close
कटनीमध्य प्रदेश

कटनी में बीजेपी नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम

Murdered
Murdered

कटनी/ मध्यप्रदेश के कटनी में दिन दहाड़े बीजेपी नेता की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया। हत्या की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है पुलिस उसके फुटेज के आधार पर टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल और शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह खूनी वारदात केमारे नगर में बैंक ऑफ बड़ोदा के पास मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई, बताया जाता है भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक अपने दो पहिया वाहन से बाजार जा रहे थे इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके नजदीक आते ही उनपर फायरिंग कर दी यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई। गोली मारने के बाद बदमाश जो दो थे घटना स्थल से भाग गए।

घटना के बाद नीलेश लहूलुहान होकर अपनी बाइक से नीचे गिर गए उनके सीने में गोली लगी थी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर तुरंत गंभीर रूप से घायल नीलेश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया अधिक रक्त स्राव और स्थिति गंभीर होने के चलते उनकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी के फुटेज में साफ दिखाई दे रही है कि कैसे बाइक पर सवार दो बदमाश बीजेपी नेता के नजदीक आते है और उनको गोली मारते है और घटना के बाद फरार हो जाते है आरोपी कपड़े से अपना चेहरा छुपाए हुए दिखाई दे रहे है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लहर तफ्तीश शुरू कर दी है साथ ही हत्या का मामला कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

इधर मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने शासकीय विजयराघवगढ़ अस्पताल के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है उन्होंने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया है जबकि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश दे रहे है। बताया जाता है विधायक संजय पाठक और बीजेपी जिला अध्यक्ष भी वहां आ गए है। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है वहीं केमोर में स्थिति को नियंत्रण रखने के लिए जबलपुर आईजी अतुल सिंह के नेतृत्व में शहर की सड़को पर पुलिस ने फ्लेग मार्च भी निकाला।

विजयराघवगढ़ SDOP वीरेंद्र धारवे का कहना है कि यह घटना आज सुबह 11.30 बजे की है नीलेश रजक नामक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस ने टीमें बनाकर कार्यवाही कर रही है जिससे आरोपी जल्द गिरफ्तार हो सके उन्होंने कहा आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा।

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने इस घटना को।लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को।कहा है जबकि सीएम डॉ मोहन यादव ने भी इस घटना को लेकर प्रशासन से चर्चा की है।

बताया जाता है यह घटना ACC गेस्ट हाउस के पास हुई है बताया जाता है मृतक पिछले 18 साल से बीजेपी से जुड़ा था और 2023 – 24 में उसे पिछड़ा वर्ग मोर्चे का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था साथ ही बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी साथ ही वह बजरंग दल से भी जुड़ा रहा था। मृतक नीलेश रजक ACC फैक्ट्री में बैंडर का काम भी करता था जानकारी के अनुसार नीलेश विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के काफी करीबी बताया जाता है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!