- बॉलीवुड की चाँदनी निकली अंतिम सफ़र पर,
- पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी को दी मुखाग्नि, फ़िल्मी हस्तियाँ रही मौजूद,
- सड़कों पर जन सैलाव उमड़ा
मुंबई / वालीवुड की चाँदनी आज अपने आखिरी सफ़र पर निकल गई,सुपर स्टार श्रीदेवी की पार्थिव देह आज पंचतत्व में विलीन हो गई, विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी, इस मौके पर बॉलीवुड के अनेक फ़िल्मी कलाकर और देश की जानी मानी हस्तियां मौजूद थी। श्रीदेवी को इस अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया था लाल साड़ी लाल बिन्दी लाल लिपिस्टिक और गले में हार पहने श्रीदेवी काफ़ी आकर्षक दिख रही थी।
आज सुबह श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके लोखंडवाला स्थित निवास से उनके अंतिम दर्शन के लिये मुंबई के सेलीब्रेशन क्लब लाया गया, खास बात थी इस दौरान श्रीदेवी को तिरंगा अर्पित कर राजकीय सम्मान से नवाजा गया और उन्हें गार्ड आँफ़ आंनर दिया गया। शाम 4 बजे करीब उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई इस दौरान सेलीब्रेशन क्लब से विले पार्ले श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर श्रीदेवी के चाहने वालों की भीड़ उमड़ पडी, इतनी भीड़ आजतक किसी फ़िल्मी हस्ती के लिये नही देखी गई जिससे साफ़ होता है श्रीदेवी सिनेमा के माध्यम से लोगों के दिलो पर राज करने वाली एक खास शख्सियत थी।