close

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबीजापुर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा – बीजापुर बॉर्डर के जंगलों में मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद 2 घायल

Bijapur Naxal Encounter

दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा – बीजापुर के बॉर्डर के जंगल में जवानों की सयुक्त कार्यवाही में 12 नक्सली मारे गए है मारे गए नक्सलियों में डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) कुख्यात नक्सली वेलमा मीडियम भी शामिल है मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। लेकिन इस मुठभेड़ में DRG के तीन जवान शहीद हो गए है और 2 जवान घायल हुए है। बस्तर आईजी सुंदराजन पी ने इसकी पुष्टि की है।

SP जितेन्द्र यादव ने बताया कि DRG, STF, कोबरा और CRPF की ज्वाइंट टीम बुधवार सुबह 9 बजे दंतेवाड़ा – बीजापुर बॉर्डर के बेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर थी सर्चिंग के दौरान अचानक जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमें 12 नक्सली ढेर हो गए सभी के शव बरामद किए जा चुके है जिनकी पहचान की जा रही है। जबकि एनकाउंटर की जगह से SLR राइफल ,303 राइफल और गोला बारूद बरामद हुआ है एसपी के मुतानिक सर्च ऑपरेशन जारी है इलाके को सील कर दिया गया है।

बस्तर के IG सुंदराजन पी ने बताया कि इस एनकाउंटर में DRG के तीन जवान शहीद हुए है जिनमें हेड कांस्टेबल मोनू भंडारी, रमेश सोढी और कांस्टेबल दुकारू गोंडे शामिल है उन्होंने बताया गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जबकि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद और नक्सलियों के खिलाफ हमारे वीर जवानों का एक इतिहास लिखा जा रहा है और नक्सलवाद आखिरी सांसे ले रहा है।

मारे गए इन 18 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख की राशि का इनाम घोषित था।

आज बीजापुर में तीनों शहीद जवानों को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के साथ भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई इस अवसर पर सभी अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया गया इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।बाद में सभी शहीदों के शव पूरे सम्मान के साथ उनके घर रवाना किए गए।

read more
छत्तीसगढ़देशरायपुर

76 जवानों की हत्या का मास्टर माइंड नक्सली हिडमा डेड लाइन से 12 दिन पहले ढेर, पत्नी राजो सहित अन्य 5 नक्सली भी मारे गए

Naxal Madavi Hidma Encounter

रायपुर / छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी दुर्दांत नक्सली हिडमा मारा गया उसके अलावा उसकी पत्नी राजो सहित 5 अन्य हार्ड कोर नक्सली भी ढेर हो गए है। हिडमा 76 भारतीय जवानों की हत्या सहित 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टर माइंड था। बस्तर आईजी सुंदराजन पी ने हिडमा के मारे जाने की पुष्टि की है। खास बात है गृहमंत्री अमित शाह की डेड लाइन से 12 दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने हिडमा को ढेर कर दिया। जबकि आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में खूंखार नक्सली देवजी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

बताया जाता है यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले के छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से लगे माडेर मिल्ली के घने जंगल में मंगलवार सुबह हुई ,जिसमें 1 करोड़ का इनामी CCM माड़वी हिडमा उसकी पत्नी DKSZC मड़कम राजे उर्फ रजक्का और DCM लकमल PPCM कमलू DVCM मडगमराज और PPCM मल्ला ढेर हो गए। जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुई इस मुठभेड़ में 2 AK 47 गन, 1 पिस्टल, 1 रिवाल्वर 1 सिंगल बोर राइफल और 4 डेटोनेटर और भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है।

हिडमा पिछले दो दशक में हुए 26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टर माइंड था जिसमें 2010 में हुआ दंतेवाड़ा हमला भी शामिल है जिसमें 76 जवान शहीद हुए थे इसके अलावा 2013 का झीरम घाटी हमला 2020 का सुकमा -बीजापुर हमला इन सभी में हिड़मा की प्रमुख भूमिका थी।

हिडमा का जन्म छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 1981 में हुआ था वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की बटालियन का कमांडर (PCGA)और माओवादी सेंट्रल कमेटी (CCM) का सदस्य था उल्लेखनीय है कि वह बस्तर क्षेत्र से इस शीर्ष नेतृत्व में शामिल होने वाला इकलौता आदिवासी था।

बस्तर आईजी सुंदराजन पी ने बताया बीते दिनों से सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ लगातार मुठभेड़ चल रही थी। छत्तीसगढ़ से लगे हुए आंध्र प्रदेश के बॉर्डर के जंगल में भारी संख्या में प्रमुख हार्डकोर नक्सली होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन जारी था घेराबंदी के लिए सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस डीआरजी सीआरपीएफ बल जंगली क्षेत्र में मौजूद था इसी बीच नक्सलियों।की तरफ से फायरिंग हुई जबाव में सुरक्षा बलों ने भी चारों ओर से घेरते हुए नक्सलियों के गुट पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

इस सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से बात कर पूरी जानकारी ली जबकि डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर वहां पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा नक्सलवाद का रास्ता कही नहीं जाता नक्सली हथियार छिड़कर मुख्य धारा में लौटे। जैसा कि गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में 30 नवंबर की डेड लाइन अधिकारियों को दी थी लेकिन 13 दिन इसके ही हिडमा सहित 6 खूंखार नक्सली मारे गए।

read more
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के पास पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से भिड़ी, 7 यात्रियों की मौत 15 घायल,रेल यातायात ठप, जांच के आदेश

Passenger and Goods train Accident

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास एक पैसेंजर मेमू ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकराने से 7 यात्रियों की मौत हुई है जिनके बढ़ने की आशंका है। जबकि 15 यात्री घायल हुए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ट्रेन दुर्घटना गतोरा रेलवे स्टेशन के लाल खदान के पास हुई है। रेल्वे का बचाव दल मौके पर पहुंच गया रेल्वे प्रशासन बीस घटना की जांच के आदेश दे दिए है।

रेल्वे प्रशासन के मुताबिक यह रेल दुर्घटना शाम करीब 4 बजे हुई है जब एक पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर के पास गतोरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से जाकर टकराई और मेमू ट्रेन का अगला कोच मालगाड़ी के आगे के हिस्से पर चढ़ गया जबकि कुछ पिछली बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गई बताया जाता है अगले डब्बो में बच्चों महिलाओं सहित कई यात्री फंस गए, इस बीच यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रेलवे प्रशासन ने तुरत फुरत राहत एवं बचाव दल के साथ मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को घटना स्थल पर भेजा। बताया जा रहा है गैस कटर से प्रभावित कोचों को अलग कर उसमें फंसे यात्रियों को निकालने के प्रयास शुरू किए गए है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों से यात्रियों को बाहर निकाला गया है। रेल्वे प्रशासन ने फिलहाल 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। वही 15 यात्री घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से रेल यातयात प्रभावित हो गया है रेल प्रशासन ने कई ट्रेनें रद्द करदी वही कुछ एक्सप्रेस ट्रेन और पैसेंजर रेलगाड़ियों के रूट डायवर्ट किए गए है। रेल्वे प्रशासन ने हेल्प लाइन जारी करने के साथ इस घटना की जॉच के आदेश दे दिए है। साथ ही रेल्वे ने मृतकों के परिजनों को 10 – 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 – 5 लाख और मामूली घायलों को 1 – 1 लाख के मुआवजे की घोषणा की है जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने डीएम से चर्चा कर हालत का जायजा लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा पैसेंजर ट्रेन में दो लोकों पायलट सवार थे लेकिन क्या कारण रहा कि वह दोनों ही रेड सिंगनल नहीं देख पाए और तेज गति से आगे बढ़ रही पैसेंजर ट्रेन सीधी मालगाड़ी से जाकर टकरा गई जिससे उसके अगली बोगी के परखच्चे उड़ गए। अब यह रेल प्रशासन की जांच का विषय है कि इस हादसे के सही कारण क्या रहे।

read more
छत्तीसगढ़रायपुर

ऐतिहासिक घटना, 210 नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण, 1 करोड़ का कुख्यात कमांडर रूपेश भी शामिल, पुरुष से महिला नक्सली ज्यादा

naxal surrender

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज एकसाथ 210 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है यह संख्या के आधार पर आतंक मचाने वाले माओवादियों का अभी तक सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आत्म समर्पण है। जिसमें 1 करोड़ का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर रूपेश भी शामिल है। इन नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के समझ हथियारों सहित सरेंडर किया। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्रीय सरकार के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के बाद बस्तर के अन्य जिले भी नक्सली आतंक से धीरे धीरे मुक्त होते जा रहे है।

बस्तर के जगदलपुर में ऐतिहासिक मंच पर नक्सलियों का आत्मसमर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 3 बसों में यह 210 नक्सली आयोजन स्थल पर लाए गए रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रत्येक नक्सली को भारत के संविधान की प्रति दी और बस्तर वासियों ने गुलाब का फूल देकर उनका मुख्य धारा में लौटने पर आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के समक्ष नक्सलियों के आत्म समर्पण करने की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इस दिन को एतिहासिक बताते हुए कहा मुझे बेहद खुशी है कि रास्ता भूलकर गलत रास्ता अपनाने वाले हमारे ही लोग आज फिर से मुख्य धारा में लौटे है और उन्होंने हमारी पुनर्वास की नीति को माना और अब आगे वह सभी अपना नया जीवन शुरू करेंगे और सरकार हर क्षण उनके साथ खड़ी है।

आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में सबसे बड़ा 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर सतीश उर्फ के. वासुदेव राव उर्फ रूपेश भी शामिल है खास बात है इन 210 नक्सलियों में महिला नक्सलियों की तादाद 153 है जो पुरुष नक्सलियों से ज्यादा है। जिसमें CCM कैडर का 1, DVCM कैडर के 21, ACM के 61, PLGA/ RPC कैडर के 22 मेंबर, DKSCC के 4 कैडर रीजनल लेबल का 1 कैडर और 98 पार्टी मेंबर शामिल है।

इन नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी मिले है जिनकी संख्या 153 से अधिक है जिसमें 19 – AK 47, 303 रायफल 36, इशांश राइफल 23, SLR 17, कार्बाइन 4, 12 बोर की बंदूक 41, BGC लॉन्चर 11, प्रमुख रूप से शामिल है।

बताया जाता है बस्तर का जगदलपुर नक्सलियों का गढ़ रहा है लेकिन इन नक्सलियों के एकसाथ आत्मसमर्पण से अब कांकेर से गरियाबंद होते हुए बीजापुर तक और उसके आगे महाराष्ट्र बोर्डर के गढ़चिरौली तक का नक्सल प्रभावित इलाका नक्सलियों से लगभग शून्य हो जायेगा। जिससे इन इलाकों में रहने वाले गरीब और ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी और अब यह क्षेत्र मुख्य धारा से जुड़ने के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा।

read more
छत्तीसगढ़रायपुर

शराब घोटाला, चैतन्य बघेल को कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंपा, पूर्व सीएम बघेल बोले मालिक को खुश करने मोदी शाह ने ED को भेजा

Chaitanya Bhaghel

रायपुर / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें ईडी को 5 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। अब ईडी उनसे इस मामले के पूछताछ करेगी।

शुक्रवार की सुबह 6 बजे ईडी की टीम भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची और वहां से उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया और उन्हें लेकर रायपुर आई जहां चैतन्य को ईडी ने कोर्ट में पेश किया गया, और उनकी रिमांड मांगी सुनवाई के बाद अदालत ने चैतन्य को 5 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। अब ईडी उनसे पूछताछ करेगी। कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता चरणदास महंत मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहे।

ईडी ने इस मामले की जांच की थी ईडी का आरोप है कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है जिसमें शराब बनाने वाली कंपनियों से रिश्वत लेना, लाइसेंसधारी ठेकेदारों से अवैध बसूली, कच्ची देशी शराब का सारा पैसा सिंडीकेट को मिलना ,मंत्री का कमीशन शामिल है।

ED ने ACB में एफआईआर दर्ज की और जांच में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला बताया है ED ने जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार में आईएएस ऑफिसर अनिल टुटेजा आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और शराब कारोबारी अनिल ढेबर के सिंडीकेट के जरिए इस घोटाले अंजाम दिया गया है। जबकि चैतन्य बघेल को लेकर ईडी शराब घोटाला, महादेव सट्टा ऐप और कोल घोटाले में जांच कर रही हैं।

चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद भूपेश बघेल ने शुक्रवार को सुबह 6.20 बजे एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी उसने बाद उनसे बंगले पर भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे। जिन्होंने 11 बजे प्रदर्शन भी किया। भूपेश बघेल बाद में रायपुर पहुंच चले गए।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर लिखा कि यह पूरा मामला झूठा है यह बीजेपी सरकार की विपक्ष को दबाने की कोशिश है लेकिन हम न झुकेंगे न ही डरेंगे इसका कांग्रेस हर स्तर पर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा शुक्रवार को विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था इस दिन हमें अदाणी को तामगार में काटे जा रहे पेड़ो का मुद्दा उठाना था लेकिन भिलाई निवास में साहब ने ED भेज दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि पहले मेरे जन्म दिन पर मेरे सलाहकार और ओएसडी को गिरफ्तार किया और आज मेरे बेटे के जन्म दिन पर ईडी ने उसे गिरफ्तार किया है। यह सब मोदी शाह ने अपने मालिक अड़ानी को खुश करने के लिए किया है लेकिन हम न दबेंगे न झुकेंगे हम इसका पुरजोर मुकाबला करेंगे।

इधर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का यह बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है यदि आप कहते है हमने कुछ किया ही नहीं झूठा फंसाया जा रहा है तो फिर इतना पैनिक होने की जरूरत क्या है।

read more
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में ASP आकाश राव IED विस्फोट में शहीद, 2 पुलिस अधिकारी घायल

Bastar Naxal Area

सुकमा / छत्तीसगढ़ के सुकमा के में IED विस्फोट की चपेट में आने से पुलिस के एडीशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए जबकि एसडीओपी और टीआई घायल हो गए है जिन्हें कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है एएसपी आकाश राव गैलंटी अवार्ड से सम्मानित थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहीद पुलिस अधिकारी के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लगातार आत्मसमर्पण और हार्डकोर नक्सलियों के लगातार मारे जाने से नक्सली बौखलाए हुए है उनके कमांडरों ने 10 जून को बंद का आव्हान किया था। सोमवार को कोंटा के एएसपी आकाश राव गुरपुंजे दल बल सहित क्षेत्र में पैदल मार्च को निकले थे यह जांच करते हुए आगे बढ़ रहे थे जब सभी कोंटा के ऐराबोर मार्ग के लोड्रा के नजदीक पहुंचे तभी एक जगह पैर पड़ते ही बारूदी सुरंग में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और इस आईईडी विस्फोट की चपेट में यह पुलिस अधिकारी आ गए जिसमे एएसपी आकाश राव शहीद हो गए जबकि एसडीओपी और एक टीआई बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना में घायल हुए पुलिस अधिकारियों को कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी के शहीद होने के बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मी बुरी तरह से रोने लगे बताया जाता है शहीद एएसपी आकाश राव गेलेंट्री अवार्ड से सम्मानित थे और रायपुर के रहने वाले थे उनका परिवार रायपुर के ही रहता है। खबर मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कार्यक्रम स्थगित कर शहीद एएसपी के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें चाचा और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया साथ कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी। इधर गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है और कहा है कि शहीद एएसपी के बाद भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।

जैसा कि पिछले दिनों नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार जारी है और बसब राजू और भास्कर जैसे लाखों करोड़ों के इनामी 21 हार्डकोर नक्सली मारे जा चुके है तो 900 से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके है जिससे नक्सली नेता बुरी तरह से बौखला गए है और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के हथकंडे अपनाते है लेकिन सुरक्षा बलों के हौसले भी बुलंद है वह अपने टारगेट को पूरा किए पीछे हटने वाले नहीं है ऐसा बस्तर आईजी पी सुन्दराजन का कहना है।

read more
छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में मुठभेड़, 25 लाख का इनामी नक्सली नेता भास्कर ढेर, 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Bijapur Naxal Encounter

बीजापुर / सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता भास्कर मारा गया, सर्चिंग के दौरान पुलिस को AK 47 गन भी बरामद हुई है इसके साथ ही दंतेवाड़ा ने लोन बर्राटू अभियान के तहत 7 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है जबकि पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में एक हार्ड कोर नक्सली राजू नूरुटू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की , वही सुरक्षा बलों ने सुकमा से 10 केजी IED बरामद किया जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है।

बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया के जंगल में किसी बड़े नक्सली के होने की खबर पर सुरक्षा बलों ने निर्धारित इलाके की घेराबंदी की इस बीच फायरिंग हुई जब सुरक्षा बलों के जवानों ने क्षेत्र में सर्चिंग की तो एक नक्सली का शव मिला जिसकी शिनाख्त 25 लाख के इनामी नक्सली नेता भास्कर के रूप में हुई शव के पास से सुरक्षा बलो को एक एके 47 गन भी बरामद हुई हैं। यह कुख्यात नक्सली भास्कर तेलंगाना स्टेट कमेटी का मेंबर था।

इधर बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त नक्सली ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है क्षेत्र की घेराबंदी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक हार्ड कोर नक्सली राजू निरूटू को बंदी बनाया है। जो लगातार क्षेत्र के नक्सली गतिविधियों के सलंग्न रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार के चलाये जा रहे लोन बर्राटू अभियान के तहत 7 युवा नक्सलियों ने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। खास बात है अभी तक इस साल इस अभियान के तहत 991 नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके है।

वही अहम बात है कि सुकमा में सुरक्षा बलों ने 10 किलोग्राम IED विस्फोटक बरामद किया है बताया जाता है जब सुरक्षा बल नक्सली प्रभावित इलाके में सर्चिंग कर रहे थे तभी उनके खोजी डॉग की मदद से एक जगह उन्हें यह IED विस्फोटक होने की जानकारी मिली सावधानी से सुरक्षा बलों ने उसे निकाला और बाद में सुरक्षित इलाके में बरामद विस्फोटक पदार्थ को नष्ट कर दिया।

read more
छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में नक्सली ऑपरेशन,मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी सीसी मेंबर बासव राजू भी मारा गया,एक जवान शहीद

Bastar Naxal Area

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए है खास बात है इनमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली सरगना सीसी मेंबर बासव राजू उर्फ नंबाल्ला भी मारा गया है। जबकि एनकाउंटर के दौरान एक जवान भी शहीद हुआ हैं।

छत्तीसगढ़ में करेंकुटा पहाड़ को मुक्त कराने के बाद सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था सुरक्षा बलों को नक्सलियों के बड़े केडर के अबूझमाड़ के बाटेर इलाके में मौजूद होने का इनपुट मिला था इस संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा बीजापुर नारायणपुर और कोंडा गांव की DRG और पुलिस बल शामिल था। सुरक्षा बलो ने 19 मई को सर्च ऑपरेशन शुरू किया और घेराबंदी करते हुए फोर्स 50 किलोमीटर जंगल में पैदल चलकर अबूझमाड़ के बाटेर इलाके के जंगल में पहुंची तो उसकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें 27 नक्सली मारे गए इनमें डेढ़ करोड़ का सीसी मेंबर और हार्डकोर नक्सली बासव राजू भी मारा गया इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ डीआरजी का एक जवान भी शहीद हुआ जबकि कुछ जवान घायल भी हुए है।

बताया जाता है आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाले बासव राजू को गगन्ना,केशव राव नंबल्ला, दारापू और नरसिंहराव रेड्डी के कई नामों से जाना जाता था यह छत्तीसगढ़ सहित देश के 9 राज्यों में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था जो नक्सली नेटवर्क का शीर्ष नेतृत्व और महासचिव था और इन राज्यों में ऑपरेशन हेड था।

बारंगल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने वाला बासव राजू 80 के दशक में नक्सली संगठन और मूमेंट से जुड़ा था यह ताड़मेटला में 76 जवानों की शहादत और झीरम घाटी सहित कई नक्सली ऑपरेशन में शामिल रहा था। खास बात है बासव राजू नक्सली मिलिट्री ऑपरेशन का संचालन करता था बस्तर के जंगलों में फोर्स को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले बूबी ट्रेप और आईईडी भी इसी ने ईजाद किए थे हाल के दिनों में नक्सलियों ने जो देशी रॉकेट लॉन्चर बीजीएल तैयार किए थे वह इसी ने बनाए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सफलता पर जवानों को बधाई दी है जबकि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पहली बार महासचिव स्तर का नक्सली नेता मारा गया हैं जो हमारे ऑपरेशन की बड़ी सफलता है इस सफलता के लिए बहादुर सुरक्षाबल और एजेंसियों की सराहना करता हूं।

read more
छत्तीसगढ़बस्तर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़, 17 नक्सली ढेर, इनमें 11 महिलाएं, झीरम घाटी कांड का कमांडर भी मारा गया

Bastar Naxal Area

बस्तर / छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए, जबकि DRG के दो जवान घायल हो गए है। मारे गए नक्सलियों में 11 महिला नक्सली सहित 12 साल पहले हुए झीरम घाटी कांड में शामिल कमांडर और 25 लाख का इनामी बुधरा भी शामिल है।इनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए है क्षेत्र में CRPF सर्चिंग कर रही है जिससे मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जबकि नक्सलियों के शवों को सुरक्षा बल के जवान 10 किलोमीटर पैदल चलकर कंधे पर उठाकर जंगल से ला रहे है। यह एनकाउंटर केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली इलाके में आज शनिवार सुबह हुआ।

छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा के बीच घने जंगल में नक्सलियों के डेरा डाले जाने की सूचना के बाद DRG और CRPF के 500 से 600 जवानों ने जंगली इलाके में जब घेराबंदी की तो उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई इस एनकाउंटर में 17 नक्सली ढेर हो गए मरने वाले नक्सलियों में 11 महिला नक्सली शामिल है खास है कि इनमें नक्सल संगठन SZCM स्पेशल जोनल कमेटी का मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी मारा गया है जो 2013 में दरभा के झीरम घाटी कांड में शामिल था। इस घटना में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मारे गए थे। बुधरा पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि सुरक्षा बल के दो जवान भी जख़्मी हुए है।

DIG कमलोचन कश्यप के मुताबिक नक्सलियों के शवों के पास से इंसास और एसएलआर जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए है मारे गए नक्सलियों में बड़े केडर के हार्डकोर नक्सली भी शामिल है जिनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया इस मुठभेड़ में DRG के दो जवान भी घायल हुए है जो खतरे से बाहर है DRG के जवान जंगल में करीब 10 किलोमीटर अन्दर से मारे गए नक्सलियों के शवों को कंधे पर लादकर ला रहे है। CRPF के जवान जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे है जिससे मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना भी है। DIG के मुताबिक यह ऑपरेशन लगभग समाप्त हो गया है।

खास बात है इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षा बलों ने 25 लाख के इनामी नक्सली सुधाकर उर्फ सुधीर सहित 3 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था वहीं बस्तर रेंज में 2025 में अभी तक 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया जा चुका है। इसमें 20 मार्च और 29 मार्च के बीच 10 दिन में 49 नक्सली ढेर किए जा चुके है।

read more
छत्तीसगढ़बीजापुर

छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बोर्डर के इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद 2 घायल, गोला बारूद हथियार बरामद

Bijapur Naxal Encounter

बीजापुर / छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में जवानों और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए जिनके शव बरामद कर लिए गए है लेकिन इन मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 जवान घायल हो गए है। अधिकारियों मुताबिक जंगल में सर्चिंग जारी है और इस दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार भी बरामद हुए है।

IG बस्तर सुन्दराज पी ने बताया कि बीजापुर के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी उनकी घेराबंदी के लिए बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के 1 हजार जवानों को रवाना किया गया घेराबंदी के दौरान उनकी इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों के एक बड़े दल से मुठभेड़ हो गई दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए है जिनके शव बरामद कर लिए गए है।

जबकि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए लेकिन हमारे दो जवान शहीद हुए और जवान दो घायल हो गए है घायलों को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है उन्होंने बताया कि घायल जवान खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्चिंग जारी है और भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए है उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले साल से अभी तक में 81 नक्सली मारे गए है और अकेले बस्तर में ही 65 नक्सली ढेर हुए है।

आईजी सुंदराज पी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी के मद्देनजर 3 से 4 क्षेत्र इनके आसान क्षेत्र है जिसमें अबूझमाड़ नेशनल पार्क का जंगल और साउथ बस्तर क्षेत्र शामिल है मुठभेड़ में 2024 से अभी तक 217 नक्सली मारे गए इन सभी नक्सलियों की बॉडी रिकवर की जा चुनी है।

read more
error: Content is protected !!