मंदसौर / शुक्रवार को जिस भाजपा नेता भैयालाल धाकड़ का घर में खूब से लथपथ शव मिला था उनका एक वीडियो रविवार को सामने आया है जिसमें वह एक महिला के साथ दिख रहे है वह बाइक चला रहे है और महिला पीछे बैठी है बताया जाता है यह महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
एक मोबाइल नंबर पर दोनों के बीच बातचीत होना भी सामने आया है पुलिस को उम्मीद है कि इस एंगिल से कोई सुराग जरूर हासिल हो सकता है मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने कहा है कि श्यामलाल के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
जबकि एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि टीमें लगातार सर्चिंग कर रही है कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है वीडियो में दिखाई दी महिला से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विडियो में जो महिला दिख रही है वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है उसकी बजह है वीडियो रेल में दिए उसके कैप्शन और डायलॉग जैसे –
— एक रील महिला का कैप्शन है “जिगर इतना रखती हूं लाल, कांड करके भी अंजाम की फिक्र नहीं करती”
— एक रील यह कहते हुए बनाई “मेरे जैसी लड़की को हल्के में मत लेना, मैं सोचती गैंगस्टर की तरह हूँ और बोलती वकीलों की तरह”
भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ मंदसौर जिले के हिंगोरिया बड़ा के रहने वाले थे मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ा मंडल के वह उपाध्यक्ष थे शुक्रवार की सुबह श्यामलाल का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला था श्यामलाल अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे उसी दौरान यह वारदात हुई उनके शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है।
इधर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इस मामले की जांच के आदेश दिए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्यामलाल धाकड़ भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे उनका शव उनके घर में खून से सना हुआ मिला है उन्होंने इस मामले की गहन जांच के आदेश पुलिस प्रशासन को दिए हैं।
इस घटना के 48 घंटे होने आए लेकिन फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है पुलिस और साईबर सेल की 7 टीमें लगातार संबंधित इलाजे में तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस इस मामले की एनडीपीएस एक्ट,मुखबिरी और अवैध संबंधों के एंगिल से भी जांच कर रही है।







