close
देशभोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता, कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाई, बीजेपी के डेढ़ करोड़ से अधिक नए सदस्य बने, इंदौर और छिंदवाड़ा सबसे आगे

MP BJP PC
MP BJP PC

भोपाल / मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 701 नए सदस्य बनाए है और यह ऐतिहासिक सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और सक्रियता से मिली, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि हाईटेक सीटी इंदौर और ट्राइवल सीट छिंदवाड़ा दोनों सदस्यता अभियान में टॉप पर रही। हमारी पार्टी केडर बेस पार्टी है और उसमें कार्यकर्ता ही अहम भूमिका अदा करता आया है।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने बीजेपी सदस्यता अभियान डेढ़ माह पहले शुरू किया था,और मप्र के सभी जिलों में तैयारी शुरू की थी उन्होने बताया यह कार्य दो फेज में संपन्न कराया गया पहला फेज 2 सितंबर से शुरू हुआ और डॉक्टर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समाप्त हुआ उसके बाद दूसरा फेज 15 अक्टूबर को समाप्त हुआ, जिसमें पार्टी के 3 लाख कार्यकर्ताओ ने दिन रात एक किया। उन्होंने बताया जिसमें प्रदेश में 64871 बूथ तक कार्यकर्ता पहुंचे और सदस्यता अभियान को गति दी और 15 अक्टूबर तक प्रति की सदस्य संख्या 1.50.28.107 तक जा पहुंची और हमने लक्ष्य से ज्यादा सफलता पाई उन्होंने कहा हमारी पार्टी केडर बेस पार्टी है और इस सफलता के पीछे हमारे कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत समर्पण और उसकी सक्रियता बढ़ा कारण है। इसका श्रेय हमारे जैसे किसी सांसद विधायक या अन्य किसी बड़े नेता की नहीं बल्कि सिर्फ़ और सिर्फ कार्यक्रम को जाता है।

बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि इसमें 1करोड़ 22 लाख डिजिटल ओन लाइन मेंबर शिप शामिल है जबकि ऑफ लाइन भी काफी सदस्य बने जिसका आंकड़ा करीब 23 हजार का रहा कुछ आंकड़े हम फायनल कर बाद में जोड़ेंगे उन्होंने कहा इससे साफ होता है कि ट्रायवल एरिए और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीजेपी के सदस्य बने जो हमारे लिए बड़ी बात है अध्यक्ष ने कहा की यह बात तब और अधिक अहम हो जाती है जब एक राजनीतिक दल और उसके कार्यकर्ता केंद्र और राज्य में लगातार सत्ता में रहने के बाद भी पार्टी का सदस्य बनाते है जो अभूतपूर्व काम है।

बीजेपी अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि 100 सदस्य पर एक कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेगा इतने सदस्य जब बने है तो सक्रिय सदस्य की संख्या भी अभूतपूर्व होगी हमारी पार्टी और उसके कार्यकर्ता झूठ और भ्रामक नहीं जिम्मेदारी के साथ काम करते है हमारे कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में यही करके दिखलाया जिसमें 2 सितंबर से पहले फेज के साथ 15 अक्टूबर तक प्रदेश के 3 लाख भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन 24 घंटे सक्रिय रहे।

उन्होंने बताया इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मै खुद और संगठन मंत्री हर दिन की रिपोर्ट लेते थे और कठिनाई आने पर आवश्यक मार्गदर्शन भी देते थे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम से हमने ऐतिहासिक सफलता अर्जित की हमें अपने हर कार्यकर्ता पर गर्व है यह इतिहास, ऐतिहासिक और आश्चर्यजनक भी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसी विश्वास पर हरियाणा चुनाव में कहा था कि मध्यप्रदेश की तरह हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी।

उन्होंने बताया कि इसमें 62 फीसदी यूथ सदस्य बने है साथ ही महिला भी भारी तादाद में सदस्य बनी है पिछली बार 17 हजार थर्ड जेंडर भी पार्टी के सदस्य बने थे। उन्होंने बताया यह अभियान सर्व वर्गों तक पहुंचेगा और व्यापक सदस्यता अभियान चलता रहेगा कमजोर जगहों को हमने मजबूती देने का काम किया मंदसौर में एक विधानसभा को एक्टीवेट कर काम किया और सुधारा उन्होंने कहा बीजेपी केडर बेस यानी कार्यकर्ता बेस पार्टी है भाजपा की मेहनत ही अन्य पार्टी के लिए जवाब है
कांग्रेस के भाषण और सदस्यता कार्यकर्ता नही एजेंसी बनाती है एक बूथ पर 200 सदस्य का लक्ष्य मिला था हमने प्रदेश में एक बूथ पर 250 का टारगेट पूरा किया, उन्होंने एक सवाल पर बताया पार्लियामेंट्री में हाईटेक सिटी इन्दौर टॉप पर है तो ट्रायवल जिले में छिंदवाड़ा टॉप पर है इस ट्राईबल जिला में 1 लाख से ऊपर (आदिवासी) सदस्य बने इस श्रेणी में वह टॉप पर रहा।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!