close
पटनाबिहार

बिहार की 243 सीटों पर मतगणना आज, 46 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

Bihar Elections
Bihar Elections

पटना / बिहार में दो चरणों में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए है शुक्रवार 14 नवंबर को 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का कार्य सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। उससे पहले पोस्टल बैलेड की गिनती का कार्य संपन्न होगा।

बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो फेज में चुनाव हुए का 14 नवंबर को मतों की गिनती का कार्य शुरू होगा। जैसा कि पहल चरण में 65.08 प्रतिशत और दूसरे चरण में इससे भी अधिक 69.12 प्रतिशत मतदान हुआ और बिहार में रिकार्ड 66.91 फीसदी वोटिंग हुई जो 1952 के बाद सबसे अधिक है। खास बात है इस बार लोकतंत्र के इस पर्व में महिलाओं ने पुरुषों से बाजी मारी और 71.6 फीसदी वोट महिलाओं ने डाले जबकि पुरुषों का आंकड़ा 62.8 फीसदी का रहा। इसके अलावा पहली बार के वोटर और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

243 सीटों पर मतों की गिनती के लिए 46 मतगणना केंद्र चुनाव आयोग ने बनाए है सुबह 7 बजे के बाद पहले सभी केंद्रों पर पोस्टर बेलेड पत्रों की गिनती का कार्य शुरू होगा और सुबह 8 स्ट्रॉग रूम से सीसीटीवी की निगरानी में ईवीएम लाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और करीब 8.30 बजे से ईवीएम में वोटो की गणना का कार्य शुरू होगा।

इस तरह बिहार में संभवतः दोपहर 2 बजे तक सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का कार्य संपन्न हो जायेगा और बिहार में 2025 में किसकी सरकार बनेगी NDA की या महागठबंधन की यह साफ हो जायेगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के साथ अन्य सभी इंतजामात कर लिए है इन पर निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी चुनाव आयोग ने की है।

Tags : Bihar Election
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!