close

इंदौर

इंदौरमध्य प्रदेश

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना काल, इंदौर में एक युवक की जान ली एक छात्र की गर्दन कटी

Indore Man Died by Chinese Manja
  • प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना काल,

  • इंदौर में एक युवक की जान ली एक छात्र की गर्दन कटी,

  • लगातार हो रही है घटनाएं प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम

इंदौर /उज्जैन/ मध्यप्रदेश की पुलिस और प्रशासन अब कितने लोगों की जान लेगा, मर्डर, डकैती और लूट की घटनाओं में आरोपियों को तुरंत पकड़ने का दावा करने वाला यह महकमा चाईनीज मांझे के थोक सप्लायर और इसका कारोबार करने वालो को आज तक नहीं पकड़ सका साथ ही इस मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर भी वह अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुआ है। जबकि इसे प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है। इससे साफ होता है कि उसका इकबाल और डर पूरी तरह से काफूर बन कर उड़ गया है। आज इंदौर में चायनीज मांझे ने कहर बरपा दिया एक व्यक्ति की गर्दन कटने से मौत ही हो गई जबकि एक नीट के छात्र की गर्दन कट गई जिसकी सर्जरी कर डॉक्टरों ने किसी तरह उसकी जान बचाई । हाल में उज्जैन, मंदसौर सहित अन्य जिलों में भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

इंदौर में आज दो घटनाएं एक जान गई-

इंदौर में आज शाम साढ़े 5 बजे कनाडिया और तिलक नगर के बीच शकुंतला हॉस्पिटल के पास यह हादसा हुआ बाइक पर सवार होकर रघुवीर धाकड़ जो मकान ठेकेदार था नई साइट देखने जा रहे था उसे सपने में भी गुमान नहीं होगा कि चंद सेकेंडों में उसकी मौत होने वाली है वह अपनी धुन में चला जा रहा था तभी एकाएक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा आकर उलझ गया गति में जा रहे अपने वाहन को जब तक वह रोकता उसकी गर्दन कट चुकी थी और वह वाहन से नीचे गिर पड़ा लोग दौड़े उन्होंने देखा तो उसकी गर्दन ज्यादा कट जानने से तेजी से खून बह रहा था और गले में चायनीज मांझा उलझा था कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कुछ उसे लेकर अस्पताल भागे इलाज हुआ लेकिन अभागे को डॉक्टर नहीं बचा सके और उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह एक और बेकसूर इस जानलेवा मांझे की भेंट चढ़ गया।

बताया जाता है मृतक रघुवीर धाकड़ विचोला मर्दाना स्थित ओम साईं बिहार कॉलोनी का रहने वाला था और मकान में टाइल्स लगाने की ठेकेदारी करता था उसके परिजनों ने बताया कि आज रविवार को छुट्टी होने के बावजूद वह एक नई साइट देखने घर से निकले थे और लौटते समय शकुंतला हॉस्पिटल के पास यह घटना हुई बताया जाता है रघुवीर के दो बेटे थे एक साहिल पढ़ता है जबकि एक बेटे की दो साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। रघुवीर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है जबकि पूरी कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।

नीट के छात्र का गला कटा–

इससे पहले शाम 5 बजे इंदौर के ही सपना संगीता रोड पर नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र नरेंद्र की भी चायनीज मांझे से गर्दन कट गई। नरेंद्र जामोद अपने दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से घर जाने के लिए जब सड़क पर गुजर रहा था तभी उसकी गर्दन में डोर उलझ गई और यह घटना हुई उसका दोस्त अनिल उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर सर्जरी के साथ उसका इलाज कर रहे है।

बताया जाता है नरेंद्र जामोद स्थाई रूप से रीवा जिले के देहरी के पास का रहने वाला है और इंदौर में रहकर वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

घटनाएं – दर – घटनाएं-

छिंदवाड़ा जिले में रविवार को घर के बाहर खेल रहे 9 साल के अथर्व कराडे अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसका कान बुरी तरह से कट गया परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत और खून बहता देख तुरंत इलाज शुरू किया और उसके कान में 43 टांके लगाए फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

उज्जैन में घर लौट रहे एक छात्र का गला चायनीज मांझे से कट गया गंभीर हालत में उसे परिजनों ने चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के साथ उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए गए।

उज्जैन में ही रविवार को शाम 6 बजे एक पुजारी की गर्दन चायनीज मांझे से कट गई युवक पुजारी विनय तिवारी जो सामान लेकर बाइक से उज्जैन के जयसिंहपुरा स्थित अपने किराए के घर पर लौट रहा था तो अचानक उसकी गर्दन में चायनीज मांझा फंस गया जिससे उसकी गर्दन कट गई दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई। डॉक्टरों ने मांझे के धागे निकालने के साथ उसे 10 टांके लगाए । पुजारी विनय मूल रूप से राजगढ़ की जीरापुर का रहने वाला है।

उज्जैन में 15 दिन पहले 20 साल का योगेश अंजाना परीक्षा देकर अपने घर पिपलिया घूमा लौट रहा था जब वह खिलचीपुर नाके के पास पहुंचा तभी वह चयनिज मांझे की गिरफ्त में आ गया और उसका गला कट गया उसके परिवार को खबर देने के साथ कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए गए तब जाकर उसका खून रुका और उसकी जान बच सकी।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार खड़े डंफर में घुसी, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत, एक युवती घायल

Accident

इंदौर/ इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालो में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी भी शामिल है। तेज रफ्तार कार आगे खड़े डंफर में जा घुसी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसके एयरबैग फट गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ नेक्सन कार तेज गति में थी और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। कार में सवार दो युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मरने वालो में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (24 साल) कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के पुत्र प्रखर कासलीवाल (25 साल) और मनू संधू जो ट्रांसपोर्ट मनू संधू के पुत्र थे जबकि उनके साथ कार ने सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी पहचान अनुष्का राठी (24 साल)के रूप में हुई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारो गुरुवार की रात प्रखर की बर्थ डे पार्टी के बाद घर लौट रहे थे यह पार्टी लसुड़िया स्थित फॉर्म हाउस पर हुई थी जिसमें कुल 22 लोग शामिल हुए थे। तेज रफ्तार कार पीछे से डंफर से टकराकर उसमें घुस गई। जिसमें कार के 6 एयरबैग खुलकर फट गए। एक जानकार के अनुसार पास के कार शो रूम के सीसीटीवी में ब्रेक और टक्कर की आवाजें रिकार्ड हुई है ब्रेक लगाने के 3 सेकेंड बाद टक्कर हुई है ब्रेक लगाने के बावजूद कार की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रही होगी। तेज रफ्तार ही इस बड़ी दुर्घटना का कारण रहा।

हादसे के बाद डंफर ट्रक चालक फरार हो गया है, पुलिस ने जिसकी तलाश के लिए आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की गई है. मामले में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में दूषित – जहरीला पानी पीने से 17 वीं मौत, एपिडेमिक कैसे फैला जांच कर रही है टीमें कहा कलेक्टर ने, 20 नए मरीज और मिले

Indore Rajwada

इंदौर / मध्यप्रदेश के इंदौर में अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है अस्पताल में भर्ती एक और मरीज ओमप्रकाश शर्मा की मौत हो गई है। जबकि करीब 150 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है इनमें से 11 मरीज आईसीयू में है। वही 20 नए मरीज आज और सामने आए है। इधर सरकार ने स्वीकार किया कि यह महामारी है जबकि एक नई और गंभीर बीमारी जीबीएस का भी एक मामला सामने आया है। कलेक्टर का कहना है यह एपिडेमिक कैसे फैला इसकी जांच भोपाल से आई एम्स और ICMR की टीमें कर रही है।

मध्य प्रदेश के सबसे इंदौर की पहचान देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में होती है इस शहर ने लगातार 8 बार इसका एवार्ड लिया है, लेकिन अब सवाल पानी की शुद्धता पर उठ रहे हैं. इंदौर में दूषित और जहरीले पेयजल की वजह से फ़ैले डायरिया के प्रकोप ने गंभीर रूप ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बीमारी के चलते अब तक 398 मरीज़ अस्पतालों में भर्ती कराए जा चुके हैं. इनमें से 256 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 142 मरीज़ अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। इनमें 11 मरीज़ ICU में भर्ती हैं।

बताया जाता है भागीरथपुरा में रहने वाली पार्वती बाई दूषित पानी पीने के बाद गुईलेन- बेरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी हो गई है जो शरीर की नसों पर गहरा असर डालती है इस बीमारी में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद की नसों पर हमला करती है जिससे पूरे शरीर ने झुनझुनी सुन्नपन होता है और पैरालाइसिस होने का खतरा हो जाता है इसका इलाज काफी मंहगा होता है। उनके परिवार के प्रदीप कोंडला के मुताबिक 27 दिसंबर की रात उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद 28 दिसंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया टेस्ट रिपोर्ट के हद मालूम हुआ उन्हें जीबीएस हुआ है गंभीर स्थिति में वह वेंटिलेटर पर है किडनी की परेशानी बढ़ने से उनका डायलिसिस भी हो रहा है।

सबसे साफ़ शहर में सीवर युक्त गंदा पानी पीने से अभी तक 17 मौतें हो चुकी है, नेताओं के बयान और आरोप-प्रत्यारोप ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बताया जाता है धार के शिव कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी शिवकुमार शर्मा (69 साल) इंदौर में रहने वाले अपने बेटे से मिलने आए थे 1 जनवरी को दूषित पानी के कारण उल्टी दस्त से उनकी तबियत खराब हुई 1 जनवरी को उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर 2 जनवरी को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया जांच के आया कि उनकी किडनी खराब हो गई है रविवार को दोपहर करीब 1 नहीं उनकी मौत हो गई बेटे के मुताबिक उन्हें बीपी के अलावा पहले कोई बीमारी नहीं थी।

जबकि कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि यह एपिडेमिक (एक क्षेत्र में संक्रमण) कैसे फैला यह जांच का विषय है इसकी जांच भोपाल एम्स और ICMR की टीम कर रही है इसकी रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति और इस बीमारी के फैलने का सही कारण पता चलेगा। जबकि CMHO डॉक्टर माधव हसानी का कहना है फिलहाल महामारी घोषित नही है सिर्फ डायरिया है जिससे भागीरथपुरा को एपिडेमिक यानी पानी संक्रमित माना है।

अधिकारियों ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन निगरानी लगातार जारी है. डायरिया संक्रमण के ग्राउंड जीरो माने जा रहे भगीरथपुरा इलाके में स्वास्थ्य टीमों ने रविवार को 2,354 घरों के 9,416 लोगों की जांच की. इस दौरान 20 नए डायरिया मरीज सामने आए. 429 पुराने मरीजों का फॉलोअप भी किया गया । भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से आधिकारिक रूप से अधिकारियों ने केवल 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

दूषित पानी ने अभी तक किस किस की ली जान-

1. नंदलाल पाल, उम्र 75 साल
2. उर्मिला यादव, उम्र 60 साल 3. उमा कोरी, उम्र 31 साल
4. मंजुला उम्र, 74 साल
5. ताराबाई कोरी, उम्र 70 साल
6. गोमती रावत, उम्र 50 साल
7. सीमा प्रजापति, उम्र 50 साल
8. संतोष निगौलिया
9. जीवनलाल बड़ेले,उम्र 80 साल
10 .सुमित्रा बाई
11. अशोकलाल पंवार
12. शंकरलाल भाया,उम्र 70 साल
13. अरविंद लिखार
14. आव्यान साहू उम्र 5 माह
15. गीता बाई
16. हीरालाल उम्र 65 साल
17. ओमप्रकाश शर्मा उम्र 69 साल

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में कांग्रेस बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े हंगामा, बापस जाओ के जबाव में कांग्रेस ने घंटा सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाया, मंत्री विधायक हिरासत में

BJP and Congress Flag

इंदौर/ इंदौर के भागीरथपुरा में आज कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता सामने सामने आ गए और आपस में भिड़ गए इस दौरान दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ और धक्कामुक्की देखने को मिली। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जब “बाहरी लोग वापस जाओ” के नारे लगाए तो कांग्रेस ने “घंटा सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने के साथ काली चूड़ियां फेंकी। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़ कर हिरासत में लिया और वाहन में बिठाया और बाहर छोड़ा।

कांग्रेस का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक महेश परमार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मीना बिरासे और शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में भागीरथपुरा के पीड़ितों से मिलने पहुंचा था इस बीच वहां उनका बीजेपी के कार्यकर्ताओं से सामना हो गया बीजेपी ने नारेबाजी शुरू की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जबाव में जोरदार नारेबाजी की बीजेपी ने नारा लगाया बाहरी लोग वापस जाओ तो कांग्रेस ने भी घंटा सरकार मुर्दाबाद के नारे बुलंद किए जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न निर्मित हो गई। उसके बाद वहां एडिशनल सीपी अमित सिंह के साथ सीनियर अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पकड़ कर वाहन में बिठाला और उन्हें शहर के बाहर छोड़ दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है हमें पीड़ित परिवारों से नहीं मिलने दिया गया पुलिस बीजेपी बालों को संरक्षण दे रही है जबकि विधायक परमार बोले कि आज बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है यह लोकतंत्र है या राष्ट्रपति शासन है हमें क्यों रोक गया यह समझ से परे है।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में दूषित पानी पीने के बाद मौत का आंकड़ा 15 पर पहुंचा, 200 अस्पताल में 16 बच्चे भी शामिल, हालत पर काबू नहीं, हैजा के बैक्टीरिया मिले?

Indore contaminated water

इंदौर/ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित – जहरीला पानी पीने के बाद मौत के साथ बीमारों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 200 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है जिसमें 16 मासूम बच्चे भी शामिल है इससे एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है जबकि जो जांच रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक यहां प्रदाय पीने के पानी में घातक जानलेवा बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है।

लेकिन खास बात है कि स्थानीय प्रशासन के पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं है कि आम लोगों के पीने के पानी में यह जहर कैसे घुला?,अभी तक सरकार ने इसकी कोई जिम्मेदारी तक नहीं ली,लेकिन जान के बदले 2 – 2 लाख के मुआवजा की कीमत जरूर लगा दी है लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे लेने से इंकार कर दिया। इधर जिला प्रशासन अभी कल्चर रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

पहले 4 लोगों की मौत की हुई थी पुष्टि-

पिछले चार दिन से इंदौर में पीने का पानी ही मौत का कारण बन गया यहां के भागीरथपुरा में नगर निगम के सप्लाई किए जा रहे पानी में सीवर लाइन से लीकेज गंदा पानी मेन वाटर की सप्लाई लाइन में मिल गया यही पानी पीने के बाद भागीरथपुरा में रहने वाले लोग एकाएक बीमार होने लगे दस्त उल्टी मरोड़ और अन्य शिकायत आम हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यह संख्या बढ़ती चली गई हर घर में यह संक्रमण घर कर चुका था। इस बीच पहले दिन 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई लेकिन बीमारों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा था जो 100 तक जा पहुंचा।

मौत का आंकड़ा 13 के बाद पहुंचा 15 पर,महिला और 5 माह के बच्चे की मौत-

दूसरे दिन बुधवार और तीसरे दिन गुरुवार को भी स्थिति सम्हली नहीं अभी तक जो जानकारी सामने आई है एक के बाद एक अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और गुरुवार को एक 5 माह के एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक अन्य महिला की जान जाने की जानकारी भी सामने आई है। अभी भी 208 लोग अस्पताल में भर्ती है गंभीर हालत होने के कारण दो से तीन लोग वेंटीलेटर पर भी है जबकि कई लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। एक वाकया देखे एक घर में पहले मां को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद बेटे ने अस्पताल के भर्ती कराया था लेकिन उनकी मौत हो गई उसके बाद होता खुद बीमार हो गया वह इलाज के बाद घर आया तो उसकी पत्नी बीमार हो गई अब उसने पत्नी को नाजुक हालात में अस्पताल में भारती कराया है यही स्थिति भागीरथपुरा के अधिकांश घरों की है इससे साफ होता है कि स्थिति फिलहाल सुधरी नहीं है जबकि खुद मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है।

दूषित पानी ने किस किस की ली जान-

  1. नंदलाल पाल, उम्र 75 साल
  2. उर्मिला यादव, उम्र 60 साल
  3. उमा कोरी, उम्र 31 साल
  4. मंजुला उम्र, 74 साल
  5. ताराबाई कोरी, उम्र 70 साल
  6. गोमती रावत, उम्र 50 साल
  7. सीमा प्रजापति, उम्र 50 साल
  8. संतोष निगौलिया
  9. जीवनलाल बड़ेले,उम्र 80 साल
  10. सुमित्रा बाई
  11. अशोकलाल पंवार
  12. शंकरलाल भाया,उम्र 70 साल
  13. अरविंद लिखार
  14. आव्यान साहू उम्र 5 माह
  15. गीता बाई

रिपोर्ट में हैजा फैलाने वाला बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि-

भागीरथपुरा में नर्मदा पाइप लाइन से जिस पानी की सप्लाई हो रही है उसमें साफ कहा गया है कि यह पानी पीने और घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं जिससे हालत की गंभीरता को समझा जा सकता है पानी के सेंपल रविवार से लगातार लिए जा रहे है और नगर निगम एमजीएम मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग की लेब में जांच के लिए भेजे गए अभी तक 80 सेंपल की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है पानी के सेंपल में फ़ीकल कोलीफॉर्म,ई कोलाई एवं क्लेबसेला जैसे बैक्टीरिया पाए गए है जो उल्टी दस्त पेट दर्द मरोड़ का खतरा पीड़ा करते है। गंभीर बात है कि इसमें हैजा फैलाने वाला वीब्रियो कोलेरी भी मिला पाया गया है।

हैजा की संभावना लेकिन कोई नोटिफिकेशन नहीं-

इस पानी के पीने के बाद जो बीमार हुए उन मरीजों को डॉक्सीसायक्लीन दी जा रही है जो आमतौर पर हैजा जैसे लक्षण पाए जाने पर ही मरीज को दी जाती है विशेषज्ञों का कहना है हैंगिंग ड्रॉप टेस्ट से एक घंटे में हैजा की पुष्टि हो सकती है परन्तु प्रशासन कल्चर रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है जिसके आने में दो से तीन दिन लग सकते है।
जबकि निगम आयुक्त दिलीप यादव ने भी माना है कि भागीरथपुरा में गंदा पानी आ रहा था जो सैंपल्स की रिपोर्ट मिली है वह पॉजिटिव है जिसमें पानी को दूषित करवे वाले तत्व पाए गए है।

पीड़ितों ने जब मंत्री को बापस किया, रिपोर्टर से अभद्रता-

गुरुवार को सुबह नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साथी के साथ दो पहिया वाहन से भागीरथपुरा पहुंचे थे यहां दूषित पानी से मरने वाले 7 लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में दो दो लाख के चेक वितरित किए जाने थे लेकिन परिजनों ने चेक लेने से इंकार कर दिया इस बीच महिलाओं ने मंत्री का स्कूटर बीच में रोक लिया और आरोप लगाया वह पिछले दो साल से गंदा पानी आने की शिकायत करते रहे पार्षद से भी कहा इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की गुस्साए लोगो ने कहा पैसे नहीं जवाब चाहिए। स्थिति बिगड़ते देख मंत्री ने स्कूटर आगे बढ़ाने को कहा। जबकि उससे पहले बुधवार को एक बड़े चैनल के रिपोर्टर के साथ मंत्री की अभद्रता और अपशब्द कहने से बबाल हो चुका है।

दूषित पानी पीने से क्या होता है-

विशेषज्ञों के मुताबिक दूषित पानी पीने से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या टॉपविन शरीर में प्रवेश कर जाते है जिससे निम्न प्रक्रिया में मौत की स्थिति बनने लगती है।
– आंतों में संक्रमण, डायरिया उल्टी दस्त की शिकायत,शरीर में पानी नामक की तेजी से कमी
– बुजुर्ग हार्ट या बल्ड प्रेशर के मरीजों में इलेक्ट्रलाइट के असुंतलन से हार्ट अटैक/ कार्डिक अरेस्ट हो सकता है।
– खून में संक्रमण या सेप्सिस उत्पन्न हो जाता है खून में बैक्टीरिया के बढ़ने से शरीर के अंग फैल होने लगते है इलाज में देरी या लापरवाही से मौत हो जाती है।
– पहले से बीमार या रोगग्रस्त होने, डायबिटीज हाई बीपी हार्ट डिजीज या कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों में जान जाने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

इंदौर की घटना पर मानव अधिकार आयोग ने स्वतः लिया संज्ञान-

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है आयोग के मुताबिक अगर मीडिया रिपोर्ट और उसमें कही गई बातें सही है तो इसमें पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठता है शिकायतों के बावजूद कथित रूप से अधिकारियों ने दूषित पानी की आपूर्ति के विरुद्ध समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की। इस मामले में आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

read more
इंदौरदेशमध्य प्रदेश

इंदौर में दूषित पानी पीने के बाद बिगड़े हालात, 4 की मौत 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, कई की हालत गंभीर,प्रशासन में हड़कंप

Indore Rajwada

इंदौर/ देश के सबसे साफ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित- जहरीला पानी पीने से 4 लोगों की जान चली गई, जबकि कई की हालत गंभीर बताई जाती है अभी तक 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 10 दिनों से यह मुसीबत शुरू हुई। लेकिन शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। इधर बीमार लोगों की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में रहने वाले नागरिक इस दूषित जहरीले पानी का शिकार हुए है बताया जाता है यहां बड़ी टंकियों के साथ पाईप लाइनों के जरिए नर्मदा के पानी की सप्लाई होती है बताया जाता है पिछले करीब दस दिनों से यहां रहने वाले बच्चे बड़े बुजुर्ग सभी को उल्टी दस्त पेट में मरोड़ और अन्य परेशानियां शुरू हुई हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया बढ़ते बढ़ते बीमारों की तादाद 100 का आंकड़ा पार कर गई ज्यादातर लोग वर्मा हॉस्पिटल में और कुछ अन्य अस्पतालों में भर्ती हुए है।

लेकिन भर्ती मरीजों में कुछ की हालत ज्यादा ही बिगड़ गई जिसके बाद अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है सबसे पहले मरने वाले वृद्ध नंदलाल पाल के मरने का कारण पहले प्रशासन हार्ट अटैक बता कर पल्ला झाड़ रहा था लेकिन मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उसके बाद दो महिलाओं सहित तीन अन्य भर्ती मरीजों की भी मौत होने से शहर में हड़कंप मच गया और प्रशासन और निगम की पोल खुल गई और उन पर सबाल उठने लगे।

बताया जाता है भागीरथपुरा सहित आसपास के इलाके में पिछले दिनों ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है जिससे कई जगहों पर सीवर लाइन और पीने के पानी की लाइने टूट गई संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीवर और ड्रेनेज का गंदा पानी रिसकर पानी के पाइप में चला गया जिससे वह दूषित हो गया और यही पानी लोगो के घर में सप्लाई हुआ जिसे पीने के बाद सारे क्षेत्र में लोग बीमार होने लगे। जब लोग इस पानी के पीने से प्रभावित हुए तो कुछ लोगों हे नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की लेकिन समय रहते किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया न कोई कार्यवाही ही की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि शिकायत के बाद व्यवस्था को सुधारा जाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती और आज इस तरह लोगों की जान नहीं जाती।

इस घटना के बाद जिला एवं निगम प्रशासन जागा और प्रभावित क्षेत्र में डॉक्टरों की टीम भेजी गई जिसने घर घर जाकर परीक्षण किया और उल्टी दस्त से बीमार लोगों को दवाई दी। साथ ही निगम ने क्षेत्र में जांच शुरू करने के साथ पानी की सैम्पलिंग की साथ ही सप्लाई किया जा रहा पानी उबाल कर पीने की हिदायद एनाउंसमेंट के जरिए दी। इधर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल पहुंचे और बीमारों की स्थिति का जायजा लिया साथ ही प्रभावित भागीरथपुरा क्षेत्र में भी गए और वहां लोगों से बात की साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में तेंदुए का शिकार, केनाइन दांत और पंजों के नाखून काट ले गए आरोपी

Leopard in Jungle

इंदौर / मध्यप्रदेश के इंदौर के डबल चौकी इलाके में तीन वर्षीय नर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई है,जिसके शिकार किए जाने के पुख्ता सबूत सामने आए है मृतक तेंदुए के दो बड़े केनाइन दांत मशीन से काटने के साथ ही अगले दोनों पैरो के पंजों से नाखून भी उखाड़ लिए गए हैं।

वन विभाग को डबल चौकी के जंगल के एक गड्ढे में तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली थी, जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे तो तेंदुए के शव से उसके दोनों बड़े दांत मशीन से काटने के प्रमाण मिले वहीं अगले दोनों पैरों के पंजों से नाखून भी उखाड़ लिए गए हैं जिससे तेंदुए के शिकार लिए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता।

वही वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि तेंदुए को कहीं और मारा गया है और इसके शव को गड्ढे में फेंक दिया गया था। जांच के दौरान तेंदुए के अगले दोनों पंजों के नाखून और कैनाइन दांत कटे हुए मिले हैं, जिससे शिकार की पुष्टि होती है। रविवार सुबह पुलिस की एसटीएफ टीम वन अधिकारियों के साथ डबल चौकी रेंज, टीम स्पॉट पर पहुँची। जहां तेंदुए के शव से लगभग 70 मीटर की दूरी पर क्लच वायर का फंदा और शरीर से क्लच वायर का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। डॉग स्क्वॉड ने शव के पास से कुछ सबूत जुटाए हैं, जिनसे शिकारियों के और आगे के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सकों के अनुसार, तेंदुए की मौत का कारण संभवतः क्लच वायर के फंदे से गला घोंटना है। शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

डीएफओ प्रदीप मिश्रा के मुताबिक फिलहाल वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन टीम अपराधियों की तलाश में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि शिकारियों ने तेंदुए को मारकर उसके अंग निकाले और फिर शव को फेंक दिया और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

कांस्टेबल ने पकड़ा किंग कोबरा, उंगली में डंसा, इलाज के दौरान मौत

Indore Constable Died Due To Snake Caching

इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर की फस्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को किंग कोबरा सांप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है शनिवार की रात अस्तबल में एक सांप निकलने की जानकारी मिलने के बाद वह वहां पहुंचा लेकिन पकड़ने के दौरान सांप ने उसे डंस लिया था।

सदर बाजार पुलिस के मुताबिक फास्ट बटालियन के अस्तबल में सांप देखें जाने के बाद अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए आरक्षक संतोष पटेल (47 साल) को बुलाया था बताया जाता है वह पहले भी सांप पकड़ चुका था। संतोष ने सांप को पकड़ भी लिया लेकिन जब वह उसे अपने बस में कर रहा था तभी एकाएक सांप ने उसे डंस लिया। यह जानकर उसका एक साथी स्वामी प्रसाद साहू उसे तुरंत एमबॉय अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर बटालियन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। बताया जाता है संतोष को काटने वाला सांप किंग कोबरा था।

कांस्टेबल संतोष पटेल 17 साल से बटालियन में सेवाएं दे रहे थे जो इंदौर के ही रहने वाले थे उनके पत्नी एक बेटा एक बेटी है।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर ट्रक हादसा, 3 की मौत 12 घायल, मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, ACP सहित 8 सस्पेंस, 4 – 4 लाख की मदद, हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को किया तलब

Indore Truck hadsa

इंदौर / इंदौर में सोमवार शाम मौत बनकर दौड़ रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क पर जाने वाले वाहनों को बुरी तरह से रौंद दिया एक बाइक ट्रक में फंसने से हुए विस्फोट में ट्रक में आग लग गई इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए जिसमें 2 की हालत गंभीर है घायलों में 4 एक ही परिवार के है। आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इंदौर पहुंचे उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए पुलिस उपयुक्त, ACP सहित 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जबकि जबलपुर हाईकोर्ट ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को तलब किया है साथ ही सवाल उठाया कि शहर में नो एंट्री के बावजूद ट्रक कैसे घुस आया।

यह हादसा इंदौर के एयरपोर्ट रोडपर हुआ जबकि उस समय वाहनों की नो एंट्री थी। बावजूद यह ट्रक नंबर MP 07- ZP 4069 तेज रफ्तार से वाहनों और लोगों को कुचलता हुआ बढ़ता गया इस बीच ट्रक में फंसी एक बाइक को देखकर लोगों ने उसे रुकने को भी कहा लेकिन वह नहीं रुका आगे जाकर ट्रक में आग लग गई पहले बताया गया इस एक्सीडेंट से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी लेकिन बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि ट्रक के नीचे फंसी बाइक में ट्रक के तेज गति से भागने के दौरान तेज घर्षण हुआ और एक विस्फोट के बाद ट्रक में आग लग गई।

इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए है जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जाती है।मरने वालो में इंदौर विकास प्रसाद के संविदा शाखा के वरिष्ठ सहायक कैलाश नारायण जोशी, विशाल नगर में रहने वाले प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण सोनी शामिल है जबकि एक नई युवक महेश कैथवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग लगने के बाद कैलाश नारायण जोशी को घटना स्थल पर मौजूद लोगों ट्रक के नीचे से हाथ पकड़ कर बाहर निकाला लेकिन वह बुरी तरफ से झुलस गए थे।

12 घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जाते है जबकि 6 घायलों को गीतांजलि अस्पताल में 2 को वरना यूनियन अस्पताल में 2 को बांठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अरबिंदो और भंडारी अस्पताल में एक एक घायल का इलाज चल रहा हैं। घायलों में 4 लोग एक ही परिवार के है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे और उन्होंने कलेक्ट्रेड में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हुई सीएम ने इस दौरान पुलिस उपयुक्त यातायात अरविंद तिवारी, ACP सुरेश सिंह, बीजासन प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, सुपर कॉरीडोर प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी, सुपर कॉरीडोर – एरोड्रम प्रभारी निरीक्षक दीपक यादव सहित ड्यूटी पर तैनात 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री के मुताबिक ACS होम इस घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट देंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान घायलों से मिलने अस्पताल भी गए और उन्होंने सभी से उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया,मुख्यमंत्री ने अरविंदो अस्पताल में मृतक युवक महेश कैथवार की घायल पत्नी रजनी की हालत जानी साथ ही उन्हें सरकारी सर्विस में मदद की बात कही,वही भंडारी अस्पताल में सीएम ने घायल संस्कृति वर्मा (17 साल) को देखा। सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे ह्रदय विदारक घटना बताया और कहा मै इस घटना की पीड़ा से रातभर काफी परेशान रहा। उन्होंने कहा हमने उस मामले की जांच के लिए अधिकारियों को घटना स्थल भेजा है जो भी दोषी होगा उसने खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी हमारी कोशिश होगी कि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटनाएं न हो जो हम सभी के लिए पीड़ादायक होती है। उन्होंने सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 – 4 लाख की और घायलों को एक एक लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि कांस्टेबल पंकज यादव और ऑटो रिक्शा चालक अनिल कोठारी को इस घटना के दौरान अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।

इधर जबलपुर हाईकोर्ट ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। इस घटना का जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बैच ने सुमोटो लेते हुए कहा है कि इंदौर पुलिस कमिश्नर को वर्चुअली हाजिर हो और यह बताए कि शहर में नो एंट्री होने के बावजूद ट्रक कैसे घुस आया। हाईकोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर जबाव मांगा है 23 सितंबर को अगली तारीख है।

read more
इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे की कारोबारी शातिर महिला को पकड़ा, 1 करोड़ कीमत की 500 ग्राम ब्राउन शुगर, 48.50 लाख नगदी बरामद

Indore Crime Branch caught lady

इंदौर/ इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर ड्रग कारोबारी महिला को गिरफ्तार उसकी झोपड़ी से करीब 516 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की है अंतराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए आंकी गई है साथ ही उसके पास से 48 लाख से अधिक नगदी भी बरामद की गई है। जिनको गिनने के लिए पुलिस को नोट मशीन मंगाना पड़ी।

गोपनीय सूत्रों से इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस को इस नशे के बड़े कारोबार का पता चला था पुलिस ने भरी तादाद में पुलिस अधिकारी और अमले के साथ आज अचानक अहीर खेड़ी के नाथ मोहल्ले में मंजू नाथ नामक महिला की झोपड़ी में दविश दी और तलाशी लेने पर आरोपीया के कब्जे से लगभग करीब 516 ग्राम आधा किलो से ज्यादा ) अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए की है साथ ही पुलिस ने जब घर में तलाशी अभियान चलाया तो घर में रखी बड़ी लोहे की कोठियों को खंगाला तो कपड़ो के साथ छुपकर रखी 500, 200 और 100 रूपये की नोटो की गड्डियां बरामद हुए पुलिस भी इतनी बड़ी रकम एक झोपड़ी में देखकर अवाक रह गई बाद में अधिकारियों के निर्देश पर वहां नोट गिनने की मशीन मंगाई गई और उन नोटों को गिना गया जो कुल 48 लाख 50 हजार नगद पाए गए।

पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा जप्त किया साथ ही महिला आरोपी मंजू नाथ ने घर से ही मादक पदार्थ के टोकन इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा से तोलकर टोकन बनाकर बेचना स्वीकार किया है।पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का अवैध धंधा करने की बात कबूली है। बताया जाता है यह महिला आदतन अपराधी है और लंबे समय से नशे का अवैध धंधा करने और उसे बेचने के लिए कुख्यात है। साथ ही खुद भी नशे की आदी है। लेकिन पहले जब भी पुलिस ने इसके ठिकाने पर छापा मारा तो खुद को बचाने के लिए यह शातिर महिला पुलिस पर झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी इतना ही नही यह अपने कपड़े फाड़ लेती थी जिससे पुलिस इसपर हाथ डालने से डरती थी।

नशा कारोबारी सीमा नाथ (32 साल) ने महेश टोपी नामक युवक से लव मेरिज की थी जो खुद भी ब्राउन शुगर के अवैध मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त है। आरोपी महिला पूर्व में लगभग एक दर्ज़न अपराध में गिरफ्तारी के बाद जेल की हवा खा चुकी है। इसके भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ बहुचर्चित अतुल बंसल के हत्याकांड में शामिल रहे है। पुलिस ने इस अवैध ड्रग्स और लाखों की नगदी मिलने के आरोप में आरोपी सीमा नाथ को अपराध क्रमांक 138/2025 के तहत धारा- 8/21, 8/29 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने 29 जुलाई 2025 को रवि उर्फ काला रघुवंशी निवासी पंढरीनाथ इंदौर को गिरफ्तार किया था एयर उसके पास से 11.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी पूछताछ में रवि ने यह मादक पदार्थ सीमा मस्त से खरीदना स्वीकार किया था उसने बाद पुलिस इस शातिर महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार की फिराक में थी।

खास बात है इंदौर जिले में बढ़ते नशे के कारोबार से पुलिस प्रशासन भी परेशान था आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह ने इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के कड़े निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों दिए गए थे। क्राइम ब्रांच इंदौर ने इस वर्ष अब तक 72 प्रकरणों में 130 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स सहित अन्य अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया।

read more
error: Content is protected !!