close
मध्य प्रदेशशिवपुरी

माताटीला डेम में पलटी नाव, 6 की मौत 1 लापता, 8 को बचाया गया, कलेक्टर एसपी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Matatila Dam Hadsa
Matatila Dam Hadsa

शिवपुरी / मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के पास माताटीला डेम में मंगलवार की शाम एक नाव पलटकर डूब गई इस नाव में 15 लोग सबार थे उनमें से 8 लोग ग्रामीणों की मदद से बाहर आ गए लेकिन 7 लोग पानी में डूबकर लापता हो गए है लापता लोगों में 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है यह सभी टापू पर सिद्धबाबा के दर्शन करने जा रहे थे। फिलहाल किसी का पता नहीं चला है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। काफी खोजबीन के बाद 6 लोगों के शव बरामद हो गए है लेकिन 1 अभी भी लापता है।

शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के नजदीक है माताटीला डैम, बताया जाता है मंगलवार की शाम श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक डेम के पानी पलट गई। बताया जाता है नाव में 14 लोग सबार थे नाव पलटने के बाद चीख पुकार मच गई इस बीच 8 लोग ग्रामीणों की मदद और तैरकर किसी तरह बाहर आ गए, जबकि 7 लोग लापता हैं।

लापता लोगों में शारदा (55 साल) पत्नी इमरत लोधी, कुमकुम (15 साल) पुत्री अनूप लोधी, लीला (40 साल) पत्नी रामनिवास लोधी, चाइना (14 साल ) पुत्री लक्षणीराम लोधी, कान्हा (7 साल) पुत्र कप्तान लोधी,रामदेवी (35 साल ) पत्नी भूरा लोधी और शिवा (8 साल) पुत्र भूरा लोधी शामिल है जिनका अभी तक पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग राजवन गांव के रहने वाले हैं, जो सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए डेम के टापू पर जा रहे थे। इन लापता 7 में से 6 के शव NDRF की टीम ने निकल लिए है जबकि कुमकुम लोधी (15 साल) का शव फिलहाल नहीं मिल पाया है रेस्क्यू टीम उसकी खोजबीन कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। बाद में कलेक्टर रविंद्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ रेस्क्यू टीमों को लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है फिलहाल 6 लोगों के शव निकाल लिए गए है जबकि एक अभी भी लापता है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!