close

बीजापुर

छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबीजापुर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा – बीजापुर बॉर्डर के जंगलों में मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद 2 घायल

Bijapur Naxal Encounter

दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा – बीजापुर के बॉर्डर के जंगल में जवानों की सयुक्त कार्यवाही में 12 नक्सली मारे गए है मारे गए नक्सलियों में डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) कुख्यात नक्सली वेलमा मीडियम भी शामिल है मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। लेकिन इस मुठभेड़ में DRG के तीन जवान शहीद हो गए है और 2 जवान घायल हुए है। बस्तर आईजी सुंदराजन पी ने इसकी पुष्टि की है।

SP जितेन्द्र यादव ने बताया कि DRG, STF, कोबरा और CRPF की ज्वाइंट टीम बुधवार सुबह 9 बजे दंतेवाड़ा – बीजापुर बॉर्डर के बेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर थी सर्चिंग के दौरान अचानक जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमें 12 नक्सली ढेर हो गए सभी के शव बरामद किए जा चुके है जिनकी पहचान की जा रही है। जबकि एनकाउंटर की जगह से SLR राइफल ,303 राइफल और गोला बारूद बरामद हुआ है एसपी के मुतानिक सर्च ऑपरेशन जारी है इलाके को सील कर दिया गया है।

बस्तर के IG सुंदराजन पी ने बताया कि इस एनकाउंटर में DRG के तीन जवान शहीद हुए है जिनमें हेड कांस्टेबल मोनू भंडारी, रमेश सोढी और कांस्टेबल दुकारू गोंडे शामिल है उन्होंने बताया गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जबकि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद और नक्सलियों के खिलाफ हमारे वीर जवानों का एक इतिहास लिखा जा रहा है और नक्सलवाद आखिरी सांसे ले रहा है।

मारे गए इन 18 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख की राशि का इनाम घोषित था।

आज बीजापुर में तीनों शहीद जवानों को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के साथ भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई इस अवसर पर सभी अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया गया इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।बाद में सभी शहीदों के शव पूरे सम्मान के साथ उनके घर रवाना किए गए।

read more
छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में मुठभेड़, 25 लाख का इनामी नक्सली नेता भास्कर ढेर, 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Bijapur Naxal Encounter

बीजापुर / सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता भास्कर मारा गया, सर्चिंग के दौरान पुलिस को AK 47 गन भी बरामद हुई है इसके साथ ही दंतेवाड़ा ने लोन बर्राटू अभियान के तहत 7 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है जबकि पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में एक हार्ड कोर नक्सली राजू नूरुटू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की , वही सुरक्षा बलों ने सुकमा से 10 केजी IED बरामद किया जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है।

बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया के जंगल में किसी बड़े नक्सली के होने की खबर पर सुरक्षा बलों ने निर्धारित इलाके की घेराबंदी की इस बीच फायरिंग हुई जब सुरक्षा बलों के जवानों ने क्षेत्र में सर्चिंग की तो एक नक्सली का शव मिला जिसकी शिनाख्त 25 लाख के इनामी नक्सली नेता भास्कर के रूप में हुई शव के पास से सुरक्षा बलो को एक एके 47 गन भी बरामद हुई हैं। यह कुख्यात नक्सली भास्कर तेलंगाना स्टेट कमेटी का मेंबर था।

इधर बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त नक्सली ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है क्षेत्र की घेराबंदी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक हार्ड कोर नक्सली राजू निरूटू को बंदी बनाया है। जो लगातार क्षेत्र के नक्सली गतिविधियों के सलंग्न रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार के चलाये जा रहे लोन बर्राटू अभियान के तहत 7 युवा नक्सलियों ने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। खास बात है अभी तक इस साल इस अभियान के तहत 991 नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके है।

वही अहम बात है कि सुकमा में सुरक्षा बलों ने 10 किलोग्राम IED विस्फोटक बरामद किया है बताया जाता है जब सुरक्षा बल नक्सली प्रभावित इलाके में सर्चिंग कर रहे थे तभी उनके खोजी डॉग की मदद से एक जगह उन्हें यह IED विस्फोटक होने की जानकारी मिली सावधानी से सुरक्षा बलों ने उसे निकाला और बाद में सुरक्षित इलाके में बरामद विस्फोटक पदार्थ को नष्ट कर दिया।

read more
छत्तीसगढ़बीजापुर

छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बोर्डर के इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद 2 घायल, गोला बारूद हथियार बरामद

Bijapur Naxal Encounter

बीजापुर / छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में जवानों और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए जिनके शव बरामद कर लिए गए है लेकिन इन मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 जवान घायल हो गए है। अधिकारियों मुताबिक जंगल में सर्चिंग जारी है और इस दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार भी बरामद हुए है।

IG बस्तर सुन्दराज पी ने बताया कि बीजापुर के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी उनकी घेराबंदी के लिए बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के 1 हजार जवानों को रवाना किया गया घेराबंदी के दौरान उनकी इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों के एक बड़े दल से मुठभेड़ हो गई दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए है जिनके शव बरामद कर लिए गए है।

जबकि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए लेकिन हमारे दो जवान शहीद हुए और जवान दो घायल हो गए है घायलों को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है उन्होंने बताया कि घायल जवान खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्चिंग जारी है और भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए है उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले साल से अभी तक में 81 नक्सली मारे गए है और अकेले बस्तर में ही 65 नक्सली ढेर हुए है।

आईजी सुंदराज पी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी के मद्देनजर 3 से 4 क्षेत्र इनके आसान क्षेत्र है जिसमें अबूझमाड़ नेशनल पार्क का जंगल और साउथ बस्तर क्षेत्र शामिल है मुठभेड़ में 2024 से अभी तक 217 नक्सली मारे गए इन सभी नक्सलियों की बॉडी रिकवर की जा चुनी है।

read more
छत्तीसगढ़बीजापुर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने ब्लास्ट कर सेना का वाहन उड़ाया, 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत

Bijapur Naxal Attack

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया इस नक्सली हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए उनके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। यह ब्लास्ट इतना भीषण था की वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बताया जाता है कि बीजापुर से ज्वाइंट ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा करके सोमवार को जब लौट रही थी तो दोपहर 2 बजे करीब बीजापुर मुख्यालय से 40 किलोमीटर पहले अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदराजन पी ने बताया कि यह धमाका इतना तेज था कि सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए इस ब्लास्ट की भीषणता का यह आलम था कि वाहन के कई पार्ट 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट की ऊँचाई पर मिले।

विस्फोट के दौरान गाड़ी कई फीट ऊपर उछली और गिरकर मलबे में तब्दील हो गई और जवानों के शव काफी क्षत – विक्षत हालत में मिले। जवानों की शहादत के बाद उनके हथियार और अन्य सामान को सुरक्षित रखा गया है घटना के बाद जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया।

शहादत देने वाले DRG जवानों में हरीश कुमार, पाडरू पोयाम, सुदर्शन वेट्टी बुधराम कौरसा, बामन सोढ़ी, डूम्मा मड़कानी, सोमडू वेट्टी और सुबरनाथ यादव शामिल है।

read more
error: Content is protected !!