्रिलोकी परमार की मां और उसकी पत्नी राखी में अक्सर विवाद होता रहता था आज भी सास बहू में आपस में कहासुनी हो गई राखी ने विवाद सुलझाने के लिए अपने भाई पुष्पराज और बड़ी बहन जूली को फोन करके अपने घर बुला लिया जब उन दोनों ने सास को समझाने की कोशिश की तो विवाद और बड़ गया जिसके बाद राखी अपने भाई और बहन के साथ बेग लेकर मायके जाने को तैयार हो गई और तीनों बस स्टेंड रवाना हो गए।

इस दौरान राखी का पति त्रिलोक परमार बाजार गया हुआ था जब यह तीनों घर से निकले तो सास ने अपने बेटे त्रिलोक को फोन कर नमक मिर्च लगाकर बताया और कहा यह मेरी बेइज्जती करके गए है यह सुनकर वह आगबबूला हो गया और पहले वह घर आया और उनके नही मिलने पर वह अपने कुछ साथियों के साथ बागचीनी के बस स्टैंड पहुंचा जहां यह तीनों बस का इंतजार कर रहे थे उन्हें देखकर त्रिलोक ने उन तीनों पर कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे उसकी पत्नी राखी इसके भाई पुष्पराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला जूली को मुरैना जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जाता है मृतक राखी भिंड जिले के अटेर की रहने वाली थी जिसकी 12 साल पहले त्रिलोक से शादी हुई थी।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक पत्नी राखी और उसके भाई पुष्पराज के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना के बाद मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भी मामले की गंभीरता को देखते हुए बागचीनी पहुंच गए है और उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दिया है वही पुलिस आरोपी त्रिलोक परमार की खोजबीन में जुट गई है जो अपनी मां और बच्चो के साथ गांव से फरार हो गया है।

read more
मध्य प्रदेशमुरैना

प्यार करने वालों को मिली मौत, उन्ही के परिजनों ने मारकर चंबल नदी में फेंका, 13 दिन बाद खुलासा, दो दिन बाद भी नही मिले शव

Lovers killed in morena

मुरैना/ एक पिता को अपनी मासूम बेटी का प्यार करना रास नहीं आया और उसने झूठी शान के लिए अपनी बेटी और उसके प्रेमी का कत्ल कर दिया और उनके शवों को चंबल नदी में फेक दिया ।ऑनर किलिंग का यह मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का है अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें लड़की कह रही है हम प्रेम करते है और अपनी मर्जी से भागे है और शादी करना चाहते है हमें परेशान ना किया जाएं। जबकि लड़की के पिता ने पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है लेकिन दो दिन तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद भी पुलिस अभी तक उनके प्रेमी जोड़े के शव बरामद नही कर पाई हैं।

मुरैना जिले के रतन बसई गांव में रहने वाले राजपाल तोमर की बेटी शिवानी (19 साल) को 13 जून को गांव के ही बीकेश तोमर और कालिया तोमर ने गांव के बाहर बीहड़ की तरफ जाते देखा तो शक होने पर दोनों ने उसका पीछा किया इस बीच यह खबर उन्होंने शिवानी के पिता को भी दे दी, बताया जाता है इस दिन शिवानी का बालू का पूरा निवासी अपने प्रेमी राधेश्याम तोमर उर्फ छोटू (21 साल) के साथ भागने का प्लान था इस बीच राधेश्याम भी फोन पर लोकेशन लेते हुए बीहड़ में शिवानी के पास पहुंच गया।

इधर गांव के व्यक्तियों के बताने पर शिवानी का पिता राजपाल तोमर और चाचा और अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने दोनों को घेर लिया और उन्होंने मिलकर लाठी डंडों से राधेश्याम को निर्ममता से पीट पीट कर मार डाला इस बीच शिवानी ने ऊपर लेटकर बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी भी पीटपीट कर हत्या कर दी। उसके बाद उन्होंने दोनों के शव उठाकर चंबल नदी में फेंक दिए।

इधर राधेश्याम के बड़े भाई घनश्याम तोमर ने अंबाह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है इसका कहना है उसके भाई को 3 जून को राजपाल तोमर और उनके साथ के 10 ..12 लोगों ने जबरन पकड़ लिया था मैं 4 बजे अंबाह पुलिस थाने गया और उन्हे बताया लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की रात 2 बजे पुलिस जब रतनबसई गांव पहुंची तो राजपाल तोमर और उनके परिवारजन घर से गायब मिले उसके बाद पुलिस ने 4 जून को अपहरण का मामला दर्ज ना करते हुए गुमशुदगी दर्ज की उसने कहा यदि पुलिस समय पर कार्यवाही करती तो उसका भाई आज जीवित होता।

जानकारी के अनुसार इससे पहले यह दोनों पिछले महिने 6 मई को भी भागे थे लेकिन सात दिन बाद शिवानी वापस लौट आई थी इस हत्याकांड के बाद इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिवानी कह रही है हम दोनों आपस में बहुत प्यार करते है और मैं अपनी मर्जी से भागी हूं हम शादी करना चाहते है हमें कोई परेशान ना करें हमें परेशान ना किया जाएं। लगता है यह जो वीडियो वायरल हुआ है यह उसी समय का हैं।

मामला दर्ज होने के बाद अंबाह पुलिस कुछ दिन जांच के साथ खोजबीन करती रही पिछले दिनों शिवानी के पिता राजपाल तोमर पुलिस के हाथ आया जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तब इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। उसने बताया उसने अपने परिजनों के साथ 3 जून को लाठी डंडे से दोनों को पीट पीट कर मार डाला और उनके शवों को 3 और 4 जून की दरमियानी रात चंबल नदी के रेह घाट पर पानी में डाल दिया था।

शिवानी के पिता के बताने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से चंबल नदी में शवों की खोजबीन के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन दो दिन होने के बावजूद फिलहाल पुलिस शव बरामद नही कर पाई है एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने शव मिलने तक सर्चिंग ऑपरेशन जारी रखने की बात कही है साफ है पुलिस मंगलवार को भी खोजबीन करेगी।

लेकिन प्रेमी प्रेमिका के इस हत्याकांड में एक बात समझ में नहीं आई कि दोनों एक ही जाति क्षत्रिय (ठाकुर) वर्ग और उपजाति से तोमर थे दोनों की उम्र भी ठीक थी जब शिवानी पहले अपने प्रेमी के साथ गई थी और लौट आई तो फिर उसके पिता ने राधेश्याम के परिजनों से शादी की बात क्यों नहीं की राधेश्याम के भाई के बयान से लगता है युवक का परिवार राजी भी था यदि कोशिश की जाती तो दोनों का विवाह हो जाता और वह आज जीवित होते लेकिन लगता है शिवानी के परिजनों ने इसे अपनी हेटी और बेइज्जती समझ ली और झूठी शान के लिए उन्होंने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।

read more
error: Content is protected !!