बालाघाट / बालाघाट में हाईटेंशन विद्युत लाइन में बाईक के उलझ जाने से बाईक पर सबार तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है मरने वाले एक ही परिवार के थे, जो देवलगांव के दुर्गा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। गांव के पूर्व सरपंच के मुताबिक घटना के बाद एक घंटे तक तीनों के शव आग में झुलसते रहे थे।
यह घटना लोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 8.30 बजे की है इनकी पहचान जिले के सर्रा गांव में रहने वाले सेवकराम पांचे (30 साल ), उसकी पत्नी रेणुका बाई (28 साल) और सेवकराम के चचेरे भाई भोजाराम पांचे के रूप में हुई है। इस तरह पति पत्नी और देवर की जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी और विधायक मौके पर आ गए पुलिस ने तीनों शवों को ट्रेक्टर ट्रॉली से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसडीएम कमलचंद्र सिंहसार ने कहां कि पेड़ की डाल टूटने से हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे आ गए जिसकी चपेट में बाईक आ गई उन्हें सम्हलने का मौका ही नहीं मिला तीनों की जलकर मौत हो गई।
सर्रा के पूर्व सरपंच चुन्नालाल हरदे ने बताया कि घटना के बाद तीनों के शरीर करीब एक घंटे तक आग में झुलसते रहे। उन्होंने बताया कई बार इलाके में बिजली के तार टूटकर झूलते रहते है बिजली के खंबे भी जर्जर हो रहे है कई बार शिकायत की गई लेकिन बिजली विभाग लापरवाह बन हुआ है कोई कार्यवाही नहीं करता। उनके मुताबिक सेवकराम हैदराबाद में मजदूरी करता था जो बारिश के दौरान खरीफ सीजन में अपने घर खेती करने आया था उसके एक बेटी है भोजराज सेवकराम के चाचा का लड़का था उसकी दो बेटियां है।
लांजी बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अविनाश देखमुख का कहना है कि गत रोज से लगातार बारिश हो रही है जंगल के क्षेत्र में पेड़ की डाली टूटकर नीचे 11 केवी की लाइन पर गिरी जिससे तार टूटकर नीचे आ गए, जिस जगह यह हादसा हुआ वहां मोड़ है जिससे तार दिखाई नहीं दिया होगा जिससे यह लोग तार की चपेट में आ गए । घटना के बाद तार को जोड़ने का काम जारी है।
इधर विधायक राजकुमार कर्राहे ने बताया कि, इलाके में दो दिन से लगातार बारिश हो रही हैं बिजली महकने ने मानसून से पहले मेंटेनेंस भी कराया था लेकिन घना जंगल होने की बजह से पूरी तरह से पेड़ों की छटाई करना संभव नहीं हैं विधायक ने कह कलेक्टर से बात करके इसका समाधान निकाला जायेगा और मृतकों के परिजनों को सरकारी योजना से जोड़ा जायेगा।
इधर पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षक यंत्री दीपक उईके ने कहा है कि कंपनी की ओर से मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी।
जबकि इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तीन लोगों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु होने का दुखद समाचार पीड़ादायक है ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।









