बेतिया, सीतामढ़ी/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की सभाओं में कांग्रेस और आरजेडी पर खुलकर हमला बोला और कहा कट्टा,क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन यह पांच चीजों से इनकी पहचान है वह यही नहीं रुके बल्कि कहा बिहार को अब जंगलराज नहीं चाहिए, बिहार को इस जंगलराज से बचाना अब आपकी जिम्मेदारी है 11 नवंबर को हमें एक एक सीट ही नहीं हर बूथ जीतना है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेतिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा चंपारण की इस धरती का इतिहास में बड़ा महत्व है यही वह धरती है जहां गांधी जी को महात्मा की उपाधि मिली थी आज हम विकसित बिहार का सपना लेकर चल रहे है तो इस धरती का सहयोग अहम है। उन्होंने कहा मेरी इस चुनाव की यह आखिरी सभा है 11 नवंबर को हमें सीटें ही नहीं जितनी बल्कि एक एक बूथ भी जीतना है मै इसी विश्वास के साथ जा रहा हूँ अब NDA के शपथ ग्रहण में आऊंगा।
उन्होंने कहा बिहार को जंगलराज से बचाना आपकी जिम्मेदारी है जंगलराज वालो ने इस भूमि को लठेतों गढ़ बना दिया था महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल था जहां कानून का राज खत्म हो जाता है वहां वहां सबसे अधिक परेशानी गरीबों पिछड़ों को होती है कानून का राज खत्म होगा तो रंगदारी शुरू होगी आपने नीतीश कुमार का सुशासन देखा है इसे जंगलराज से बचाए रखना अब आपकी जिम्मेदारी है।
जंगलराज को हराना सिर्फ आरजेडी कांग्रेस को हराना नहीं है बल्कि इस मानसिकता को हराना होगा जंगलराज का परिवार बिहार का बसे भ्रष्ट परिवार है दिल्ली का नामदार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है इन्होंने लाखों करोड़ों का घोटाला किया और जमानत पर है।
पीएम मोदी ने जनता से पूछा बिहार के बच्चों को क्या रंगदार बनना चाहिए, बिहार में स्टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए या हैंड्स अप करने वाले चाहिए राजद वालों के गाने सुनकर आप चौक जाएंगे हम बच्चों लेपटॉप दे रहे है वह कट्टा दुनाली दे रहे है।उन्होंने कहा जहां कटुता बढ़ाने वाले आरजेडी कांग्रेस हो वहां सामाजिक सदभाव मुश्किल होता है जहां आरजेडी कांग्रेस का कुशासन हो वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता, जहां करप्शन हो वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता और ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते, कट्टा, क्रूरता, कटुता कुशासन और करप्शन ही RJD और कांग्रेस की पहचान है।
पीएम ने कहा कांग्रेस की सरकार में मंहगाई चरम पर थी गाने बजते थे महंगाई डायन खाय जात है हमने GST कम किया इससे कई चीजें सस्ती हो गई। मोदी ने जो भी गारंटी दी उसे पूरा किया चाहे वह राम मंदिर का भव्य निर्माण हो, आर्टिकल 370 जो हटाना हो,वन रैंक वन पेंशन हो अन्य सभी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा इसी धरती पर हमने पहलगाम की बात कही थी और ऑपरेशन सिंदूर में आपने पाकिस्तान को तबाह होते देखा।





