close
दिल्ली

दिग्विजय की केंद्रीय राजनीति में बापिसी, कांग्रेस की केंद्रीय उच्चस्तरीय समिति में शामिल

Digvijay Singh
Digvijay Singh
  • दिग्विजय की केंद्रीय राजनीति में बापिसी

  • कांग्रेस की केंद्रीय उच्चस्तरीय समिति में शामिल

नई दिल्ली– राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की 3 साल बाद कांग्रेस के दिल्ली दरबार में फिर से बापसी हो गई है उन्हें कांग्रेस की अंतिरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस की 5 सदस्यीय केंद्रीय उच्च स्तरीय समिति में शामिल किया गया है इस केंद्रीय समिति में दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम जयराम नरेश गौरव गोगाई, और डॉ अमर सिंह को शामिल किया गया हैं।

2018 तक दिग्विजय सिंह केंद्रीय राजनीति में कांग्रेस के ताकतवर महासचिव रहे उंसके बाद प्रदेश की राजनीति में संक्रिय थे हाल में पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा का सांसद बनाया , अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें फिर केंद्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी हैं।

बताया जाता हैं दिग्विजय सिंह और अन्य सदस्य केंद्रीय सरकार की नीतियों पर पार्टी की लाइन तय करेंगे औऱ उंसके मुताबिक देश प्रदेश में कांग्रेस और उसके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे इस तरह दिग्विजय सिंह एक बार फिर कांग्रेस के सारथी बनकर कांग्रेस को राह दिखाएंगे।

Leave a Response

error: Content is protected !!