close
इंदौरदेशमध्य प्रदेश

भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन बनेंगे महानगरीय क्षेत्र, केबिनेट की मंजूरी, घायल को अस्पताल तो मिलेंगे 25 हजार

MP Cabinet Meeting at Rajwada
MP Cabinet Meeting at Rajwada
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन बनेंगे महानगरीय क्षेत्र, केबिनेट की मंजूरी,
  • इंदौर- भोपाल में बनेगी मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी,
  • घायल को अस्पताल तो मिलेंगे 25 हजार

इंदौर/ महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में पहली बार मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें अनेक निर्णय लिए लेकिन सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश के पांच शहरों भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन को महानगरीय क्षेत्र बनाने का निर्णय रहा जिसे केबिनेट ने मंजूरी दी। सबसे पहले भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन एथॉरिटी बनाने पर बैठक में सहमति बनी। इस मेट्रोपॉलिटल एथॉरिटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव होंगे। इसके अलावा किसी भी घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को अब 25 हजार की राशि देने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

राजवाड़ा में मंगलवार को आयोजित केबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम (एक्ट) 2025 को मंजूरी दी गई। इसके तहत भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन में मेट्रोपॉलिटन एथॉरिटी बनाई जाएंगी। पहले चरण में प्रदेश के सबसे बड़े जिले भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने की शुरूआत होगी।

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में 9600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल होगा जिसमें भोपाल विदिशा रायसेन सीधी और राजगढ़ जिले का ब्यावरा शामिल होगा जबकि इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन 10 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में होगा जिसमें इंदौर देवास उज्जैन धार और शाजापुर के क्षेत्र शामिल होंगे। दोनों क्षेत्रों के लिए मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग कमेटी (MPC) और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट एथॉरिटी (MRDA) का गठन होगा। इसके लिए क्रमशः भोपाल के लिए भोपाल विकास प्राधिकरण को मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलप करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गए है जबकि इंदौर के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण को मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलप करने के लिए नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कैबिनेट में इसके अलावा कई निर्णय लिये गए है महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण विषय है 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी दो लाख महिलाओं के सम्मलेन को भोपाल में संबोधित करेंगे। साथ ही कामगार महिलाओं को आवास की सुविधा का निर्णय लिया गया जिसमें केंद्र का सहयोग मिलेगा।इसके अलावा प्रधानमंत्री दतिया – सतना एयरपोर्ट एवं इंदौर और भोपाल मेट्रो का लोकार्पण करेंगे।

महारानी अहिल्या बाई की स्मृति में कई शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत कल आयोजित नाट्य मंचन बेहद हृदयस्पर्शी और मार्मिक था। महत्वपूर्ण निर्णय में राहवीर योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जो भी अस्पताल पहुंचाएगा उसे 25 हजार की राशि दी जाएंगी।

उन्होंने बताया हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है एमएसपी बढ़ाया जा रहा है। हमारी सरकार में 2400-2500 एमएसपी के बाद बोनस देकर कुल 2600 रुपये पर खरीदी हुई, साथ ही पिछली बार से 62 फीसदी अधिक खरीदी हुई और 20 हजार करोड़ की बड़ी राशि किसानों को बांटी गई है। इसके अतरिक्त सरकार कृषि आधारित उधोगों को और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इस बार किसान समागम 26 से 28 मई तक नरसिंहपुर में होगा। विजयवर्गीय ने कहा ओंकारेश्वर संस्कृति का बड़ा केंद्र बनेगा इसके लिए बैठक में 2100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

Tags : Cabinet
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!