close
उत्तर प्रदेशदेश

संभल में बीजेपी नेता की हत्या, आरोपियों ने जबरन लगाया जहरीला इंजेक्शन

Murdered
Murdered

संभल/ उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां के एक बीजेपी नेता की जबरन जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है तीन आरोपी बाईक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसे कुछ सुराग भी हाथ आए है जल्द आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक संभल जनपद के थाना जनोबोई के गांव दफ्तरा के रहने वाले गुलफाम यादव बीते दिन जब अपने घर में थे तभी बाईक पर सवार होकर आए तीन शख्स उनके घर में घुसे और गुलफाम कुछ समझते एकाएक उन्होंने गुलफाम को पकड़ लिया और उनमें से एक आरोपी ने उनको जबरन एक इंजेक्शन लगा दिया इसके बाद तीनों आरोपी वहां से बाईक पर बैठकर फरार हो गए।

हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुलफाम यादव संभल के बड़े बीजेपी नेता थे जबकि उनकी पत्नी ग्राम प्रधान है।

घटना के बाद सम्भल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दल बल सहित मृतक बीजेपी नेता के घर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि तीन आरोपी बाईक पर सवार होकर गुलफाम यादव के घर पहुंचे थे उन्होंने उन्हें जो इंजेक्शन लगाया वह संभवतः जहरीला था इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उनकी मौत हो गई है शव पीएम के लिए भेजा गया है हम डॉक्टरों से जानकारी ले रहे है जबकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है जल्द आरोपी पकड़े जायेंगे।

बताया जाता है पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए चार टीमें गठित की है साथ ही वह संभावित जगहों से लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस का कहना यह भी है कि उसे कुछ पुख्ता सबूत भी मिले है। जिससे लगता है पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जायेगी।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!