close

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

SIR: यूपी की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी, कुल 12.55 करोड़ वोटर, 2.89 करोड़ वोटर के नाम कटे, एक विधानसभा में 61 हजार वोट कम हुए

Election Commission

नई दिल्ली, लखनऊ/ चुनाव आयोग ने SIR के बाद आज उत्तर प्रदेश की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कुल 12 करोड़ 55 लाख वोटर इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए गए है जबकि 2025 की सूची में कुल 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे इस तरह पिछली मतदाता सूची के मुकाबले 2 करोड़ 89 लाख वोटर कम हो गए है जिसमें 46.23 लाख वोटर मृत बताते गए है जबकि 2.17 करोड़ वोटर शिफ्ट हो गए है। इस तरह यूपी में पुरानी सूची से 18 फीसदी वोटर कम हुए यानि हर पांचवे मतदाता का नाम हट गया है बड़ी बात है कि यूपी की हर विधानसभा से 61 हजार वोटर कम हो गए है जो बड़ा आंकड़ा है।

पिछले दिनों चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को 12 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन (SIR) कराने की घोषणा की थी जिसमें एक माह का समय निर्धारित किया था लेकिन यूपी में तीन बार SIR का समय बढ़ाया गया पहले 1 हफ्ता फिर 15 दिन और उसके बाद फिर से एक हफ्ता और चुनाव आयोग ने आज 6 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख तो ललितपुर में सबसे कम 95 हजार मतदाता कम हुए इस ड्राफ्ट मतदाता सूची में वोटर, आयोग की बेव साइट पर अपना नाम देख सकते है यदि फार्म भरने के बावजूद नाम नहीं है तो मतदाता 6 फरवरी तक दावे आपत्ति दर्ज करा सकते है वोटर आवश्यक दस्तावेजों के साथ वोट जोड़ने के लिए 6 और कटवाने के लिए 7 नंबर फॉर्म भरकर जमा करा सकते है आयोग ने एक हेल्प लाइन नम्बर 1950 भी जारी किया है जिससे मदद ली जा सकती है इसके लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है आयोग के मुताबिक शहरी क्षेत्र में कम सहयोग मिलने के कारण क्षेत्र में विशेष कैंप भी लगाएं जाएंगे। आयोग 6 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा।

उत्तर प्रदेश से पहले आयोग 11 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की ग्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर चुका है जिसमें कुल 3 करोड़ 69 लाख मतदाताओं के नाम कटे है मध्यप्रदेश में 42.84 लाख, छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख केरल में 24.08 लाख, राजस्थान में 41.85 लाख, पश्चिम बंगाल में 58.20 लाख, तमिलनाडु में 97 लाख, गुजरात में 73 लाख,गोवा में 11.85 लाख पुडुचेरी 1.03 लाख अंडमान द्वीप 3.10 लाख, लक्षद्वीप में 1,616 हजार वोटर कम हुए है।

लेकिन यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आने से पहले ही सियासत चरम पर थी –

लेकिन इस ड्राफ्ट लिस्ट के आने के करीब 15 दिन पहले यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ लखनऊ में हुई एक मीटिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान ने सभी को चौकाया था जिसमें योगी ने कहा कि 2025 में उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे SIR के बाद नई सूची में 18 वर्ष पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम जुड़ने के बाद करीब यह संख्या 16 करोड़ होना चाहिए थी लेकिन करीब 4 करोड़ मतदाओं के नाम कम हो रहे है यह वोटर आपके विरोधी नही बल्कि 85 से 90 फीसदी वोटर आपका वोटर है इस तरह बढ़ने की बजाय हम वोटर घट रहे है इसलिए सभी कार्यकर्ता इन वोटरों के नाम जुड़वाने के लिए जुट जाए।

इस पर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ को यह जानकारी कैसे मिली कि 4 लाख वोटर घट रहे है सपा ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया था। लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिए एक बयान ने फिर से सवाल उठा दिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने लिस्ट में पीडीए वोटरों के नाम सक्रियता से जुड़वाए है इसलिए सपा समर्थित सभी मतदाताओं के नाम जुड़ गए है और बीजेपी के घटे है इसलिए सपा का अगले चुनाव में सत्ता में आना तय है।इस तरह सपा जो पहले कांग्रेस के साथ चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाती रही थी एकाएक सपा प्रमुख के इस बयान ने भी चौंकाने का काम किया।

अब क्या बोले सपा नेता अखिलेश यादव –

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है इस सूची में करीब 3 करोड़ नाम कटने से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे है उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को आव्हान कर कहा हमें बीजेपी की साजिश को विफल करना है पार्टी के लोग हर बूथ पर पूरी तैयारी से जुट जाएं और हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए।

जबकि कांग्रेस ने कहा कि SIR प्रक्रिया में जो साजिश हुई है उसकी जांच होना चाहिए।

read more
उत्तर प्रदेश

यूपी के पीलीभीत का आदमखोर बाघ, 7 जाने ले चुका है, 18 गांव, 50 हजार से अधिक ग्रामीण दहशत में, फॉरेस्ट की पकड़ से बाहर

Wolf and Tiger Attack

पीलीभीत/ हाल में खूंखार भेड़ियों से उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों को बमुश्किल निजात मिली थी अब आदमखोर बाघ ने पीलीभीत जिले के डेढ़ दर्जन गांव के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है दो महीने में इस बाघ ने 7 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें मार डाला। जिससे गांवों में मातम पसरा है डर और दहशत के कारण लोग खेतों पर नहीं जा पा रहे कि 5 बजते ही घर में बंद हो जाते है कब बाघ उन पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना ले। हालत यह है कि ग्रामीण पूरी पूरी रात जगाकर बिता रहे है। जबकि फॉरेस्ट विभाग फिलहाल इस मानव भक्षी बाघ को पकड़ना तो दूर अभी तक उसका कोई सुराग भी नहीं लगा सका है और फिलहाल खाली हाथ है।

पीलीभीत के डेढ़ दर्जन गांव में खूनी बाघ का आतंक-

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के ग्रामीण इन दिनों दहशत की जिंदगी जी रहे है इसका कारण है आदमखोर बाघ जिसके मुंह इंसानी खून लग चुका है मौका मिलते ही यह आदमखोर इंसान पर अटैक कर देता है और शिकार कर उन्हें अपना निवाला बना रहा है

60 दिन ,7 लोगों का शिकार –

  • तारीख 14 मई – पीलीभीत जिले के नसीरगंज गांव में रहने वाला किसान हंसराज जब अपने खेत में सिंचाई कर रहा था तभी बाघ ने उसपर हमला किया और उसे मार डाला रक्तरंजित उसका अधखाया शव मिला
  • तारीख 18 मई – जिले के चतीपुर गांव में रहने वाले किसान रामप्रसाद को बाघ ने अपना शिकार बनाया जो अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा था।
  • तारीख 25 मई – जिले के खिरकिया बरगदिया गांव में बाघ ने लौंग श्री नामक महिला की जान ले ली। वह अपने खेत में गन्ने की फसल के लिए निदाई का काम कर रही थी तभी बाघ ने हमला किया।
  • तारीख 3 जून – जिले के हजारा शांतिनगर गांव में बाघ ने एक बालिका रेशमा को अपना शिकार बनाया। जब वह अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी तभी बाघ ने हमला किया वह चीखी लेकिन बाघ उसे जबड़े में दबाकर उठा ले गया।
  • तारीख 9 जून – पीलीभीत जिले के मेवातपुरा गांव में बाघ ने एक किसान पर हमला किया वह बचाव नहीं कर सका और बाघ ने उसे मार डाला।
  • तारीख 15 जुलाई – बड़ी फुलहर गांव यहां रहने वाले दयाराम पर अचानक बाघ ने हमला किया और उसे दबोच लिया और जिससे उसकी मौत हो गई।
  • तारीख 17 जुलाई – जिले के गड़रिया गांव में जब कृष्णादेवी अपने खेत पर काम कर रही थी तभी एकाएक बाघ ने उनपर हमला बोल दिया और उन्हें मार डाला।

इन सभी हमलों में बाघ ने कई लोगों के शरीर को नोच डाला कई के शरीर के अंग खा लिए कुछ के शव क्षत विक्षत मिले।

गांव में सन्नाटा 5 बजते ही घरों में कैद ग्रामीण, खेत सूने-

पीलीभीत के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में अधिकांशतः सन्नाटा पसरा हुआ है शाम 5 बजते ही लोग अपने घरों के अंदर कैद हो जाते है गांव और उसकी गालियां सुनी हो जाती है किसान अपने खेत पर नही जा पा रहे बच्चे स्कूल छोड़ चुके है स्कूलों पर ताले लगे हैं बच्चे बाहर खेल भी नहीं रहे,आदमखोर बाघ का आतंक उसकी दहशत और डर इतना अंदर तक है कि ग्रामीणों की ज़िंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं।

वन विभाग ने 4 हाथी 2 एक्सपर्ट टीम उतारी, पर अभी खाली हाथ –

बताता जाता है पीलीभीत टाइगर रिजर्व भी है यहां बाघ भी है बताया जाता है एक बाघिन जिसका नाम मिट्ठी है वह इस इलाके में सक्रिय है लेकिन यह लोगों पर हमले कर रही है या कोई अन्य बाघ लोगों को मौत के घाट उतार रहा है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है टाईगर रिजर्व और वन प्रशासन भी फिलहाल गफलत में है उसने भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। इधर वन विभाग के अफसर फॉरेस्ट रेंजर और वन कर्मी घटना के बाद मौके पर जाते है आवश्यक खानापूरी करते है बताया जाता है वन विभाग ने इस बाघ को पकड़ने लिए आसपास के क्षेत्र और जंगली इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। जिसमें 4 हाथी दल और 2 एक्सपर्ट टीमें उसका पता लगा रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता फॉरेस्ट अफसरों को नहीं मिली हैं।

read more
उत्तर प्रदेशदेश

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में ब्रह्मोस्त्र मिसाइल यूनिट का शुभारंभ किया, कहा नया भारत सीमा पार भी करता है कार्यवाही, आतंकियों को घुसकर मारा

Rajnath Singh PC

लखनऊ / रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में ब्रह्मोस्त्र मिसाइल यूनिट का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा नया भारत सीमा के पार भी कार्यवाही करने में सक्षम है ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकियों के घर में घुसकर मारा जिससे पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को न्याय मिला और भारत को छेड़ने का अंजाम पूरी दुनिया ने देखा अब ब्रह्मास्त्र यूनिट भी भारतीय सेना से जुड़ गई है इससे देश की ताकत में और इजाफा होगा।

ब्रह्मास्त्र मिसाइल यूनिट का वर्चुअली उदघाटन करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खात्मे के लिए किया गया,भारत की सेना ने बड़े ही प्रभावशील तरीके से घर में घुसकर मल्टीपल स्ट्राइक कर आतंकियों को नेस्तनाबूद कर कड़ा जबाव दिया और इस तरह हमने पहलगाम में शहीद हुए हमारे लोगों को न्याय दिलाया। आतंक के खिलाफ टोरेलेंस की नीति के तहत ही हमने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया । हमारी सेना ने केवल आतंकियों को निशाना बनाया लेकिन जबाव में पाकिस्तान ने भारत के आम लोगों के साथ मंदिर गुरूद्वारा और गिरजाघरों को निशाना बनाया। लेकिन मैं बता दूं यह नया भारत है हम आतंकियों को जहां भी हो चुन चुन कर मारेंगे भारत को छेड़ने का अंजाम क्या होता है यह पूरी दुनिया ने देखा।

रक्षामंत्री ने इस अवसर पर कहा हमारा लक्ष्य संकल्प और प्रतिबद्धता धीरे धीरे पूरी होती जा रही है हम अपना लक्ष्य हर हालत में पूरा करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि हम कैसी भी परिस्थितियों में हो लेकिन देश चलता रहे। उन्होंने कहा हमारी आत्मनिर्भरता का चक्र काफी व्यापक है ब्रह्मोस्त्र मिसाइल अब भारत की ताकत में इजाफा करेगी उन्होंने कहा ब्रह्मोस्त्र भारत और रूस की टेक्नोलॉजी का संगम है जो आज हमारी शक्ति का प्रतीक है यह मिसाइल दुश्मन पर कहर बरपाती है। आज भारत पूरी तरह सक्षम है और सीमा पार भी कार्यवाही कर सकता है। इस मौके पर लखनऊ स्थित आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से मौजूद थे।

ब्रह्मोस्त्र सुपर सैनिक क्रूज मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 450 से 800 किलोमीटर तक है खास बात है यह रेडार को चकमा देने में सक्षम है यानि यह रेडार की पकड़ से बाहर है साथ ही यह वायु आकाश और पृथ्वी तीनों से लॉन्च हो सकती है और जो एटोमिक एवं कन्वेंशनल वार हेड है।

read more
उत्तर प्रदेशदेश

संभल में बीजेपी नेता की हत्या, आरोपियों ने जबरन लगाया जहरीला इंजेक्शन

Murdered

संभल/ उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां के एक बीजेपी नेता की जबरन जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है तीन आरोपी बाईक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसे कुछ सुराग भी हाथ आए है जल्द आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक संभल जनपद के थाना जनोबोई के गांव दफ्तरा के रहने वाले गुलफाम यादव बीते दिन जब अपने घर में थे तभी बाईक पर सवार होकर आए तीन शख्स उनके घर में घुसे और गुलफाम कुछ समझते एकाएक उन्होंने गुलफाम को पकड़ लिया और उनमें से एक आरोपी ने उनको जबरन एक इंजेक्शन लगा दिया इसके बाद तीनों आरोपी वहां से बाईक पर बैठकर फरार हो गए।

हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुलफाम यादव संभल के बड़े बीजेपी नेता थे जबकि उनकी पत्नी ग्राम प्रधान है।

घटना के बाद सम्भल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दल बल सहित मृतक बीजेपी नेता के घर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि तीन आरोपी बाईक पर सवार होकर गुलफाम यादव के घर पहुंचे थे उन्होंने उन्हें जो इंजेक्शन लगाया वह संभवतः जहरीला था इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उनकी मौत हो गई है शव पीएम के लिए भेजा गया है हम डॉक्टरों से जानकारी ले रहे है जबकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है जल्द आरोपी पकड़े जायेंगे।

बताया जाता है पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए चार टीमें गठित की है साथ ही वह संभावित जगहों से लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस का कहना यह भी है कि उसे कुछ पुख्ता सबूत भी मिले है। जिससे लगता है पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जायेगी।

read more
उत्तर प्रदेश

भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने बसपा से बाहर निकाला, कल पार्टी के सभी पदों से हटाया था, 15 माह में दो बार उत्तराधिकारी बनाया और हटाया

Mayawati and Akash

नई दिल्ली, लखनऊ / बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और बसपा के दिग्गज युवा नेता आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है कल उन्होंने आकाश को उत्तराधिकारी सहित पार्टी के सभी पदों से हटाने की घोषणा की थी और आज बीएसपी से ही बाहर कर चौंकाने वाला फैसला लिया है। मायावती ने उनपर अपने ससुर के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा उनके जीतेजी अब कोई भी पार्टी में उनका उत्तराधिकारी नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि मायावती ने पिछले 15 महीने में दो बार आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाया और उन्हें हटा भी दिया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि आकाश आनंद को पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी लेकिन आकाश ने जो अपनी प्रतिक्रिया दी वह राजनीतिक मैच्योरिटी नहीं है उन्होंने कहा वह अपने ससुर के प्रभाव में स्वार्थी और अहंकारी हो गए है और पार्टी हित में आकाश और उनके ससुर को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा अब वह मेरे उत्तराधिकारी नहीं है उन्होंने कहा उनके जीतेजी आखिरी सांस तक पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा मेरे लिए पार्टी पहले है और परिवार और रिश्ते बाद में आते है जब तक मैं जीवित हूं तब तक पूरी ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाती रहूंगी। इस बाबत बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है।

आकाश आनंद ने बसपा से सभी पदों से हटाए जाने के बाद कहा था कि, बहनजी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर है मै उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं और उनके हर फैसले के साथ खड़ा हूं, परीक्षा कठिन और लम्बाई लंबी है बहुजन मिशन और मूवमेंट के लिए एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह मै पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

खास बात है 18 दिन पहले 12 फरवरी को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और उनके नजदीकी नितिन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था और कहा था कि दक्षिण राज्यों के प्रभारी रहे अशोक सिद्धार्थ और नितिन सिंह चेतावनी के बावजूद पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

read more
उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराज

महाकुंभ में दिल दहलाने वाला हादसा, संगम तट पर अफवाह के चलते भगदड़, 35 से 40 की मौत 100 से अधिक घायल,

Maha Kumbh stampede
  • महाकुंभ में दिल दहलाने वाला हादसा, संगम तट पर अफवाह के चलते भगदड़,
  • 35 से 40 की मौत 100 से अधिक घायल, 20 शव परिजनों को सौंपे,
  • मोदी ने योगी से की बात, कुंभ NSG की निगरानी में

प्रयागराज / उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के संगम तट पर देर रात अफवाह के चलते मची भगदड़ में कुचलने से अभी तक 35 से 40 लोगों की मौत की खबर है जबकि 100 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है बताया जाता है 20 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे कुंभ में हेलीकॉप्टर से सर्चिंग की जा रही है और पूरा क्षेत्र NSG के अंडर में सौंप दिया गया है जो बारीकी से जांच कर रही है। बताया जाता है मोनी अमावस्या के कारण अभी भी कुंभ क्षेत्र में 9 करोड़ श्रद्धालु मौजूद है। जबकि पिछले दिन मंगलवार को करीब साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने कुंभ स्नान किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से 3 बार बात कर इस घटना की जानकारी ली जबकि योगी बराबर नजर बनाए हुए है व्यवस्था को बनाने के लिए सीएम ने एक हाई लेबल मीटिंग भी की। इधर सरकार का कहना है इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है और उनमें से 25 लोगों की पहचान हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक मोनी अमावस्या के अवसर पर कुंभ क्षेत्र में पूरे देश से भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। रात डेढ़ बजे एकाएक अफवाह उड़ी की नागा साधु अमृत स्नान के लिए संगम घाट पर आ रहे है जिसको सुनकर संगम घाट पर जाने के लिए अफरा तफरी फेल गई और एकाएक संगम घाट के नजदीक धक्कामुक्की होने लगी और 2 बजे करीब संगम नोज का 157 पिलर टूटने के साथ बैरियर टूट गया और फिर भी लोगों में आगे बढ़ने की होड़ सी लग गई और इस बीच धक्कामुक्की और भगदड़ के बीच कई महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग पुरुष जमीन पर गिर गए और भीड़ उनको कुचलती हुई दूसरी तरफ भागी आगे नदी होने से वह आगे नहीं जा सके, इस भगदड़ में कई लोग खासकर महिलाएं बच्चे अपनो से बिछड़ गए और काफी संख्या में लोग लापता है उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है जिससे कुंभ के खोया पाया सेंटर पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है जो अपने बिछड़ों और खोए हुए लोगों को ढूंढने की गुहार वहां के स्टॉफ से लगा रहे है घटना स्थल पर कई लोगों का सामान भी छूट गया है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने व्यवस्था को ठीक करने का तमाम कोशिश भी की लेकिन संगम नोज पर जो दृश्य था वह काफी हृदय विदारक और अफरा तफरी भरा था कुछ मरणासन्न थे तो कुछ लोग जमीन पर पड़े तड़फ रहे थे और पुलिस कर्मी उन्हें CPR देते भी दिखाई दिए इस बीच खबर मिलने पर करीब 70 एंबुलेंस मौके पर आ गई और उन्होंने शवों और घायलों को स्ट्रक्चर पर उठाकर सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया जहां गंभीर घायलों को आईसीयू में रखा गया बेड फुल हो जाने से कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज देकर स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया।

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस हादसे में करीब 35 से 40 लोगों की मौत हुई है और 100 के आसपास लोग घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है मामूली तौर पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ सक्रिय हुए और उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए हालत पर नियंत्रण करने की बात कही जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने लगभग तीन बार सीएम योगी से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। सीएम योगी का कहना है मोनी अमावस्या के कारण प्रयागराज में श्रद्धालु भारी तादाद में आ रहे है कोई अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और इस दुखद घटना पर उन्होंने संवेदना प्रकट की है योगी ने बताया अब स्थिति पूर्ण नियंत्रण में हैं।

इस घटना के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने मोनी अमावस्या का आज का सुबह तड़के का अमृत स्नान रद्द कर दिया। इसके बाद सभी अखाड़ों के प्रमुखों की बैठक हुई और तय किया गया कि 10 नहीं बाद वह अमृत स्नान करेंगे लेकिन वह बिना तामझाम और शोर शराबे के साथ सम्पन्न होगा।

read more
उत्तर प्रदेशप्रयागराज

वालीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पदवी मिली महाकुंभ 2025 में हुआ ऐतिहासिक आयोजन

Mamta Kulkarni Sadhvi

प्रयागराज / प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पदवी प्राप्त की है। संगम तट पर विधिपूर्वक उनके पिंडदान के बाद उन्हें यह पदवी मिली और उन्हें ‘यामाई ममता नंद गिरि’ के नाम से संबोधित किया गया। इस अवसर पर उनका पट्टाभिषेक किया गया, जिसमें शास्त्रीय धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत शिखा त्याग और दीक्षा का पालन किया गया।

ममता कुलकर्णी की यह पदवी प्राप्ति किन्नर समाज के लिए एक ऐतिहासिक घटना है, जो धार्मिक और सामाजिक संदर्भ में न केवल समाज को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती है, बल्कि इसे एक महत्वपूर्ण मोड़ पर भी रखती है।

महामंडलेश्वर के रूप में ममता अब समाज में नए बदलाव की दिशा में एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। किन्नर अखाड़े में इस पदवी का ऐलान समाज में सकारात्मक चर्चाएं और उत्साह का कारण बना है, जिससे यह कदम समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है।

जैसा कि सिने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अविवाहित है उन्हें पहले भी भगवा चोले में देखा गया है उनका सनातन के प्रति आध्यात्मिक झुकाव रहा है ममता हाल ही में करीब 25 साल बाद विदेश से लौटी है वतन वापिसी पर इमोशनल होते हुए उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

जैसा कि ममता कुलकर्णी शुक्रवार की सुबह प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में पहुंची थी कहां उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया दोनों के बीच काफी समय तक चर्चा भी हुई जिसके बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल किए जाने पर सहमति दी गई।

बताया जाता है इसके बाद महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ,ममता कुलकर्णी को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के पास गई, जहां ममता कुलकर्णी और रविन्द्र पुरी के बीच काफी समय तक बातचीत हुई। इस दौरान किन्नर अखाड़े के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। तदोपरांत अध्यक्ष से सहमति मिलने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में संन्यास दीक्षा देने और उन्हें साध्वी बनाने के साथ महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने में पूरी गोपनीयता बरती लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

read more
उत्तर प्रदेशप्रयागराज

महाकुंभ आस्था और तप का महासंगम, राजसी स्नान के साथ श्रीगणेश, कल संक्रांति पर अमृत स्नान, पौष पूर्णिमा पर 44 घाटों पर 1 करोड़ 65 लाख ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025

प्रयागराज / 12 साल बाद आने वाले धर्म और संस्कृति के महापर्व महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज पौष पूर्णिमा पर पहले राजसीस्नान के साथ हो चुका है। इस स्नान के साथ श्रद्धालु कल्पवास शुरू करेंगे। प्रयागराज के गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर आज 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी के संगम पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया हैं। कल मकर संक्रांति पर विशेष अमृत स्नान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संपन्न होगा ,जिसका पिछले 12 सालों से सभी इंतजार कर रहे है जबकि कल्पावास 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के स्नान के साथ समाप्त होगा। जबकि कुम्भ का अंतिम स्नान 26 फरवरी को सम्पन्न होगा। महाकुंभ की धार्मिक मान्यता है कि इन पावन दिनों में संगम में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पहले दिन पौष पूर्णिमा पर 44 घाटों पर 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी —

12 वर्ष पर होने वाले महाकुंभ 2025 का प्रमुख राजसी स्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से सोमवार को प्रारंभ से हो गया है सरकारी आंकड़ों के अनुसार पौष पूर्णिमा पर संगम के 44 घाटों पर सुबह तड़के 4 बजे से शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और स्नान किया। सभी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। खास बात है इस महाकुंभ में 144 साल में विशेष दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है यह वही संयोग है जो समुद्र मंथन के दौरान बना था।

संगम की अविरल पवित्र धारा में अमृत स्नान —

14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन कुंभ का पहला अमृत स्नान होगा। इसमें सभी अखाड़े भव्यता के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को अंतिम राजसी स्नान के साथ महाकुंभ का समापन होगा इस दौरान प्रयागराज में गंगा के पावन संगम पर भक्त आस्था की डुबकी लगाते है और देवाधिदेव महादेव को याद करते है।

इस महाकुंभ के दौरान कुल छह प्रमुख राजसी स्नान आयोजित किए जाएंगे। इनकी तिथियां इस प्रकार है पहला राजसी स्नान 13 जनवरी 2025, पौष पूर्णिमा को आयोजित हुआ इसी के साथ कुंभ का भव्य प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत दूसरा राजसी अमृत स्नान 14 जनवरी 2025, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सम्पन्न होगा जो मंगलवार को प्रातः 5.15 बजे से शुरू होगा जिसमें सभी 13 अखाड़ों को 40 – 40 मिनट का समय निर्धारित किया गया है महानिर्वाणी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास के अनुसार उनके अखाड़े के साधु संत सुबह तड़के 3 बजे छावनी से निकलेंगे और सुबह 5.15 बजे सबसे पहले स्नान करेंगे। प्रशासन मुताबिक इसके बाद सुबह 6.05 बजे निरंजनी अखाड़ा, 7 बजे पंच दशनाम जूना अखाड़ा का समय हैं जूना अखाड़ा सबसे बड़ा है इसलिए उसे ज्यादा समय दिया गया है।

इसके बाद क्रम से अन्य बाकी अखाड़े स्नान करेंगे, और सबसे अंत में 2.20 बजे पंचायती निर्मल अखाड़े का स्नान होगा। बताया जाता है संगम के मुख्य घाट पर हर घंटे 2 लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा रहे है। मकर संक्रांति को अमृत स्नान का एक खास महत्व है जबकि तीसरा राजसी स्नान 29 जनवरी 2025, को मौनी अमावस्या पर होगा, चौथा राजसी स्नान 3 फरवरी 2025, वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर होगा। पांचवां राजसी स्नान 12 फरवरी 2025, को माघ पूर्णिमा दिवस पर सम्पन्न होगा के और अंतिम राजसी स्नान महाशिवरात्रि के महापर्व पर 26 फरवरी 2025 को सम्पन्न होगा इसी के साथ इस महाकुंभ का समापन होगा।

संत – महात्मा, नागा साधुओं के छावनी प्रवेश के विहंगम दृश्य, बढ़ाई शोभा —

महाकुंभ के इस पावन अवसर पर सबसे पहले अखाड़ों के साधु-संतों ने राजसी स्नान किया। छावनी प्रवेश के दौरान संतों की पारंपरिक वेशभूषा, ध्वज और वैभवशाली जुलूस ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यह दृश्य भारतीय संस्कृति की गरिमा और अखाड़ों की प्राचीन परंपरा को जीवंत करता है। साथ ही भारतीय सनातन संस्कृति और वैभवशाली आध्यात्म शक्ति के विलक्षण दर्शन कराता प्रतीत होता है इसमें नागा साधुओं के विहंगम भेष और दृश्य साक्षात अवधूत देवाधि देव महादेव के भस्म दर्शन प्रतीत हो रहे है।

खास प्रशासनिक तैयारी और श्रद्धालुओं की सुविधा —

यूपी सरकार और प्रयागराज प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। स्नान घाटों की स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाएं, यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजामात किए है जिससे लिए यूपी पुलिस के अलावा विशेष बल महाकुंभ स्थल और आसपास के चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है साथ ही इस सुरक्षा की बागडोर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। जो पैनी नजर रखें हुए है।

सनातन संस्कृति और पारंपरिक शब्दावली का प्रयोग ने दिए नए आयाम —

इस महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान को “राजसी स्नान” और पेशवाई को “छावनी प्रवेश” के रूप में संबोधित किया जा रहा है। यह पहल भारतीय संस्कृति और परंपरा को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा इसमें धार्मिक वैभव का समावेश भी साफ नजर आता है।

महाकुंभ की भव्यता आस्था, एकता और संस्कृति का संगम —

महाकुंभ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय एकता और संस्कृति का उत्सव भी है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे स्वच्छता और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे यह महापर्व सफल और चिर स्मरणीय बन सके।

read more
उत्तर प्रदेशझांसी

झांसी के मेडिकल कॉलेज में 10 नवजात बच्चें जिंदा जले, चिल्ड्रन वार्ड में धमाके के साथ लगी आग,39 बच्चों को खिड़की तोड़कर निकाला,8 का पता नहीं

Children Ward After Burnt Jhansi Medical College

झांसी/ उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि 39 बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन 8 नवजात बच्चों के बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं मिल रही है।

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात 10.30 बजे का है अस्पताल के SNCU (शीशी वार्ड) में अचानक ऑक्सीजन के कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग के बाद आग लग गई और तेज धमाका हुआ इसके बाद पूरे वार्ड में आग और धुआं फैल गया जिससे हड़कंप मच गया इस दौरान अपने बच्चे को दूध पिलाने गई कुछ महिलाओ ने जब चारों तरफ आग का धुआं बढ़ते देखा तो वह चीखती हुई बच्चे को लेकर बाहर भागी करीब 10.35 पर नर्सिंग स्टॉफ और डॉक्टर पहुंचे लेकिन अंदर धुआं भरा था इसके बाद बाहर बैठे परिजन अंदर भागे और जिसे जो बच्चा मिला उसे लेकर बाहर भागे खबर मिलने पर रात 10.50 बजे फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मेडिकल कॉलेज पहुंची और उन्होंने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए साथ ही चिल्ड्रन वार्ड की खिड़की तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला इस बीच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अस्पताल प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही सेना भी मौके पर आ गई। करीब 2 घंटे की कार्यवाही के बाद फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर काबू पाया।

इस अफरा तफरी के बीच हाल में जन्में बच्चों के SNCU में भर्ती 39 नवजात बच्चों को खिड़की तोड़कर और अन्य प्रयासों से किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन 10 नवजात मासूमों की झुलस जाने से मौत हो गई। लेकिन 8 बच्चों का फिलहाल कोई पता नहीं चला रात उन बच्चों के परिजनों ने हंगामा भी किया। इस घटना के जो वीडियो सामने आए है उसमें देखा गया की आग लगने के बाद चिल्ड्रन वार्ड में अफरा तफरी फेल गई और लोग चीखते चिल्लाते देखे गए। जबकि अग्निकांड के बीच 4 – 5 बच्चों को बचाने वाले एक युवक ने बताया उसने पीछे से घुसकर अंदर देखा आग फैलती जा रही थी मेरा बच्चा मुझे नहीं दिखा जबकि डॉक्टर भाग गए मैंने हिम्मत दिखाते हुए अन्य बच्चों को गोद में उठाया और बाहर लेकर भागा जिससे उनकी जान बच सकी लेकिन उसके बाद जब मैं मीडिया से बात कर रहा हूँ और अस्पताल की घटना के बारे में बता रहा हूं तो मुझे धमकी देकर रोका जा रहा है। पर मेरा बच्चा यहां रैफर होकर भर्ती किया गया था वह कहा है मुझे उसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

इस दर्दनाक घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईलेबल मीटिंग बुलाई उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है । शनिवार की सुबह 5 बजे डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक भी झांसी पहुंचे और निरीक्षण के बाद कहा कि इस हादसे की तीन तरह से जांच होगी पहली जांच स्वास्थ्य विभाग के अफसर करेंगे, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा और तीसरी जांच मजिस्ट्रेट से कराई जायेंगी। और जो भी चूक पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएंगी। इधर डिप्टी सीएम के मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने के दौरान अस्पताल और आसपास सफाई के बाद चुने की सफेद लाइन किए जाने से अलग बबाल हो गया है।

read more
आगराउत्तर प्रदेश

आगरा में एयरफोर्स का फ़ाईटर प्लेन मिंग 29 क्रेश, ग्वालियर से भरी थी उड़ान, पायलट इजेक्ट सिस्टम से सुरक्षित कूदे

MIG-29 Crash

आगरा / ग्वालियर से उड़ान भरने वाला एयरफोर्स के विमान मिंग 29 आगरा में क्रेश हो गया। गिरने के बाद उसमें आग लग गई साथ ही कई विस्फोट भी हुए। जबकि पायलट इजेक्ट सिस्टम से पैराशूट की मदद से बाहर कूद गए। इस विमान दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना सोमवार शाम 4 बजे की है देखते ही देखते हवा में कई गुलाट खाने के बाद एयरफोर्स का यह विमान मिंग 29 आगरा के पास एक खेत में जा गिरा बताया जाता है पायलट ने विमान को काबू करने का प्रयास भी किया लेकिन जब उन्हें लगा कि वह क्रेश होने वाला है तो पायलट इजेक्ट सिस्टम को खोलकर विमान से बाहर निकले और पैराशूट की मदद बाहर छलांग लगा दी। लेकिन जब विमान नीचे खेत में गिरा तो उसके कई टुकड़े खेत में बिखर गए और नीचे गिरते ही विमान में भीषण आग लग गई जिसकी लपटे 25 से 30 फुट ऊपर तक देखी गई। खास बात है इस दौरान विमान में कई विस्फोट भी हुए।

जबकि विमान से बाहर कूदे पायलट मनीष मिश्रा पेड़ पर गिर कर लटक गए बाद में वे ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरे ग्रामीणों ने पायलट मिश्रा को चारपाई पर बिठाया और उनसे बात कर उनकी कुशल क्षेप पूछी साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के साथ साथ फायर ब्रिगेड को भी फोन कर इस विमान दुर्घटना की जानकारी दी। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया । इस दौरान एयरफोर्स के अधिकारी, डीएम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर आ गए थे।

एयरफोर्स ने इस विमान दुर्घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दे दिए है बताया जाता है पंजाब के आदमपुर का यह फाइटर प्लेन ग्वालियर में लैंड हुआ था और ग्वालियर से उड़ान भर कर आगरा आ रहा था इसी बीच आगरा उतरने से पहले 4 बजे करीब वह क्रेश हो गया। प्राथमिक तौर पर किसी तकनीकी खराबी के कारण इस प्लेन के क्रेश होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जाता है इस विमान के टुकड़े क्रेश होने के साथ एक किलोमीटर के दायरे में फैल गए थे। इधर प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है उन्होंने देखा कि फतहपुर की तरफ से आने वाला यह विमान एकाएक आसमान में गोते लगाता हुआ चक्कर लगाने लगा था तभी उन्हें खतरे का अंदेशा हो गया और तेज आवाज के साथ वह एक खेत में जा गिरा और उसमें तेजी से आग लग गई गनीमत थी वह खेत में गिरा यदि वह रिहाईशी क्षेत्र में गिरता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था ।इस दौरान कई ग्रामीणों ने विमान के गिरने से पहले के वीडियो भी बना लिए थे।

read more
error: Content is protected !!