close

बिहार

देशपटनाबिहार

202 सीट के साथ NDA की एकतरफा बंपर जीत, गठबंधन की करारी हार, बीजेपी 89 सीट के साथ सबसे बड़ा दल, जेडीयू को 85 सीट पर जीत

Tejaswi, Nitish and Chirag

पटना / बिहार में NDA को इस बार बंपर जीत मिली और NDA ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए कुल 243 सीटों में से 202 सीट जीत ली या इनपर संभावी जीत की ओर बढ़ रहा है खास बात है भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होकर उभरी है जबकि जेडीयू भी ज्यादा पीछे नहीं है उसे 86 सीटें मिली है लेकिन आरजेडी और महागठबंधन का इस चुनाव में बुरा हाल हुआ है सरकार बनाने के सपने देख रहा इंडिया ब्लॉक 35 सीटों के अंदर सिमट गया है जिससे साफ है बिहार में राहुल गांधी और कांग्रेस का हर कार्ड धराशाई हो गया तो तेजस्वी यादव के किए वादे जनता ने नकार दिए और नीतीश कुमार और उनकी योजनाओं ओर विकास पर विश्वास दिखाया खास बात है अंदर खाने यह ही सुगबुगाहट है कि महिलाओं को चुनाव के एन पहले दी गई 10 हजार की सौगात ट्रंप कार्ड साबित हुआ।

बिहार के 46 मतगणना केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ लेकिन एनडीए गठबंधन शुरू से ही बढ़त लेता रहा जबकि महागठबंधन एक समय करीब 80 के आंकड़े के करीब था लेकिन धीरे धीरे एनडीए उससे कई आगे पहुंच गया और अंतिम नतीजों में एनडीए रिकार्ड 202 सीटों पर आगे हो गया और अधिकांश सीटें जीत गया जबकि महागठबंधन कम होते होते 35 सीट पर आ गया, इसमें 4 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे है । इसके अलावा ओवैसी की AIMIM को 5 सीटों पर और बीएसपी को 1 सीट पर जीत हासिल हुई। जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुला।

बिहार – कुल 243 सीट बहुमत का आंकड़ा 122 सीट

अभी तक के आंकड़े

NDA
———
कुल सीट आगे जीते
202 23 179
—————————————-
बीजेपी 89+
जेडीयू 85+
LJP (R) 19+
हम 5
RLM 4
———————————————————
महागठबंधन

कुल आगे जीत
35 4 31
—————————————-
आरजेडी 26 –
कांग्रेस 6 –
लेफ्ट 3
———————————————————
अन्य

AIMIM 5
BSP 1
————————————————————

read more
देशबिहार

बिहार की रिकॉर्ड जीत पर बीजेपी में जश्न, इस प्रचंड जीत ने गर्दा उड़ा दिया अब कट्टा सरकार नही आयेगी..कहा पीएम मोदी ने

PM Modi at BJP HQ

नई दिल्ली/ बिहार में NDA की रिकार्ड जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है पटना और दिल्ली दोनों जगह इस जीत पर खुशी मनाई गई। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भारी संख्या में मौजूद पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम की अगवानी की इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई प्रमुख नेता शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर इस बड़ी जीत पर बिहार की जनता का आभार जताते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया और कहा बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया उन्होंने इस जीत से दिखा दिया कि अब जंगलराज का खात्मा हो गया और अब कट्टा सरकार नही आयेगी और बिहार विकास और समृद्धि की ओर बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठी मैया की जयकार के साथ अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा इस बिहार की जीत और अटूट विश्वास ने गर्दा उड़ा दी है आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनना पक्का कर दिया है मुझे खुशी है यहां भी सभी को आज मखाने की खीर खिलाई जायेगी, हम NDA के लोग जानता जनार्दन के सेवक है हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते है हम तो जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे है सारे बिहार ने आज बता दिया कि इस बार एनडीए सरकार, एनडीए सरकार और एनडीए सरकार।

पीएम ने कहा मैंने बार बार कहा था बिहार में जंगल राज कट्टा राज रहा तो आरजेडी को इतना बुरा नहीं लगा लेकिन कांग्रेस को चुभता था मै आज फिर कहता हूं अब कट्टा सरकार बापस नही आने वाली। बिहार की जनता ने आज उसे बुरी तरह से नकार दिया है यह भारी जीत उसी के नतीजा है।

उन्होंने कहा बिहार के लोगों ने विकसित समृद्ध बिहार के लिये मतदान किया है मैने बिहार की जनता से चुनाव के दौरान रिकार्ड मतदान करने के साथ NDA को प्रचंड बहुमत से जिताने का आव्हान किया था और बिहार के लोगों ने मेरे आग्रह को माना और सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पीएम ने कहा बिहार की जनता ने 2010 के बाद NDA को इतना बड़ा जनादेश दिया है NDA के सभी दलों की तरफ से मै बिहार की जनता का आभार मानता हूं उन्हें नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को भी आज मै नमन करता हूं बिहार में कर्पूरी जी के गांव से ही मैने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी जैसा कि कर्पूरी जी चाहते थे आज बिहार और बिहार के विकास को चरमोत्कर्ष पर ले जाना हमारी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा जैसे लोहा लोहे को काटता है बिहार में कुछ दलो ने एमबाय फॉर्मूला बनाया आज इस बड़ी जीत ने एक नया सहारात्मक फॉर्मूला दिया है और यह नया फॉर्मूला है महिला और यूथ के एमबॉय का, महिलाओं के साथ बिहार के युवाओं ने जो हर जाति धर्म से जुड़े है उन्होंने अपनी इच्छा आकांक्षा से जंगलराज वाले एमबॉय के फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया यह जीत बिहार के युवाओं के नाम है। मैं बिहार की महिलाओं के साथ NDA की टीम को भी नमन करता हूं नीतीश ने शानदार नेतृत्व दिया एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अदभुत काम किया और बिहार की धुरी को शानदार विजय से भर दिया। उन्होंने कहा यह एनडीए की जीत ही नहीं यह बिहार के लोगो की जीत है यह लोकतंत्र पर विश्वास करने वालों की जीत है।

पीएम ने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि आज गरीब शोषितों का ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चुनाव आयोग की बड़ी सफलता है उन्होंने कहा बिहार में कभी 3 बजे के बाद वोटिंग बंद हो जाती थी आज शांति से पूरे वक्त बिना रुकावट के वोट डाले गए जबकि जंगलराज के समय पोलिंग बूथ पर हिंसा होती थी मत पेटियां लूट ली जाती थी आज उसी बिहार में शांति पूर्ण तरीके से रिकॉर्ड मतदान हुआ। उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा पहले 2005, 2010 और 2015 के चुनावों में 1500 पोलिंग बूथों पर रिपोलिंग होती थी लेकिन 2025 के दो चरणों के चुनाव में एक भी बूथ पर रिपोलिंग नहीं हुई यह यह महत्वपूर्ण बात है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा आज कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी पार्टी बन गई है कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता हैं इसलिए कांग्रेस के अंदर भी एक अलग धड़ा पैदा हो गया है जिसके अंदर हर अंदर घोर निराशा और नाराजगी पनप रही है मुझे लगता है आगे कांग्रेस में एक और बड़ा विभाजन होने वाला हैं इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य सहयोगी दल भी समझने लगे है कि कांग्रेस अपनी निगेटिव पॉलिटिक्स से उन्हें भी डुबो रही है।

उन्होंने कहा कि आज तुष्टिकरण की जगह संतुष्टीकरण ने ले ली है और साफ है देश और बिहार के लोग तेज विकास के साथ विकसित भारत बनाना चाहते है और बिहार की इस जीत से अब बिहार 25 वर्षों से विकास की ओर दौड़ रहा है। अब बिहार में नए उद्योग लगेंगे पकाएं रुकेगा और बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिलेगा यह हमारी प्राथमिकता होगी।

read more
पटनाबिहार

बिहार की 243 सीटों पर मतगणना आज, 46 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

Bihar Elections

पटना / बिहार में दो चरणों में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए है शुक्रवार 14 नवंबर को 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का कार्य सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। उससे पहले पोस्टल बैलेड की गिनती का कार्य संपन्न होगा।

बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो फेज में चुनाव हुए का 14 नवंबर को मतों की गिनती का कार्य शुरू होगा। जैसा कि पहल चरण में 65.08 प्रतिशत और दूसरे चरण में इससे भी अधिक 69.12 प्रतिशत मतदान हुआ और बिहार में रिकार्ड 66.91 फीसदी वोटिंग हुई जो 1952 के बाद सबसे अधिक है। खास बात है इस बार लोकतंत्र के इस पर्व में महिलाओं ने पुरुषों से बाजी मारी और 71.6 फीसदी वोट महिलाओं ने डाले जबकि पुरुषों का आंकड़ा 62.8 फीसदी का रहा। इसके अलावा पहली बार के वोटर और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

243 सीटों पर मतों की गिनती के लिए 46 मतगणना केंद्र चुनाव आयोग ने बनाए है सुबह 7 बजे के बाद पहले सभी केंद्रों पर पोस्टर बेलेड पत्रों की गिनती का कार्य शुरू होगा और सुबह 8 स्ट्रॉग रूम से सीसीटीवी की निगरानी में ईवीएम लाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और करीब 8.30 बजे से ईवीएम में वोटो की गणना का कार्य शुरू होगा।

इस तरह बिहार में संभवतः दोपहर 2 बजे तक सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का कार्य संपन्न हो जायेगा और बिहार में 2025 में किसकी सरकार बनेगी NDA की या महागठबंधन की यह साफ हो जायेगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के साथ अन्य सभी इंतजामात कर लिए है इन पर निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी चुनाव आयोग ने की है।

read more
देशपटनाबिहार

बिहार में दूसरे फेज में 5 बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग, 122 सीटों पर 12 मंत्री सहित 1302 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद

Voting in INDIA

पटना / बिहार में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार की 122 सीटों पर 67.14 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा किशनगंज सीट पर 76.26 प्रतिशत और सबसे कम नवादा सीट पर 57.11 प्रतिशत वोटिंग हुई। चूंकि वोटिंग 6 बजे तक होना है इसलिए मत प्रतिशत बढ़ना तय है जो फायनल आंकड़ों में साफ होगा।जबकि कुछ जगह बहिष्कार की खबर है और छुटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव पूरी तरह से शांत माहौल में संपन्न हुआ।

बिहार में कुल 243 सीटें है गत 6 नवंबर को इसमें से 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है आज मंगलवार को बाकी 122 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइने देखी गई। दूसरे चरण में 45,399 पोलिंग बूथ है जिसमें 4109 बूथ संवेदनशील है जिसपर शाम 4 से 5 बजे तक मतदान हुआ जबकि अन्य पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तीन बजे तक कुल सीटों पर 60.59% मतदान हुआ था जो शाम 5 बजे 68.14% पर जा पहुंचा जो 2020 के चुनाव से काफी ज्यादा है। आज के चुनाव में इन 122 सीटों पर कुल 3.70 करोड़ मतदाता है जो 1302 उम्मीदवारों सहित 12 मौजूदा मंत्रियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव बहिष्कार की खबरें आ रही है इसमें अंता विधानसभा क्षेत्र के सामली गांव के मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया है ग्रामीणों के मुताबिक गांव को शहर से जोड़ने वाले 5 रास्ते है लेकिन सभी उखड़े पड़े है गहरे गड्ढों में पानी भरा है शिकायत के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आज तक ध्यान नहीं दिया जिसकी बजह से हमने बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसी तरह बगहा, बांका और रोहतास में भी सड़क पानी और पुल को लेकर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया बताया जाता है प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाइश दी लेकिन फिलहाल वह नहीं माने।

इधर जहानाबाद विधानसभा में वोटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई पोलिंग बूथ 220 पर दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए बाद में पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

read more
देशपटनाबिहार

तेजस्वी के बीजेपी और अमित शाह पर गंभीर आरोप, चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई, हार की संभावना से बौखलाए कहा बीजेपी ने

Tejaswi Yadav

पटना/ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण से पहले बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कहा जो 208 कंपनी 11 नवंबर के चुनाव के लिए बिहार बुलाया गया है वह सभी कम्पनियां और पुलिस बीजेपी शासित राज्यों से बुलाई गई है जबकि समीप के राज्य झारखंड और पश्चिम बंगाल से सुरक्षा बलों को नहीं बुलाया इससे साफ है चुनाव के दौरान बीजेपी कही न कही चुनाव डिस्टर्ब करने की फिराक में है विपक्ष के किन व्यक्तियों को उठाना है किन नेताओं को घेरना है इससे संशय होता है इतना ही नहीं तेजस्वी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना बताए सीएम कार्यालय से अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमित शाह बिहार में जिस होटल में रुकते है वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद करवा देते है और गोपनीय रूप से बिहार के अधिकारियों से मिलते है इसके अलावा स्ट्रांग रूम के जहां पहले चरण की वोटिंग के बाद ईवीएम मशीने रखी है वहां के सीसीटीवी कैमरे एकाएक बंद हो जाते है और वीवीपेड की पर्चियां सड़को पर पाई जाती है। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कल कहा 6 नवंबर को चुनाव हुए है लेकिन चुनाव आयोग ने आज तक उसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए है ऐसा क्यों, उनकी क्या इच्छा है।

इसके जबाव में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जो आरोप लगा रहे है वह बेबुनियाद है साफ है बिहार के चुनाव में महागठबंधन और उसके नेता अपनी संभावित हार से बौखला गए है इसीलिए वह इस तरह के आरोप लगा रहे है।

read more
देशबिहार

कट्टा क्रूरता कटुता कुशासन और करप्शन RJD – कांग्रेस की पहचान, बिहार को जंगलराज से बचाना है कहा पीएम मोदी ने

PM Narendra Modi

बेतिया, सीतामढ़ी/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की सभाओं में कांग्रेस और आरजेडी पर खुलकर हमला बोला और कहा कट्टा,क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन यह पांच चीजों से इनकी पहचान है वह यही नहीं रुके बल्कि कहा बिहार को अब जंगलराज नहीं चाहिए, बिहार को इस जंगलराज से बचाना अब आपकी जिम्मेदारी है 11 नवंबर को हमें एक एक सीट ही नहीं हर बूथ जीतना है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेतिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा चंपारण की इस धरती का इतिहास में बड़ा महत्व है यही वह धरती है जहां गांधी जी को महात्मा की उपाधि मिली थी आज हम विकसित बिहार का सपना लेकर चल रहे है तो इस धरती का सहयोग अहम है। उन्होंने कहा मेरी इस चुनाव की यह आखिरी सभा है 11 नवंबर को हमें सीटें ही नहीं जितनी बल्कि एक एक बूथ भी जीतना है मै इसी विश्वास के साथ जा रहा हूँ अब NDA के शपथ ग्रहण में आऊंगा।

उन्होंने कहा बिहार को जंगलराज से बचाना आपकी जिम्मेदारी है जंगलराज वालो ने इस भूमि को लठेतों गढ़ बना दिया था महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल था जहां कानून का राज खत्म हो जाता है वहां वहां सबसे अधिक परेशानी गरीबों पिछड़ों को होती है कानून का राज खत्म होगा तो रंगदारी शुरू होगी आपने नीतीश कुमार का सुशासन देखा है इसे जंगलराज से बचाए रखना अब आपकी जिम्मेदारी है।

जंगलराज को हराना सिर्फ आरजेडी कांग्रेस को हराना नहीं है बल्कि इस मानसिकता को हराना होगा जंगलराज का परिवार बिहार का बसे भ्रष्ट परिवार है दिल्ली का नामदार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है इन्होंने लाखों करोड़ों का घोटाला किया और जमानत पर है।

पीएम मोदी ने जनता से पूछा बिहार के बच्चों को क्या रंगदार बनना चाहिए, बिहार में स्टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए या हैंड्स अप करने वाले चाहिए राजद वालों के गाने सुनकर आप चौक जाएंगे हम बच्चों लेपटॉप दे रहे है वह कट्टा दुनाली दे रहे है।उन्होंने कहा जहां कटुता बढ़ाने वाले आरजेडी कांग्रेस हो वहां सामाजिक सदभाव मुश्किल होता है जहां आरजेडी कांग्रेस का कुशासन हो वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता, जहां करप्शन हो वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता और ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते, कट्टा, क्रूरता, कटुता कुशासन और करप्शन ही RJD और कांग्रेस की पहचान है।

पीएम ने कहा कांग्रेस की सरकार में मंहगाई चरम पर थी गाने बजते थे महंगाई डायन खाय जात है हमने GST कम किया इससे कई चीजें सस्ती हो गई। मोदी ने जो भी गारंटी दी उसे पूरा किया चाहे वह राम मंदिर का भव्य निर्माण हो, आर्टिकल 370 जो हटाना हो,वन रैंक वन पेंशन हो अन्य सभी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा इसी धरती पर हमने पहलगाम की बात कही थी और ऑपरेशन सिंदूर में आपने पाकिस्तान को तबाह होते देखा।

read more
देशपटनाबिहार

बिहार में दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को, चुनाव प्रचार का शोर थमा

Bihar Elections

पटना / बिहार में दूसरे और अंतिम चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोर बंद हो । दूसरे फेज में 20 जिलों की बाकी 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हो रहा है पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है अब 11 नवंबर को 20 जिलों की बाकी 122 सीटों पर वोटिंग होगी चुनावी आचार संहिता के तहत रविवार को शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम गया है।

read more
देशपटनाबिहार

बिहार चुनाव में अजब गजब बयान, बार फिर पलटवार, चुनाव आयोग खामोश

Election Commission

पटना/ बिहार के चुनाव में नेताओं के अजब गजब बयान सामने आ रहे है चाहे एनडीए हो या महागठबंधन दोनों ही एक दूसरे पर हमला करने में पीछे नहीं है लेकिन इससे जनता के मुद्दे गौड़ होते जा रहे है तो विकास की बात नगण्य, उसकी बजाय तेरी चादर मुझसे कितनी ज्यादा मैली है यह बताने की जोरशोर से कोशिशें जारी है इस तरह आरोप – प्रत्यारोप के साथ कटाक्ष और तंज के हमले से एक दूसरे को लहूलुहान किया जा रहा है। लेकिन खास बात है चुनाव आयोग पूरी तरह से खामोश है।

बिहार में चुनावी रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच बार पलटवार देखा गया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन में गांधी जी के तीन बंदर शामिल है एक पप्पू एक टप्पू और एक अप्पू उनका इशारा साफ तौर पर राहुल गांधी तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव की तरफ था। योगी ने कहा पप्पू सच नहीं बोल सकता पप्पू अच्छा नहीं बोल सकता टप्पू कुछ देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता इसलिए यह सभी दुष्प्रचार कर रहे है उन्होंने कहा आरजेडी और कांग्रेस का एक पार्टनर यूपी में है। उन्होंने इस दौरान 80 – 20 का भी जिक्र किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव में बिहार के एक चुनावी रैली में योगी पर पलटवार करते हुए कहा बीजेपी में भी बड़े बड़े गप्पू और चम्पू है इन गप्पू और चम्पू को बिहार में आप बदलो यूपी में हम इन्हें बदलेंगे। सपा नेता ने कहा जो लोग आईना देखकर आते है उन्हें हर तरफ बंदर ही बंदर नजर आते है।

जेडीयू प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खासमखास और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का एक बयान काफी चर्चा बटोर रहा है जिसमें उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के सुर में सुर मिलाते हुए कहा बिहार में विधायक दल मुख्यमंत्री के नाम का चुनाव करेगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA चुनाव लड़ रहा है। जेडीयू के अध्यक्ष रहे ललन सिंह ने कहा बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है अनंत सिंह के प्रचार की कमान सम्हाल रहे ललनसिंह ने गुलाब चंद यादव की हत्या को एक राजनेतिक साजिश बताया और कहा वह जब थे मेरी जिम्मेदारी कम थी लेकिन आज जब वह नहीं है तो मेरी जिम्मेदारी ज्यादा है मै खुद उनके प्रचार की कमान सम्हालूँगा मैं आप सब से कहना चाहता हूं मोकामा में हर व्यक्ति अनंत सिंह बाबू बनकर चुनाव लड़े पूरे इलाके को अनंतमय कर उन्हें भारी बहुमत से जिताए जिससे जिन्होंने यह षडयंत्र रचा उनका मुंह काला हो जाए।

जैसा कि मोकाना में 21 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी के सार्थक गुलाब चंद यादव की हत्या हुई थी नामजद एफआईआर के बाद मोकामा के जेडीयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जो अब जेल में है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सच्चाई सामने आयेगी।
ललन सिंह ने एक विवादित बयान भी एक सभा में दिया उन्होंने कहा कि आप लोग जुट जाए और चुनाव वाले दिन विरोधी पार्टी के लोगों को घर से ही न निकलने दे। हालांकि बाद में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।

इधर पीएम नरेंद्र मोदी लगातार महागठबंधन खासकर कांग्रेस और आरजेडी पर हमलावर है उन्होंने खुला आरोप लगाया कि लालूप्रसाद यादव ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा लगाकर अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करवा लिया। जबकि कांग्रेस और उसके बड़े नेता नहीं चाहते थे कि आरजेडी का सीएम बने।

read more
देशबिहार

राहुल बोले बिहार में भी वोट चोरी की कोशिश दिल्ली के लोग वोट दे रहे है, बिहार के बदलाव की लहर कहा तेजस्वी ने

Rahul Gandhi at Bihar

पूर्णिया / चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई सभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा हरियाणा सहित देश में वोट चोरी हो रही है यूपी दिल्ली के लोग बिहार में वोट दे रहे है मोदी – शाह और ज्ञानेश कुमार दोनों मिल गए है वोट चोरी को अंजाम दे रहे है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हमने हरियाणा के वोट चोरी का प्रजेंटेशन पिछले दिनों दिया एक ब्राजील की महिला की तस्वीर वोटर लिस्ट में 22 जगह दिखाई दी एक मकान नंबर पर 500 वोटर के नाम मिले इसके अलावा कई जगह घालमेल उजागर हुए इससे साफ होता है कि अब बिहार के चुनाव में भी वोट चोरी की कोशिश की जायेंगी क्योंकि हरियाणा में यूपी के लोगों ने वोट दिए और बिहार में दिल्ली के लोग वोट देते दिखाई दे रहे है मैं युवाओं से कहना चाहता हूं पोलिंग बूथ पर सावधान रहे।

तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा चुनाव का माहौल काफी अच्छा है बिहार में बदलाव की लहर चल रही है और जनता बदलाव के लिए वोट दे रही है।

read more
पटनाबिहार

बिहार में पहले चरण में बंपर वोटिंग, रिकॉर्ड 64.6 फीसदी वोटिंग़ ,कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद, कुछ जगह झड़पों की खबर डिप्टी सीएम के काफिले पर गोबर फेंका

voting

पटना / बिहार में पहले चरण में आज 18 जिलों की 141 सीटों पर 64.66 फीसदी वोटिंग हुई जिसमें कई बड़े नेताओं के साथ 1314 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिंहा के काफिले पर गोबर कीचड़ फेंका गया। सबसे अधिक बेगूसराय में सबसे अधिक 67 प्रतिशत और भोजपुर में सबसे कम 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिहार की 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद गुंजयाल के मुताबिक रात 8 बजे तक जो आंकड़े प्राप्त हुए है उसके मुताबिक इन सीटों पर 64.66 फीसदी मतदान हुआ है उन्होंने इसके बढ़ने से भी इंकार नहीं किया है। बताया जाता इन 121 सीटों में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है।

बिहार की 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद गुंजयाल के मुताबिक रात 8 बजे तक जो आंकड़े प्राप्त हुए है उसके मुताबिक इन सीटों पर 64.66 फीसदी मतदान हुआ है उन्होंने इसके बढ़ने से भी इंकार नहीं किया है। बताया जाता इन 121 सीटों में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है।

जिन 18 जिलों में आज वोटिंग हुई उनमें पटना सीवान बेगूसराय मुजफ्फरपुर दरभंगा मधेपुरा सहरसा गोपालगंज सारण वैशाली समस्तीपुर लखीसराय मुंगेर शेखपुरा नालंदा बक्सर भोजपुर और खगड़िया शामिल है।

जिन पार्टियों के दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में आज वेटिंग हुई उनमें मधेपुरा से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव , लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ से जेजेडी के टिकट पर मैदान में है तारापुर से बीजेपी से डिप्टी सीम सम्राट चौधरी, बीजेपी से डिप्टी सीएम विजय सिंहा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे है बाहुबली अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मौकामा से जेडीयू से ही विजय चौधरी सरायरंजन से चुनाव लड़ रहे है जबकि भोजपुरी कलाकार ख़ैसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर छपरा से और मैथिली ठाकुर बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में अलीनगर से अपना भाग्य आजमा रही है।

इस बार बिहार में पिछले चुनावों की तुलना में बंपर वोटिंग हुई है और पहले चरण में 121 सीटों पर हुए मत प्रतिशत अभी तक का सबसे अधिक 64.66 रहा है। जबकि 1990 में 62.04 % मतदान हुआ और सत्ता परिवर्तित हुई। 1995 में 61.79% मतदान हुआ और सत्ता परिवर्तन हुआ। सन 2000 की चुनावों में 62.57% मतदान हुआ और सत्ता परिवर्तित हुई। फरवरी 2005 के चुनावों में 46.50% वोटिंग हुई लेकिन किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला जिसके कारण अक्टूबर 2005 में फिर से चुनाव कराना पड़े और मत प्रतिशत गिर कर 42.85% रह गया लेकिन सत्ता ज़रूर बदल गई। 2010 के चुनाव में 52.73% वोटिंग हुई और सत्ता बदल गई। 2015 के चुनाव में 56.91% वोटिंग हुई और सत्ता परिवर्तित हुई जबकि 2020 के चुनाव में 57.29% मतदान हुआ और सत्ता परिवर्तित हुई। इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई जो क्या इस बार सत्ता परिवर्तित होने का संकेत है या नहीं यह 14 नवंबर को पता चलेगा जब नतीजे घोषित होंगे।

सारंग सीट से सीपीआईएम के प्रत्याशी सतेंद्र यादव की गाड़ी पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया इस दौरान हुए पथराव में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह से स्थिति सम्हाली।

लखीसराय की एक पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद वहां पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिंहा के काफिले को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसपर गोबर और कीचड़ के साथ जूते चप्पल फेंके और जोरदार नारेबाजी की बताया यह भी जा रहा है सड़क न बनने से लोग नाराज तेज। लेकिन इस हंगामे से स्थिति काफी बिगड़ गई बमुश्किल पुलिस कर्मियों ने उन्हें कार में सवार कराया इस बीच वहां आ पहुंचे आरजेडी के एमएलसी और विजय सिंहा के बीच तीखी बहस हुई और दोनों ने एक दूसरे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया विजय सिंहा ने मीडिया से बात करते हुए इसमें पुलिस की लापरवाही से आरजेडी पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाते हुए यह भी को कहा सरकार बनने पर बुलडोजर चलवाएंगे।

एक पोलिंग बूथ पर आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र का बूथ के बाहर खड़े एक पुलिस अधिकारी से तीखी बहस हो गई बताया जाता है पुलिस कर्मी वोट देने आई महिला मतदाता की जांच करने लगा तो भाई वीरेंद्र भड़क गए उन्होंने कहा किसी वोटर की जांच करने का आपको कोई अधिकार नहीं है यह काम बूथ पर ड्यूटी देने बैठे अधिकारी और कर्मचारियों का है।

read more
error: Content is protected !!