close
पन्नामध्य प्रदेश

पन्ना की धरती से निकला 15.34 कैरेट का जगमगाता बेशकीमती हीरा, कीमत 60 लाख, साल की सबसे बड़ी खोज

Biggest Diamond found in Panna
Biggest Diamond found in Panna

पन्ना/ हीरों की नगरी पन्ना ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम में एक युवक द्वारा लगाई गई हीरा खदान से 15 कैरेट 34 सेंट वजन का उच्च गुणवत्ता वाला ‘जेम्स क्वालिटी’ का हीरा निकला है। प्रारंभिक मूल्यांकन में इस हीरे की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

हीरा खदान संचालक और बेशकीमती हीरे को निकलने वाले सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले पर खुदाई कार्य शुरू किया था। मंगलवार को नियमित खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर जांच कराने पर वह उच्च श्रेणी का हीरा निकला। वही इस खदान में दो पार्टनर है और दोनों के दो- दो बहने हैं उसने बताया कि पारिवारिक खर्च और बहनों की शादी वह इस पैसों को लगाएगा

हीरे को नियमानुसार पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है, जहां विशेषज्ञों द्वारा इसका औपचारिक मूल्यांकन और नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। जिले के अधिकारी और हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि यह इस वर्ष अब तक निकला सबसे बड़ा हीरा है और यह उच्च स्तरीय बेहतरीन गुणवत्ता वाला हीरा है। इस खोज से क्षेत्र के खान मालिकों और स्थानीय लोगों में एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है।

पन्ना की धरा पहले भी कई दुर्लभ और विशाल हीरे दे चुकी है, और इस ताज़ी खोज ने जिले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Tags : Diamond
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!