अंजाव/ अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है यहां के हैयूलियांग चमलागाम इंडो चीन बॉर्डर रोड पर मजदूरों से भरा एक ट्रक एकाएक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया बताया जाता है ट्रक में 21 मजदूर सवार थे शुरूआती खबरों के अनुसार इनमें से 17 मजदूरों की मौत हो गई जबकि हादसे की भीषणता से मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए खबर मिलते ही राहत एवं बचाव टीम मौके पर रवाना कर दी है।
इस हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले वहां पहुंचे और अपने स्तर पर मदद शुरू की इसके बाद पुलिस जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन और सेना की टीमें घटना स्थल और पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कई मजदूर खाई में नीचे फंसे दिखाई दे रहे है लेकिन टैक्यू टीम के उनतक पहुंचने में काफी मुश्किल होने से समय लग रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और कई मजदूरों के शरीर खाई में क्षत विक्षत अलग अलग हिस्सों में दिखाई दे रहे है।
अंजाव जिले के डिप्टी कमिश्नर मिलो कोनिन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा बेहद खतरनाक पहाड़ी के मोड़ पर हुआ है जहां सड़क काफी संकरी है और सड़क के किनारे के ज्यादातर हिस्सों में ढलान काफी तेज है उन्होंने बताया ट्रक पर सवार यह मजदूर इस इलाके में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे और यह घटना हो गई।

