भोपाल/ मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित RGPV गर्ल्स कॉलेज की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध हालातों में अपने दुप्पटे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली,बताया जाता है छात्रा को किसी युवक से बातचीत करते देखकर हॉस्टल की वार्डन ने उसे फटकार लगाई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंच गई पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक उसे घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है छात्रा का मोबाइल फोन और लेपटॉप पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस का कहना है परिजनों और मृतक छात्रा के साथ पढ़ने वालों के डिटेल बयान ,जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेंगी। लेकिन हॉस्टल स्टॉफ जहां कमरे के बंद होने की बात कर रहा है वही पुलिस कमरे का गेट खुला होना बता रही है।
पुलिस सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल यादव का कहना है कि 19 वर्षीय स्वयाशी मुनागला धार जिले की रहने वाली थी जो भोपाल के आरजीपीवी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम (CSBS) सब्जेक्ट से B-Tak कर रही थी जो कॉलेज कैंपस स्थित हॉस्टल में ही रहती थी। बुधवार रात डिनर के बाद वह अपने रूम में गई थी। आज सुबह देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो साथी छात्राओं ने हॉस्टल के स्टॉफ को इसकी सूचना दी।
खबर मिलने पर वार्डन चेक करने के लिए छात्रा के कमरे तक पहुंची और काफी आवाजें देने के बाद कोई हलचल या जबाव नहीं मिला तो स्टॉफ ने पुलिस को खबर की। उसके बाद पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया तो अंदर देखा कि छात्रा दुपट्टे से लगे फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और गहन जांच के बाद पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के लिए रवाना किया।खास बात रही कि टीआई विजय मर्सकोले ने बताया कि पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची थी तो कमरे का गेट खुला हुआ था।
पुलिस और FSL टीम ने जांच के दौरान कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और लेपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है। जिसकी जांच की बात पुलिस ने कही है पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक छात्रा के परिजनों को कर दी है धार से उनके आने के बाद उनकी मौजूदगी में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद फिलहाल शव को हमीदिया हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखवा दिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में हॉस्टल की वार्डन ने पुलिस को बताया कि यह छात्रा घर जाने को कहकर एक दिन की छुट्टी लेकर गई थी हालांकि वह अपने घर नहीं गई। लौटने पर उससे सामान्य तौर पर पूछताछ की गई थी बुधवारकी रात उसका व्यवहार बिल्कुल सामान्य था उसके कमरे की साथी छात्रा 10 जनवरी से छुट्टी पर है इस कारण वह इन दिनों कमरे में अकेली रह रही थी।
इधर कॉलेज में छात्रा के सहपाठी समीर शुक्ला ने बताया कि वार्डन मैडम ने एक युवक से बात करते देखकर सव्याश्री को फटकार लगाई थी समीर का दावा है कि वार्डन ने इस बात की शिकायत इसके घर पर भी की थी। इस बार की चर्चा पूरे कॉलेज में थी जिससे वह तनाव में आ गई और सुसाइड कर लिया।
वही टीआई का कहना है कि युवक के साथ देखे जाने और वार्डन से कोई कहा सुनी की बात अभीतक की जांच में सामने नहीं आया है परिजनों की मौजूदगी में डिटेल में बयानों को दर्ज किया जायेगा उसमें क्या तथ्य सामने आते है उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।














