close
भोपालमध्य प्रदेश

मप्र की बिजली कंपनियों में होगी 49,263 नई नियुक्तियां, युवाओं को मिलेगा रोजगार,ऊर्जा मंत्री ने सीएम का जताया आभार

MP Electric Department Jobs
MP Electric Department Jobs

भोपाल/ मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने विद्युत वितरण कंपनियों की नई संगठनात्मक संरचना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत कुल 77,298 पद स्वीकृत हुए हैं। इनमें 49,263 पद नए बनाए गए हैं, जो सभी पूरी तरह से नियमित होंगे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे सरकार का एक दूरदर्शितापूर्ण फैसला बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया और कहा कि इससे बिजली सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और युवाओं को रोज़गार का अवसर मिलेगा।

बताया जाता है जिन पदों पर नई नियुक्तियाँ होगी उसमें 211 सहायक यंत्री, 1339 जूनियर इंजीनियर, 8094 लाइन सहायक, 20,118 लाइन परिचारक एवं अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पद शामिल है खास बात है कि संविदा कर्मचारियों की सेवाएं यथावत रहेंगी।

बिजली कंपनियों की तेजी से बढ़ती ज़िम्मेदारियों और उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम समय की ज़रूरत था जिसे प्रदेश की सरकार ने पूरा किया।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!