close
पन्नामध्य प्रदेश

पन्ना में मां बेटे की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसा गला दबाया, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Murdered
Murdered

पन्ना / मध्यप्रदेश के पन्ना के रहूनिया गांव में मां और उसके मासूम बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी गई आरोपियों ने दोनों के मुंह में पकड़ा ठूंसा और गला दबाकर मार डाला। घटना मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात की है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसके विरोध में मुख्य मार्ग पर चक्जाजाम किया और आरोपियों की गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।

पन्ना के रहूनिया गांव में 25 वर्षीय सोनू कुशवाह घर में किराने की दुकान चलाती थी जबकि उसका पति रामनारायण कुशवाह मजदूरी करने पंजाब गया था। इस दंपत्ति के दो बेटे थे जो मां के साथ गांव में ही रहते थे । बुधवार की सुबह जब उनके घर के दरवाजे नहीं खुले तो कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया न खुलने अंदर झांका तो देखा महिला और एक बेटा जमीन पर पड़े है आशंका होने पर उन्होंने पुलिस को खबर दी पुलिस ने मौके पर आकर घर खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी अवाक रह गए। मां सोनू कुशवाह और उसके 5 साल के बेटे देवेंद्र के शव जमीन पर पड़े थे दोनों के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था पुलिस ने जांच करने पर पाया कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। कमरे में खोजबीन करने पर पता चला कि अलमारी खुली है उसमें रखा माल आरोपी चोरी कर ले गए। जबकि कुशवाह सम्पत्ति का डेढ़ साल का छोटा बेटा कार्तिक सही सलामत मिला।

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसके विरोध में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया उसके बाद वहां पूर्व मंत्री एवं पन्ना के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह और ASP वंदना सिंह चौहान एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। विधायक चौहान ने चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाया उन्हें कड़ी कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

जबकि एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा है कि पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और वह जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा उन्होंने महिला के साथ फिलहाल रेप की पुष्टि नहीं की है उन्होंने कहा पोस्टमार्टम के बाद यह साफ होगा।

Tags : Crime
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!