ग्वालियर- बीजेपी नेता रूद्र और उर्फ बेटू हत्याकांड मामले में आरोपी कांगे्रस नेता परूषोत्तम भार्गव को पुलिस ने पुरानी छावनी से गिरफ्तार किया है। भार्गव पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर भार्गव को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। एक मई की रात रंजिश के चलते बेटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व पार्षद और कांगे्रस नेता परूषोत्तम भार्गव और उनके दो बेटे सहित प्रवीण शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में भार्गव के एक बेटे भूपेंद्र को बंदूक सहित घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
जबकि एक अन्य आरोपी प्रवीण शर्मा को पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। भार्गव और उनके बेटे बंटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शुक्रवार को अचानक भार्गव के सरेंडर करने की खबरे आई। उनके वकील का भी दावा है कि भार्गव ने एक दिन पहले ही पुलिस के सामने सरेंडर किया था लेकिन पुलिस उन्हें अवैध निरोध में रखे हुई थी। वहीं पुलिस ने कोर्ट में सोमवार तक आरोपी की रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर कांगे्रस नेता को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।