close

कटनी

कटनीमध्य प्रदेश

कटनी में बीजेपी नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम

Murdered

कटनी/ मध्यप्रदेश के कटनी में दिन दहाड़े बीजेपी नेता की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया। हत्या की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है पुलिस उसके फुटेज के आधार पर टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल और शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह खूनी वारदात केमारे नगर में बैंक ऑफ बड़ोदा के पास मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई, बताया जाता है भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक अपने दो पहिया वाहन से बाजार जा रहे थे इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके नजदीक आते ही उनपर फायरिंग कर दी यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई। गोली मारने के बाद बदमाश जो दो थे घटना स्थल से भाग गए।

घटना के बाद नीलेश लहूलुहान होकर अपनी बाइक से नीचे गिर गए उनके सीने में गोली लगी थी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर तुरंत गंभीर रूप से घायल नीलेश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया अधिक रक्त स्राव और स्थिति गंभीर होने के चलते उनकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी के फुटेज में साफ दिखाई दे रही है कि कैसे बाइक पर सवार दो बदमाश बीजेपी नेता के नजदीक आते है और उनको गोली मारते है और घटना के बाद फरार हो जाते है आरोपी कपड़े से अपना चेहरा छुपाए हुए दिखाई दे रहे है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लहर तफ्तीश शुरू कर दी है साथ ही हत्या का मामला कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

इधर मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने शासकीय विजयराघवगढ़ अस्पताल के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है उन्होंने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया है जबकि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश दे रहे है। बताया जाता है विधायक संजय पाठक और बीजेपी जिला अध्यक्ष भी वहां आ गए है। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है वहीं केमोर में स्थिति को नियंत्रण रखने के लिए जबलपुर आईजी अतुल सिंह के नेतृत्व में शहर की सड़को पर पुलिस ने फ्लेग मार्च भी निकाला।

विजयराघवगढ़ SDOP वीरेंद्र धारवे का कहना है कि यह घटना आज सुबह 11.30 बजे की है नीलेश रजक नामक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस ने टीमें बनाकर कार्यवाही कर रही है जिससे आरोपी जल्द गिरफ्तार हो सके उन्होंने कहा आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा।

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने इस घटना को।लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को।कहा है जबकि सीएम डॉ मोहन यादव ने भी इस घटना को लेकर प्रशासन से चर्चा की है।

बताया जाता है यह घटना ACC गेस्ट हाउस के पास हुई है बताया जाता है मृतक पिछले 18 साल से बीजेपी से जुड़ा था और 2023 – 24 में उसे पिछड़ा वर्ग मोर्चे का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था साथ ही बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी साथ ही वह बजरंग दल से भी जुड़ा रहा था। मृतक नीलेश रजक ACC फैक्ट्री में बैंडर का काम भी करता था जानकारी के अनुसार नीलेश विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के काफी करीबी बताया जाता है।

read more
कटनीमध्य प्रदेश

सरकारी जमीन पर खेती करने से रोकने पर वनकर्मियों पर हमला, लाठी डंडों से पीटा, दो डिप्टी रेंजर सहित 5 घायल, 4 पर एफआईआर

Forest officers and Villager Collapse

कटनी / कटनी के ढीमरखेड़ा के पास 15 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खेती करने से रोकने गए वन अमले पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया।इस मारपीट में दो डिप्टी रेंजर सहित 5 वनकर्मी घायल हो गए। बाद में वन अधिकारियों की शिकायत पर हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है इसके वीडियो रविवार को सामने आया है बताया जाता है कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरिया में कुछ लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा करके उसे एकसा किया और उसने के बाद उस पर खेती करने की शिकायत वन विभाग को मिली थी अधिकारियों के आदेश पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा वहां देखा गया कि अतिक्रमण करने वाले लोग हल बैल लेकर जमीन की जुताई कर रहे थे और वहां वह धान और मक्का की फसल की बुवाई करने की तैयारी में थे।

यह देखकर जब वन विभाग के डिप्टी रेंजर और अन्य वन कर्मियों ने उन्हें रोका तो और उन्हें जमीन छोड़ने को कहा तो वह एकजुट होकर वन अमले पर हमलावर हो गए और डंडे और लाठी लेकर भिड़ गए।

लाठी डंडों से किए हमले में 5 वनकर्मियों को चोट आई है जिसमें ख़मतरा के डिप्टी रेंजर अशोक काले, उमरिया पाल के डिप्टी रेंजर रामकुशल मिश्रा, बीट गार्ड रामदुलारे मेहरा रामपाल पटेल और राजेश शर्मा शामिल हैं। बाद में वन विभाग की शिकायत पर 4 से 5 लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

read more
कटनीमध्य प्रदेश

कटनी बीना रेलखंड पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटने से हुई घटना, कोयला लोड था मालगाड़ी में

Goods Train slips track

बीना/ कटनी बीना रेलखंड के तीसरे ट्रैक पर कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई यह मालगाड़ी कटनी से कोयला लोड करके झांसी जा रही थी। कपलिंग टूटने और मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के कारण तीसरे ट्रैक से रेल्वे ट्रैफिक बंद हो गया है हालांकि इस रूट से चलने वाली मेन लाइन की ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा हैं। खास बात हैं कपलिंग का पूरा हिस्सा ही बैंगन से उखड़ गया इसकी मूल बजह कोयला लोडिंग में बढ़े बजन और खिंचाव को माना जा रहा हैं।

यह दुर्घटना ठाकुरबाबा रेल्वे फाटक और सुमरेरी रेल्वे स्टेशन के बीच हुई, कपलिंग टूटने से मालगाड़ी का अगला हिस्सा करीब 100 मीटर आगे निकल गया, यह देखकर मालगाड़ी के पिछले हिस्से के केबिन में ड्यूटी पर तैनात मालगाड़ी मैनेजर ने वॉकी टाकी से ट्रेन के लोको पायलट को इसकी खबर दी, और सूचना मिलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत ही रोक दिया। लेकिन देखने पर पता चला कि कपलिंग इस तरह से टूटी की अगली बैगन की लोहे की चादर तक उखड़ गई। अनुमान है कि मालगाड़ी में लोड ज्यादा होने और स्पीड कम ज्यादा होने पर झटके लगने की बजह से कपलिंग ही टूट गई और मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।

बताया जाता है कोयले से भरी यह मालगाड़ी सिंगरोली से मालखेड़ी स्टेशन होते हुए जब झांसी की ओर जा रही थी तभी यह घटना हुई खबर मिलने पर रेलवे के सी एंड डब्ल्यू स्टॉफ के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।फिलहाल आगे के हिस्सों को इंजन के साथ खुरई रेलवे स्टेशन पर खड़ा करवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोयले से भरी इस मालगाड़ी में कुल 112 बैगन थे मालगाड़ी में एक इंजन से 56 डिब्बे जुड़े थे और दूसरे इंजन से भी 56 डिब्बे जुड़े थे इस तरह इस मालगाड़ी में 112 बैगन थे और कपलिंग टूटने से दूसरी मालगाड़ी के हिस्से के 38 डब्बे अलग हो गए। कपलिंग ट्रेन की बोगियों को आपस में जोड़ने वाला हिस्सा होता है जो डब्बे के दोनों ओर फिट होता है।

read more
कटनी

मप्र के कटनी में गोल्ड लोन कंपनी में सनसनीखेज डकैती बदमाश बंदूक की नोक पर 7 करोड़ कीमत का 15 किलो सोना ढाई लाख नगदी ले उड़े

Katni Robbery

कटनी/ मध्यप्रदेश के कटनी में मणिप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में आज 5 नकाबपोश बदमाशों ने बंदूकों की नोक पर सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया नकाबपोश बदमाश 7 करोड़ कीमत के 15 किलो सोने के जेवरात और ढाई लाख नगदी ले उड़े, पुलिस ने सभी प्रमुख क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तफ्तीश में जुट गई हैं।

कटनी के बरगंवा स्थित मणिप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में शनिवार की सुबह जब घड़ी 10.25 बजा रही थी कर्मचारी सफाई एवं अन्य व्यवस्था बना रहे थे इसी बीच अचानक 5 नकाबपोश बदमाश हाथों में कट्टे लेकर दफ्तर के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को घेरते हुए उनकी कनपटी पर पिस्टल की नाल रखकर धमकी दी यदि हिले भी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा सभी कर्मचारी एकाएक बदमाशों की धमकी से खोफजदा हो गए इस बीच दो बदमाशों ने उन्हें कवर किया जबकि अन्य बदमाशो ने वहां रखे डब्बो और तिजोरी से सभी सोने के गहने निकाले और एक बेग में भरकर धमकी देते हुए जिन बाइको पर आए थे उनपर बैठकर फरार हो गए साथ में यह बदमाश एक कर्मचारी राहुल कोष्ठी की मोटर साइकल भी साथ ले गए। जबकि शहर के बीच इस बड़ी बरादात से सनसनी फेल गई।

खबर मिलने पर पुलिस बल और पुलिस अधिकारी कंपनी के कार्यालय पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया और तुरत फुरत पुलिस ने कटनी के सभी निकास रास्तों पर नाकेबंदी कर दी साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है एएसपी मनोज केडिया ने बताया बदमाश करीब 7 करोड कीमत का 15 से 16 किलो सोने के जेवरात और ढाई लाख नगद ले गए है पुलिस मुस्तेदी से बदमाशों की तलाश करने में जुटी है साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश भी कर रही है एएसपी के मुताबिक मालूम हुआ है की कंपनी के दफ्तर में 4 से 5 बदमाश दाखिल हुए जबकि 2 बदमाश बाहर खड़े चौकसी कर रहे थे। इस तरह इस बड़ी वारदात को 6 से 7 बदमाशों ने केवल 20 मिनट में अंजाम दिया और भाग खड़े हुए। पुलिस का दावा है कि पुलिस जल्द इन बदमाशों को गिरफ्त में ले लेगी।

read more
error: Content is protected !!