close
गुजरात

गुजरात के बड़ोदरा में महीसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा, पुल से जा रहे वाहन नदी में गिरे, 13 की मौत 8 को बचाया गया

Bridge Collpased
Bridge Collpased

बड़ोदरा / गुजरात के बड़ोदरा में महीसागर नदी पर बना पुल एकाएक ढह गया उस दौरान उसपर से जा रहे कई वाहन नदी में जा गिरे इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोगों को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जाता है 45 साल पुराने पुल के रखरखाव में प्रशासन ने लापरवाही बरती जिससे यह बड़ी घटना घटी। जबकि इस ब्रिज के टूटने से मध्य गुजरात का सौराष्ट्र से संपर्क टूट गया है।

जानकारी के मुताबिक बड़ोदरा में महीसागर नदी पर बना पुल आज बुधवार की सुबह अचानक बीच में से टूट गया उस समय पुल पर से दो ट्रक दो कार और एक रिक्शा सहित कुछ दो पहिया वाहन गुजर रहे थे जो सीधे नदी में जा गिरे यह देखकर आसपास अफरा तफरी फैल गई इस हादसे में 2 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया और 8 लोगो को बाहर निकाला।

बताया जाता है घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों का रेस्क्यू किया। इसमें शामिल एक युवक ने बताया कि हम इस हादसे के बाद सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे है अभी तक एक बच्चे सहित 9 लोगों के शव बरामद हो चुके है एक बच्चा सहित 2 लोग लापता है इस दौरान हमें प्रशासन और अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली। बताया जाता है एसडीईआरएफ की टीम घटना के बाद समय पर नही पहुंच सकी। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन टीमें पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ब्रिज 45 साल पुराना है इसकी मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन को कहा गया शिकायतें की लेकिन प्रशासन की तरफ से आजतक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे आज इतना बड़ा हादसा हो गया इस घटना के लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है।

इस पुल के टूट जाने से भरूच सूरत, नवसारी, तापी और बलसाड़ जैसे दक्षिण गुजरात के कई शहरों से सौराष्ट्र का संपर्क टूट गया है अब यहां आने जाने के लिए काफी समय लगेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!