नई दिल्ली / भारतीय जनता पार्टी ने बुद्धवार को अपने उम्मीदवारों की 10 वी सूची जारी कर दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ के 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पार्टी ने किया है।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कोशांभी से वर्तमान विधायक प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी फूलपुर से प्रवीण पटेल बलिया से नीरज शेखर गाजीपुर से पारस नाथ राय को और मछली शहर से वीपी सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि चंडीगढ़ से बीजेपी ने संजय टंडन को टिकट दिया है इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है।
खास बात है फूलपुर सीट से वर्तमान सांसद केसरीदेवी का टिकट पार्टी ने काट दिया जबकि चंडीगढ़ सीट से किरण खेर को इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया गया है वही आसनसोल से सांसद रहे भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने इस बार चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इस सीट से टीएमसी ने सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिंहा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 10वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/KXqAyr6kvj
— BJP (@BJP4India) April 10, 2024